होम / डिजिटल / ‘भारत24’ में आयुष कुमार जायसवाल का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘भारत24’ में आयुष कुमार जायसवाल का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) की डिजिटल विंग में करीब एक साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे आयुष कुमार जायसवाल अब यहां नई भूमिका में नजर आएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) की डिजिटल विंग में करीब एक साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे आयुष कुमार जायसवाल अब यहां नई भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, संस्थान ने उन्हें डिजिटल असाइनमेंट के लिए इनपुट हेड के तौर पर प्रमोट किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘भारत24’ के डिजिटल हेड शशिकेश रंजन को रिपोर्ट करेंगे।
आयुष कुमार जायसवाल इससे पहले तीन साल से ज्यादा समय तक ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में काम कर चुके हैं, जहां वह टीवी कंटेंट और प्रॉडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आयुष कुमार ने मीडिया में अपने सफर की शुरुआत ‘जी हिंदुस्तान’ (Zee Hindustan) चैनल से बतौर प्रड्यूसर की थी।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रहने वाले आयुष कुमार जायसवाल ने वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से आयुष जायसवाल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स प्रमोशन आयुष कुमार जायसवाल प्रोन्नति भारत24