होम / डिजिटल / ‘न्यूज18’ को बाय बोल अंकित फ्रांसिस ने थामा TV9 का दामन, निभाएंगे अहम भूमिका

‘न्यूज18’ को बाय बोल अंकित फ्रांसिस ने थामा TV9 का दामन, निभाएंगे अहम भूमिका

हिंदी न्यूज पोर्टल ‘न्यूज18 इंडिया’ की डिजिटल टीम में 4 साल तक काम करने के बाद अंकित फ्रांसिस ने अब यहां अपनी पारी पर विराम लगा दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिंदी न्यूज पोर्टल ‘न्यूज18 इंडिया’ की डिजिटल टीम में 4 साल तक काम करने के बाद अंकित फ्रांसिस ने अब यहां अपनी पारी पर विराम लगा दिया है और नई पारी का आगाज 'TV9 भारतवर्ष' के डिजिटल से किया है। 'TV9 भारतवर्ष' में अंकित ने बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया है और उन्हें स्टेट टीम यानी रीजनल डेस्क की जिम्म्मेदारी दी गई है। वे यहां सभी राज्यों से आने वाली खबरों पर काम करेंगे।

बता दें कि चार साल पहले अंकित ने ‘न्यूज18 इंडिया’ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जॉइन किया था और बाद में प्रमोट कर उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया था।

आईआईएमसी दिल्ली और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास आउट अंकित देश और दुनिया की तमाम हलचलों पर बारीकी से नजर रखते हैं। उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ में होम पेज, सोशल टीम की जिम्मेदारी संभाली और फिर करीब एक साल तक फील्ड-रिपोर्टिंग करने के बाद इंटरनेशनल पेज के इंचार्ज बनाए गए थे। रिपोर्टिंग के दौरान कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों में बढ़ती आत्महत्याओं से संबंधित उनकी स्टोरी को बहुत सराहा गया, बाद में इसके लिए उन्हें डिजिपब अवॉर्ड भी मिला।

‘न्यूज18 इंडिया’ से पहले अंकित ‘हिन्दुस्तान’ डिजिटल, ‘टाइम्स नाउ’ और ‘इंडिया न्यूज’ के लिए भी काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया की अच्छी समझ रखने वाले अंकित पिछले 6 सालों से डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें कला, साहित्य और यात्राओं में गहरी रुचि है। मेरठ के रहने वाले अंकित छात्रजीवन में रंगमंच से भी जुड़े रहे हैं।

अंकित को उनकी नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं...


टैग्स न्यूज18 इंडिया टीवी9 अंकित फ्रांसिस
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

9 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago