होम / डिजिटल / Disney Star से अलग होकर नितिन बावनकुले ने तलाशी नई मंजिल
Disney Star से अलग होकर नितिन बावनकुले ने तलाशी नई मंजिल
‘डिज्नी स्टार’ से पहले बावनकुले आठ साल से अधिक समय तक ‘गूगल’ (Google) में काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) के नितिन बावनकुले (Nitin Bawankule) के बारे में खबर है कि वह ‘एमेजॉन वेब सर्विसेज’ (Amazon Web Services) में डायरेक्टर (सेल्स) के पद पर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को मिली जानकारी के अनुसार, वह अप्रैल के आखिरी हफ्ते से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
अपनी इस भूमिका में वह ‘एमेजॉन वेब सर्विसेज’ के मैनेजिंग डायरेक्टर (Digital Native Business और ISV Segments) चार्ल्स चू (Charles Chu) को रिपोर्ट् करेंगे। बता दें कि ‘डिज्नी स्टार’ में बावनकुले एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जॉनर में ऐड सेल्स रेवेन्यू (Linear and Digital Video platforms) के लिए जिम्मेदार थे।
‘डिज्नी स्टार’ से पहले बावनकुले आठ साल से अधिक समय तक ‘गूगल’ (Google) में काम कर चुके हैं। उन्हें ग्लोबल सेल्स, बड़े बिजनेस तैयार करने और नए मार्केट्स में इनका विस्तार करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘मोटोरोला’, ‘व्हर्लपूल इंडिया’ और ‘गोदरेज जीई अप्लायंसेज’ के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट डिज्नी स्टार जॉइनिंग नितिन बावनकुले अमेजॉन वेब सर्विसेज