होम / डिजिटल / डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने के लिए सरकार जल्द लाएगी कानून: अनुराग ठाकुर

डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने के लिए सरकार जल्द लाएगी कानून: अनुराग ठाकुर

केंद्र सरकार डिजिटल मीडिया नियमन के लिए एक विधेयक पर काम कर रही है और जल्द ही यह विधेयक लाएगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार डिजिटल मीडिया नियमन (रेगुलेट) के लिए एक विधेयक पर काम कर रही है और जल्द ही यह विधेयक लाएगी। यह जानकारी केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि जो भी विधेयक लाया जाएगा या पूर्व के कानून में जो भी बदलाव किया जाएगा, वह लोगों के काम को सरल और आसान बनाने के लिए किया जाएगा।

जयपुर में समाचार पत्र 'जयपुर महानगर टाइम्स' के 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान सूचना-प्रसारण मंत्री ने कहा कि पहले समाचारों का एकतरफा संचार हुआ करता था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के विकास से समाचारों का संचार बहुआयामी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब गांव की छोटी-छोटी खबरें भी डिजिटल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच जाती हैं। लेकिन वर्तमान में डिजिटल मीडिया अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां भी पेश करता है, यह भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह स्व-नियमित है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकांश प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को स्व-नियमन पर छोड़ दिया है। एक अच्छा संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार यह देखेगी कि इस पर क्या किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसके नियमन की आवश्यकता है और इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार जल्द ही कानून लाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कहूंगा कि कानून में जो भी बदलाव किए जाएंगे, वह आपके काम को सरल और आसान बनाने के लिए जाएंगे। हम इसे लेकर एक विधेयक पेश करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समाचार पत्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा और केंद्र सरकार जल्द ही 1867 प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम को बदलने के लिए भी एक नया कानून लाएगी।

नए कानून के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना ऑनलाइन मोड के माध्यम से एक सप्ताह में संभव होगा, जिसके लिए अभी लगभग चार महीने लगते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग’ लाने की दिशा में काम कर रही है और कंपनियों के पंजीकरण में बदलाव उसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के पंजीकरण की बात हो या आम नागरिक द्वारा बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया हो, सभी को बहुत आसान कर दिया गया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि अखबारों को सही खबर को आम जनता के सामने सही समय पर लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की कमियों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने मीडिया से जिम्मेदारी से अपना काम करने और भय एवं भ्रम का माहौल बनाने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पत्रकारों के हितों का भी ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि ‘कोविड महामारी के दौरान जिन पत्रकारों की कोविड-19 से मृत्यु हुई उनके परिजनों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी जानकारी दी कि डिजिटल मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों की मान्यता को लेकर भी केंद्र सरकार काम कर रही है।  

आप सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की पूरी स्पीच यहां देख और सुन सकते हैं-

 


टैग्स डिजिटल मीडिया अखबार प्रिंट मीडिया केंद्र सरकार अनुराग ठाकुर रेगुलेट
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 hour ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago