होम / डिजिटल / सरकार ने अब इन न्यूज वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध

सरकार ने अब इन न्यूज वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध

चीन द्वारा मुख्य रूप से अंग्रेजी में काम करने वाले 31 फीसद मीडिया संस्थानों पर रोक लगाई गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

चीन ने अपने यहां कई विदेशी मीडिया संस्थानों की वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन प्रतिबंधों के बाद अब चीन के लोग इन मीडिया संस्थानों की वेबसाइटों की खबरें पढ़ और देख नहीं सकेंगे। जिन वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें बीबीसी, ब्लूमबर्ग, द गार्डियन, द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, वॉशिंगटन पोस्ट और योमीयूरी सिम्बन आदि शामिल हैं।

प्रेस पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘फॉरेन करेसपॉन्डेंट क्लब ऑफ चाइना’ (एफसीसीसी) ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है, ‘चीन के नागरिक अब 215 अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में से 23 फीसद का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इन मीडिया संस्थानों के पत्रकार चीन में काम करते हैं। एफसीसीसी ने बताया कि मुख्य रूप से अंग्रेजी में काम करने वाले 31 फीसद मीडिया संस्थानों पर रोक लगाई गई है।

गौरतलब है कि चीन में फेसबुक, गूगल और यूट्यूब जैसी साइट्स पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। चीन के लोग ट्विटर का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते हैं। सर्च इंजन के लिए लोग वहां पर बायडू और सोशल मीडिया साइट्स के तौर पर वीबो का इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि ताइवान और हांगकांग के मसलों पर दुनिया भर में मीडिया में हो रही चर्चा के चलते उसने ऐसा किया है।


टैग्स चीन प्रतिबंध मीडिया वेबसाइट्स
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago