होम / डिजिटल / NDTV के पूर्व पत्रकारों की नई शुरुआत, डिजिटल दौर के लिए लेकर आए ‘Peek TV’
NDTV के पूर्व पत्रकारों की नई शुरुआत, डिजिटल दौर के लिए लेकर आए ‘Peek TV’
दावा किया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर एक ऐसा न्यूज प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो देश में अपनी तरह का पहला शॉर्ट-फॉर्म न्यूज नेटवर्क है। नाम है– Peek TV.
Vikas Saxena 10 months ago
पत्रकारिता की दुनिया में एक नया और अनोखा कदम उठाया है NDTV दो पूर्व पत्रकारों– प्रियांशी शर्मा और वेदांत अग्रवाल ने। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर एक ऐसा न्यूज प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो देश में अपनी तरह का पहला शॉर्ट-फॉर्म न्यूज नेटवर्क है। नाम है– Peek TV.
Peek TV की सबसे खास बात ये है कि यह प्लेटफॉर्म पुराने जमाने की टीवी पत्रकारिता की गंभीरता को आज के डिजिटल दौर की स्पीड के साथ जोड़ता है। इन पत्रकारों का दावा है कि इसकी हर खबर 90 सेकंड के भीतर पेश की जाती है- वो भी बिना हल्ला, बिना एजेंडा और पूरी तथ्यों के साथ।
प्लेटफॉर्म का मकसद है– राजनीति हो या अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय मसले हों या जलवायु परिवर्तन, हर मुद्दे को साधारण भाषा में, संक्षेप में और समय पर दर्शकों तक पहुंचाना।
Peek TV को लेकर इसके संस्थापकों का कहना है, "यह हमारे समय का एक वीडियो मैनुअल है, एक ऐसा क्रॉनिकल जो उस भारत की झलक देता है, जो अक्सर नजरों से छूट जाता है और गलत सूचनाओं के शोर में कहीं खो जाता है।"
प्रियांशी शर्मा ने 'समाचार4मीडिया' को बताया कि Peek TV फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसका स्लोगन भी आज के यूजर से सीधा जुड़ता है, "आपने क्विक डिलीवरी चुनी, क्विक कॉमर्स और क्विक AI बॉट्स चुने- अब चुनिए क्विक न्यूज, वो भी बिना समझौते के।"
Peek TV का लोगो भी खास है- वो एक नजर में कैमरा फोन जैसा दिखता है, एक टीवी सेट की झलक देता है, कभी किसी आंख की तरह आपको सच्चाई की झलक दिखाता है और कभी spinning wheel की तरह भारतीय मूल्यों की याद दिलाता है।
प्रियांशी और वेदांत दोनों ही साल 2023 में एक्सचेंज4मीडिया के 'enba' के विनर रह चुके हैं और अब Peek TV के जरिए पत्रकारिता को एक नई दिशा और गति देने के लिए तैयार हैं।
प्रियांशी शर्मा के मुताबिक, Peek TV न सिर्फ एक प्लेटफॉर्म है, बल्कि एक कोशिश है- तथ्यों की वापसी की, सच्ची खबरों की प्राथमिकता की और पत्रकारिता की एक नई शैली की।
टैग्स