होम / डिजिटल / SONY को अलविदा कह एमेजॉन इंडिया में इस बड़े पद से जुड़े अमोघ दुसाद
SONY को अलविदा कह एमेजॉन इंडिया में इस बड़े पद से जुड़े अमोघ दुसाद
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के साथ करीब एक दशक से जुड़े हुए थे अमोघ दुसाद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) में पूर्व एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड (बिजनेस, स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस) अमोघ दुसाद ने अब ‘एमेजॉन इंडिया‘ (Amazon India) के स्वामित्व वाले ‘मिनी टीवी‘ (miniTV) के साथ अपनी नई शुरूआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर कंटेंट हेड जॉइन किया है।
बता दें कि ‘मिनी टीवी‘ ‘एमेजॉन शॉपिंग ऐप‘ (Amazon Shopping app) की एक फ्री, विज्ञापन समर्थित वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। इन दिनों ‘मिनी टीवी‘ वेब सीरीज, कॉमेड शो, टेक्नोलॉजी न्यूज, फूड, ब्यूटी और फैशन आदि का कंटेंट तैयार करती है।
दुसाद ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के साथ करीब एक दशक से जुड़े हुए थे। सोनी ने पिछले साल उन्हें प्रमोशन देकर ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) के बिजनेस ऑपरेशंस का हेड बनाया था। इससे पहले दुसाद ‘सोनी लिव’ के हेड (Content, Partnerships, New Initiatives-Digital Business) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
वह करीब छह साल तक ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ (SET) का हिस्सा रहे हैं। इसके बाद नवंबर 2018 में वह सोनी लिव बिजनेस में चले गए थे। ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ से पहले दुसाद ‘एनडीटीवी इमेजिन’ (NDTV Imagine) और ‘टैम मीडिया रिसर्च’ (TAM Media Research) में लंबी पारी खेल चुके हैं।
टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया सोनीलिव एमेजॉन इंडिया अमोघ दुसाद कंटेंट हेड मिनी टीवी