होम / डिजिटल / ‘इंस्टाग्राम’ पर भी दिखाई दी ‘आजतक’ की धमक, हासिल की ये उपलब्धि
‘इंस्टाग्राम’ पर भी दिखाई दी ‘आजतक’ की धमक, हासिल की ये उपलब्धि
देश के प्रतिष्ठित और भरोसेमंद हिंदी न्यूज चैनल्स में शुमार 'आजतक' (AajTak) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
देश के प्रतिष्ठित और भरोसेमंद हिंदी न्यूज चैनल्स में शुमार 'आजतक' (AajTak) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, ‘आजतक’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ (Instagram) पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी इंस्टाग्राम पर ‘आजतक’ का पेज ब्रेकिंग न्यूज़, ओपिनियन और स्टोरीज के लिए काफी लोकप्रिय है।
इस उपलब्धि को हासिल करने पर चैनल की ओर से कहा गया है, ‘टीवी पर खबरें देने में अग्रणी रहने से लेकर डिजिटल स्पेस पर राज करने तक, आजतक ने हमेशा 'सबसे तेज' बने रहने की परंपरा को कायम रखा है। साल दर साल हमारी इंस्टाग्राम फैमिली मजबूत हो रही है। हमारी टीम लाखों लोगों तक रियल-टाइम अपडेट्स, गहन विश्लेषण और दमदार स्टोरी पहुंचा रही है। आज हमें गर्व है कि हम इंस्टाग्राम पर 15 मिलयन से ज्यादा फॉलोअर्स तक पहुंचने वाला पहला और एकमात्र मेनस्ट्रीम न्यूज़ चैनल बन गए हैं!’
गौरतलब है कि हाल ही में ‘आजतक’ के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी 70 मिलियन के पार पहुंच गई है।
टैग्स