होम / डिजिटल / दैनिक भास्कर डिजिटल को मिला नया CEO
दैनिक भास्कर डिजिटल को मिला नया CEO
नए सीईओ को स्टार्टअप्स के लिए विभिन्न डिजिटल कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स तैयार करने और संचालित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने का लगभग दस साल का अनुभव है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
दैनिक भास्कर समूह जॉइन करने से पहले पथिक शाह ‘हाइक मैसेंजर’ (Hike Messenger) से लगभग सात साल से जुड़े हुए थे। यहां वह वाइस प्रेजिडेंट (प्रॉडक्ट्स) के पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह ‘विलय और अधिग्रहण’ (M&A) जैसे कार्यों का नेतृत्व भी कर रहे थे।
इस बारे में दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल का कहना है, ‘समूह में पथिक शाह के शामिल होने पर हम बहुत खुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि दैनिक भास्कर समूह को डिजिटल कंज्युमर प्रॉडक्ट के क्षेत्र में पथिक शाह के अनुभव का काफी फायदा मिलेगा और उनके नेतृत्व में ग्रुप को और मजबूत ब्रैंड बनाने में काफी मदद मिलेगी।’
वहीं, अपनी नई भूमिका के बारे में पथिक शाह का कहना है, ‘देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी में शुमार दैनिक भास्कर समूह की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने पर मैं काफी खुश हूं। प्रिंट मीडियम में लीडरशिप पोजीशन हासिल करने के बाद अब हम डिजिटल न्यूज और कंटेंट पर विशेष फोकस कर रहे हैं।’
टैग्स दैनिक भास्कर दैनिक भास्कर ग्रुप पवन अग्रवाल डीबी डिजिटल दिव्य भास्कर दिव्य मराठी हाइक मैसेंजर डीबी कॉर्प लिमिटेड पथिक शाह