होम / डिजिटल / विस्तार की दिशा में ‘ईटी नाउ स्वदेश’ ने बढ़ाए कदम, लॉन्च करने जा रहा है अपनी वेबसाइट

विस्तार की दिशा में ‘ईटी नाउ स्वदेश’ ने बढ़ाए कदम, लॉन्च करने जा रहा है अपनी वेबसाइट

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) ने डिजिटल की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) ने डिजिटल की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत चैनल 15 अगस्त को अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म etnowswadesh.com लॉन्च करने जा रहा है। चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस वेबसाइट को देश के उद्यमियों, पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, ट्रेडिंग करने वाले लोगों, कॉर्पोरेट्स जगत और देश के हर नागरिक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य फाइनेंस क्षेत्र की जानकारी के साथ हिंदी भाषी दर्शकों को सशक्त बनाने, उन्हें अपने साथ जोड़ने और जागरूक करने के साथ-साथ उनकी प्रगति को देश की सफलता की कहानी में पिरोना है।

बताया जाता है कि ईटी नाउ स्वदेश के मूल सिद्धांत ’बढ़ो देश के साथ’ के तहत etnowswadesh.com पर बिजनेस, मार्केट और इकॉनमी से संबंधित नवीनतम समाचार विस्तार से उपलब्ध होंगे। etnowswadesh.com पर शॉर्ट वीडियो,  मार्केट का विवरण, उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए एक्सप्लेनर्स आदि को बेहद आसान भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए कई शो पेश किए गए हैं, जिनमें शेयर बाजार के व्यावहारिक विश्लेषण के लिए ‘निकुंज की नजर’, पर्सनल फाइनेंस के बारे में समझदारी भरी सलाह के लिए ’बनो अपना फाइनेंस मिनिस्टर’,  ट्रेडिंग सेटअप की योजना तैयार करने के लिए ’कल की तैयारी’, बाजार के बारीकी से विश्लेषण के लिए ’बाजार के महारथी’, उपभोक्ताओं के अनुभव पर आधारित जानकारी के लिए ’कंज्यूमर इज किंग’ तथा शेयरों से संबंधित दिलचस्प चर्चाओं के लिए ’चार्ट के चैंपियन’ जैसे शो शामिल हैं।

इस बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के प्रेजिडेंट और सीओओ (डिजिटल बिजनेस) रोहित चड्डा का कहना है, ‘हमने हाल ही में etnownews.com लॉन्च किया था। बेहद कम समय में ही इसके रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या पांच करोड़ तक पहुंच गई। इस उपलब्धि से हमें हिंदी बिजनेस न्यूज को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की प्रेरणा मिली, जिसका कोई मुकाबला नहीं हो। इसके बाद हमने ET NOW स्वदेश को डिजिटल अवतार में पेश करने का फैसला लिया, जो ऑनलाइन बिजनेस न्यूज देखने वाले हर वर्ग के दर्शकों के लिए सहज रूप से उपलब्ध है। हम ईटी नाउ स्वदेश वेबसाइट को लेकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं, जिसकी लॉन्चिंग से पहले ही आधा मिलियन पेज व्यूज हो चुके हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह प्लेटफॉर्म देश के हर समझदार नागरिक के लिए वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाएगा।’

वहीं, ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश के मैनेजिंग एडिटर निकुंज डालमिया का कहना है, ‘पिछले दो वर्षों में ईटी नाउ स्वदेश ने बड़े पैमाने पर बदलाव की शुरुआत करते हुए लाखों हिंदी भाषी दर्शकों के वित्तीय सशक्तिकरण और उनकी प्रगति की अगुवाई की है। etnowswadesh.com के साथ हम अपने डिजिटल फुटप्रिंट के दायरे को बढ़ा रहे हैं, जहां हिंदी भाषी दर्शकों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए स्पेशल शो, वीडियो एवं बेहद दिलचस्प विश्लेषण सहित कई वेब एक्सक्लूसिव के साथ चैनल की लाइव स्ट्रीम और कंटेंट्स को एकत्रित किया गया है। मुझे विश्वास है कि etnowswadesh.com दर्शकों के साथ गहरा नाता बनाएगा और देश के साथ आगे बढ़ने के उनके अरमानों को पूरा करने में मदद करेगा। etnowswadesh.com पर हर किसी को निजी तौर पर वित्तीय प्रगति करने में मदद करने के लिए कई डिजिटल एक्सक्लूसिव शो जैसे शेयर बाजार के ट्रेंड के बारे में अनुभवी नजरिये के लिए ‘अजय का एनालिसिस’, पर्सनल फाइनेंस के बारे में जरूरी सलाह के लिए ’धन बरसे’, साइबर सुरक्षा के बारे में अनमोल सुझावों के लिए ’खबरदार ’ और म्यूचुअल फंड के बारे में अनुभव पर आधारित सलाह के लिए ’ये फंड फिट है’, जैसे शो शामिल हैं।’


टैग्स निकुंज डालमिया रोहित चड्ढा डिजिटल प्लेटफॉर्म ईटी नाउ स्वदेश हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

7 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago