होम / डिजिटल / नहीं थम रहीं गूगल की मुश्किलें, लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना

नहीं थम रहीं गूगल की मुश्किलें, लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने फ्रांसीसी पब्लिशर के साथ विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने फ्रांसीसी पब्लिशर के साथ विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। दरअसल, फ्रांसीसी पब्लिशर चाहते थे कि गूगल उनके खबरों के बदले उन्हें भुगतान करे।

नियामक ने चेतावनी दी कि अगर गूगल न्यूज पब्लिशर को मुआवजे का भुगतान करने के तौर तरीकों के बारे में दो महीने के अंदर प्रस्ताव नहीं पेश करता है तो उस पर प्रतिदिन करीब 10 लाख डॉलर के हिसाब से और जुर्माना लगाया जाएगा।

गूगल फ्रांस ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से वह बेहद निराश है और यह जुर्माना ‘हमारे प्लेटफॉर्म पर किए गए प्रयासों या न्यूज कंटेंट के उपयोग की वास्तविकता को नहीं दर्शाता है।’

कंपनी ने कहा कि वह इसके समाधान की दिशा में सद्भावपूर्ण बातचीत कर रही है और कुछ पब्लिशर्स के साथ एक समझौते पर पहुंचने की कगार पर है। यह विवाद यूरोपीय संघ के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें गूगल और अन्य आईटी कंपनियों को कंटेंट के बदले में पब्लिशर्स को क्षतिपूर्ति करने को कहा गया है।

फ्रांसीसी जांच एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में न्यूज पब्लिशर्स के साथ तीन महीने के भीतर बातचीत करने के लिए गूगल को अस्थायी आदेश जारी किया था और इन्हीं आदेशों के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर मंगलवार को जुर्माना लगाया। गूगल को बार-बार फ्रांसीसी और यूरोपीय संघ के अधिकारियों द्वारा विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निशाना बनाया गया है, जिन्हें बाजार में उसके प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के रूप में देखा जाता है।


टैग्स गूगल फ्रांस कॉपीराइट
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

14 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago