होम / डिजिटल / 'जनसत्ता' में डिजिटल की वीडियो टीम को लीड कर रहे डॉ. दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा
'जनसत्ता' में डिजिटल की वीडियो टीम को लीड कर रहे डॉ. दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा
डॉ. दिग्विजय सिंह अपने 22 वर्षों के लंबे करियर में ‘आजतक’, ‘स्टार न्यूज’, ‘आईबीएन7’, ‘जी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ और ‘इंडिया टीवी’ जैसे चैनलों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'जनसत्ता' में डिजिटल की वीडियो टीम को लीड कर रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिग्विजय सिंह ने यहां से विदाई ले ली है। चार दिसंबर को उनका यहां आखिरी दिन था।
डॉ. दिग्विजय सिंह 'जनसत्ता' में सीनियर असिसटेंट एडिटर के तौर पर करीब सवा तीन साल से कार्यरत थे। हालांकि वह अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी जल्द दी जाएगी।
इससे पहले डॉ. दिग्विजय सिंह बतौर संपादक ‘हिंदी खबर’ चैनल का संचालन कर चुके हैं। वर्ष 2001 में पत्रकारिता की पारी शुरू करने वाले डॉ. दिग्विजय सिंह अपने 22 वर्षों के लंबे करियर में ‘आजतक’, ‘स्टार न्यूज’, ‘आईबीएन7’, ‘जी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ और ‘इंडिया टीवी’ जैसे चैनलों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह ‘दैनिक भास्कर’ ग्रुप की रेडियो डिवीजन ‘माई एफएम’ के लिए भी बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम कर चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने ‘सोनी टीवी’ के शो प्रायश्चित, अदालत और ‘इमेजिन टीवी’ के चर्चित शो राखी का इंसाफ की क्रिएटिव टीम का नेतृत्व किया है। पत्रकार होने के साथ साथ डॉ. दिग्विजय सिंह कविता और कहानियों का लेखन भी करते हैं।
टैग्स जनसत्ता डॉ. दिग्विजय सिंह