होम / डिजिटल / अश्विन मिश्रा ने 'इंडिया न्यूज- Cricit' को कहा अलविदा
अश्विन मिश्रा ने 'इंडिया न्यूज- Cricit' को कहा अलविदा
युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा ने आईटीवी नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘इंडिया न्यूज – Cricit’ से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा ने आईटीवी नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘इंडिया न्यूज – Cricit’ से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अप्रैल 2024 में बतौर मल्टीमीडिया प्रड्यूसर जॉइन किया था और करीब एक साल तक इस भूमिका में काम करने के बाद अब संस्थान से विदाई ले ली है।
अपने कार्यकाल में अश्विन ने खेल पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ियों का इंटरव्यू किया। इनमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, मुथैया मुरलीधरन, हर्शल गिब्स जैसे दिग्गजों के साथ-साथ सुरेश रैना, इरफान पठान, मोहम्मद सिराज जैसे भारतीय खिलाड़ी भी शामिल रहे।
उन्होंने क्रिकेट के अलावा नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मनु भाकर, डी. गुकेश जैसे अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों से भी बातचीत की। साथ ही हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश से भी विशेष बातचीत की।
अश्विन ने अपने कार्यकाल में T20 वर्ल्ड कप 2024, IPL 2024 और 2025, नेशनल गेम्स 2025, महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप समेत कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की कवरेज भी की।
इंडिया न्यूज से पहले अश्विन ‘इंडिया अहेड न्यूज’ में कार्यरत थे और IPL शो के साथ-साथ लोकसभा चुनाव 2024 में भी रिपोर्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से की है और अमेठी, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
टैग्स