होम / डिजिटल / हैकर्स ने नहीं होने दिया एडिटर्स गिल्ड का वेबिनार, स्क्रीन पर डाला अश्लील कंटेंट

हैकर्स ने नहीं होने दिया एडिटर्स गिल्ड का वेबिनार, स्क्रीन पर डाला अश्लील कंटेंट

‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि 12 फरवरी को हुए उसके वर्चुअल वेबिनार को हैकर्स द्वारा उसे बाधित किया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

संपादकों की शीर्ष संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि 12 फरवरी को हुए उसके वर्चुअल वेबिनार (जूम मीटिंग) को हैकर्स द्वारा उसे बाधित किया गया था।

EGI ने ट्वीट कर बताया कि हैकर्स के अटैक के चलते वेबिनार को 10 मिनट के भीतर बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एडिटर्स गिल्ड ने इस घटना की साइबर क्राइम सेल से जांच की मांग की है।

बता दें कि ये वेबिनार नक्सल प्रभावित इलाकों में रिपोर्टिंग की चुनौतियों पर आयोजित किया गया था, जिसमें ऐसे पत्रकारों से बातचीत होनी थी, जिन्होंने या तो देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में काम किया या फिर लगातार उन इलाकों का दौरा किया। चर्चा का उद्देश्य इन इलाकों की समस्याओं और खासकर वहां काम कर रहे पत्रकारों की चुनौतियों को सामने लाना था।

इस चर्चा में देश के जाने माने पत्रकार शामिल थे, जिन्हें नक्सल प्रभावित इलाक़ों की कवरेज का लंबा अनुभव है। वरिष्ठ पत्रकार मालिनी सुब्रमण्यम और पूर्णिमा त्रिपाठी के अलावा झारखंड से फैसल अनुराग, छत्तीसगढ़ के बस्तर से तामेश्वर सिन्हा, महाराष्ट्र से मिलिंद उमरे और तेलंगाना से पीवी कोंडल राव को शामिल होना था। इन्होंने पिछले कुछ दशकों में मानवाधिकारों के हनन विषय पर काम किया है। बातचीत जूम के जरिए ऑनलाइन हो रही थी। इस मीटिंग में वक्ता नक्सल इलाकों में रिपोर्टिंग का अनुभव बताने वाले थे।

EGI ने बताया कि वेबिनार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर हैकर्स ने पोर्नोग्राफिक समेत कई आपत्तिजनक कंटेंट वाली स्क्रीन शेयर कर दी। वेबिनार में भद्दे गानों वाली पोस्ट करना शुरू कर दिया। मीटिंग होस्ट ने गेस्ट की विंडो बंद करने की कोशिश की, लेकिन ऐसे कंटेंट और पोस्ट की संख्या बढ़ती रही।

ग्रुप चैट के साथ-साथ अश्लील कंटेंट और अपमानजनक भाषा को भी स्क्रीन पर दिखाया गया। आखिरकार, मीटिंग में वक्ताओं को बोलने का मौका नहीं मिला। EGI ने कहा कि जूम मीटिंग में 5 मिनट के भीतर, हैकर्स ने अश्लील गाने और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिसके चलते वेबिनार को बंद करना पड़ा।

EGI ने कहा कि 'गिल्ड इस साइबर अटैक से हैरान और परेशान है। वे स्पष्ट रूप से नहीं चाहते थे कि वक्ताओं की आवाज सुनी जाए। गिल्ड ने इसे बोलने की स्वतंत्रता पर एक हमले के रूप में देखा और मांग की कि साइबर क्राइम सेल इसकी जांच करे और दोषियों को सजा दे।' बयान में यह भी कहा गया है कि इस वेबिनार के रद्द होने तक की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है।


टैग्स पत्रकार वेबिनार हैक एडिटर्ग गिल्ड ऑफ इंडिया नक्सल प्रभावित इलाका जूम मीटिंग हैकर्स
सम्बंधित खबरें

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 day ago

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 days ago

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

4 days ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

6 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago