होम / डिजिटल / एमेजॉन प्राइम वीडियो ने लॉन्च किया पहला स्पोर्ट्स चैनल 'फैनकोड'
एमेजॉन प्राइम वीडियो ने लॉन्च किया पहला स्पोर्ट्स चैनल 'फैनकोड'
एमेजॉन प्राइम वीडियो ने ड्रीम स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली कंपनी 'फैनकोड' (FanCode) के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत उसने अपना पहला स्पोर्ट्स आधारित चैनल लॉन्च कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एमेजॉन प्राइम वीडियो ने ड्रीम स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली कंपनी 'फैनकोड' (FanCode) के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत उसने अपना पहला स्पोर्ट्स आधारित चैनल लॉन्च 'फैनकोड' कर दिया है। बता दें कि इस चैनल पर केवल स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमेजॉन प्राइम के इस स्पोर्ट्स चैनल पर क्रिकेट और फुटबॉल समेत 15 स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और यह स्ट्रीमिंग किसी एक देश तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पूरी दुनिया में इसका प्रसारण किया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि वह जिन स्पोर्ट्स की स्ट्रीमिंग करेगी, उसमें क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा रग्बी, कबड्डी, बॉस्केटबॉल और हॉर्स रेसिंग जैसे स्पोर्ट्स भी लाइव होंगे। प्राइम मेंबर्स अब फैनकोड का एनुअल ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन 249 रुपये में खरीद सकते हैं।
फैनकोड के साथ लेटेस्ट पाटर्नरशिप के बाद एमेजॉन अब स्पोर्ट्स सर्विसेस प्रोवाइड करने वाली कंपनी भी बन गई है। एमेजॉन प्राइम ने हाल ही में हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की थी। एमेजॉन इस सेक्टर में अपने खेल को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है।
वहीं, स्पोर्ट्स की स्ट्रीमिंग से लेकर खेलों के सामान तक बेचने वाली कंपनी फैनकोड पहले से ही खेल जगत में अपना पैठ जमा चुकी है। फैनकोड की लॉन्चिंग के अभी चार साल पूरे हुए हैं और कंपनी ने इस दौरान 45,000 घंटे से ज्यादा समय तक स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग की है।
फैनकोड की ICC Pathways, क्रिकेट वेस्टइंडीज, EFL, CONMEBOL, वॉलीबॉल वर्ल्ड, FIBA और अन्य के साथ विशेष साझेदारी है। सब्सक्राइबर्स काराबाओ कप, महिला बिग बैश लीग, फीफा U17 विश्व कप, बार्कलेज महिला सुपर लीग, एएफसी चैंपियंस लीग, एएफसी कप और युवा कबड्डी जैसे टूर्नामेंट देख सकते हैं। फैनकोड के पास कुछ कुछ देशों में क्रिकेट की स्ट्रीमिंग का राइट भी है।
टैग्स एमेजॉन प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स चैनल