होम / डिजिटल / न्यूज नेशन के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ ये नया शो, अनुराग दीक्षित करेंगे होस्ट

न्यूज नेशन के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ ये नया शो, अनुराग दीक्षित करेंगे होस्ट

देश में लाखों करोड़ों ऐसे दर्शक हैं, जो ‘तू तू मैं मैं’ वाली बहस नहीं बल्कि जरूरी मुद्दों की हकीकत समझना चाहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश में लाखों करोड़ों ऐसे दर्शक हैं, जो ‘तू तू मैं मैं’ वाली बहस नहीं बल्कि जरूरी मुद्दों की हकीकत समझना चाहते हैं। जो नेताओं के दावे नहीं बल्कि सच्चाई बताते आंकड़ें जानना चाहते हैं। ऐसे ही दर्शकों को ध्यान में रखकर ‘न्यूज नेशन’ ने अपने यू-ट्यूब समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया शो लॉन्च किया है जिसका नाम है- ‘Fact फाइल्स with Anurag’.

29 जून से शुरू हुए इस शो के पहले एपिसोड में सवाल उठा कि क्या मंदी आने वाली है? दूसरे शो में हेल्थकेयर सेक्टर पर बात होने वाली है। जाहिर है ऐसा शो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के साथ-साथ गम्भीर दर्शकों को काफी पसंद आएगा। यह शो हर बुधवार और शनिवार को शाम पांच बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।

नाम से साफ है कि इस शो को अनुराग दीक्षित होस्ट कर रहे हैं। अनुराग पिछले करीब 5 साल से ‘न्यूज नेशन’ से जुड़े हुए हैं। जहां वो शाम 7-8 बजे ‘लाख टके की बात’ शो के एंकर हैं।  इससे पहले 11 साल तक वो लोक सभा TV (अब संसद TV) में प्राइम टाइम एंकर रहे हैं। तब भी अनुराग के शो अपने कांटेंट को लेकर ही सराहे जाते रहे हैं। मनमोहन सरकार के तत्कालीन कई केंद्रीय मंत्री और तब विपक्ष के ढेरों नेता-सांसद जो आज मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं, अनुराग के शो में नियमित शिरकत करते रहे हैं।

न्यूज नेशन में भी अनुराग ‘इंडिया बोले’ जैसा चर्चित शो होस्ट कर चुके हैं, जिसमें जरूरी मुद्दों पर फैक्ट्स के साथ तार्किक बात होती थी। ‘न्यूज नेशन’ ने अब उसी तरह का नया शो अपने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर शुरू किया है। उम्मीद है आने वाले वक्त में भी ‘न्यूज नेशन’ की इस नई पहल से जरूरी मुद्दों पर अहम जानकरियां मिलेंगी।


टैग्स न्यूज नेशन डिजिटल प्लेटफॉर्म फैक्ट फाइल्स विद अनुराग
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

8 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago