होम / डिजिटल / दैनिक भास्कर से जुड़े युवा पत्रकार अंकित फ्रांसिस, मिली बड़ी जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर से जुड़े युवा पत्रकार अंकित फ्रांसिस, मिली बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले टीवी9 भारतवर्ष की डिजिटल टीम में अपनी भूमिका निभा रहे थे अंकित

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार अंकित फ्रांसिस ने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) को अलविदा कह दिया है। करीब एक साल से वह इस चैनल की डिजिटल टीम में बतौर स्टेट टीम हेड( हाइपरलोकल इंचार्ज) अपनी भूमिका निभा रहे थे। अंकित ने अपनी नई पारी अब ‘दैनिक भास्कर‘ के साथ शुरू की है। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में अंकित जहां न्यूज एडिटर के तौर पर रीजनल टीम की कमान संभाल रहे थे, वहीं अब वह ‘दैनिक भास्कर‘ की डिजिटल टीम में सोशल मीडिया एडिटर (सीनियर न्यूज एडिटर) बनकर भोपाल जा रहे हैं।  

समाचार4मीडिया से बातचीत में अंकित ने बताया, ‘टीवी9 भारतवर्ष में मैं राज्यों से जुड़ी अहम घटनाओं पर नजर रखता था। यहां काम करते हुए मैंने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभा चुनाव के दौरान अहम जिम्मेदारी भी निभाई।’

बता दें कि ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से पहले अंकित करीब चार साल तक ‘न्यूज18 इंडिया’ में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ में बतौर चीफ कॉपी एडिटर जॉइन किया था और बाद में प्रमोट कर उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया था।

’आईआईएमसी ’ दिल्ली और ’जामिया मिल्लिया इस्लामिया’ के पास आउट अंकित देश और दुनिया की तमाम हलचलों पर बारीकी से नजर रखते हैं। उन्होंने ‘न्यूज18 इंडिया’ में होम पेज, सोशल टीम की जिम्मेदारी संभाली और फिर करीब एक साल तक फील्ड-रिपोर्टिंग करने के बाद इंटरनेशनल पेज के इंचार्ज बनाए गए थे। रिपोर्टिंग के दौरान कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों में बढ़ती आत्महत्याओं से संबंधित उनकी स्टोरी को बहुत सराहा गया, बाद में इसके लिए उन्हें डिजिपब अवॉर्ड भी मिला।

‘न्यूज18 इंडिया’ से पहले अंकित ‘हिन्दुस्तान’ डिजिटल, ‘टाइम्स नाउ’ और ‘इंडिया न्यूज’ के लिए भी काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया की अच्छी समझ रखने वाले अंकित पिछले करीब नौ सालों से डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें कला, साहित्य और यात्राओं में गहरी रुचि है। मेरठ के रहने वाले अंकित छात्रजीवन में रंगमंच से भी जुड़े रहे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अंकित को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक भास्कर टीवी9 भारतवर्ष सोशल मीडिया एडिटर नई पारी नियुक्ति अंकित फ्रांसिस
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

8 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago