होम / डिजिटल / 93% यूट्यूब दर्शक भारतीय भाषाओं में देखते हैं कंटेंट: रिपोर्ट

93% यूट्यूब दर्शक भारतीय भाषाओं में देखते हैं कंटेंट: रिपोर्ट

माइंडशेयर-ई4एम कंटेंट मार्केटिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट का 30 अप्रैल मंगलवार को मुंबई में मीडिया जगत के प्रतिष्ठित लीडर्स की उपस्थिति में अनावरण किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

माइंडशेयर-ई4एम कंटेंट मार्केटिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट (Mindshare-e4m Content Marketing Trends) का 30 अप्रैल मंगलवार को मुंबई में मीडिया जगत के प्रतिष्ठित लीडर्स की उपस्थिति में अनावरण किया गया।

कंटेंट मार्केटिंग इकोसिस्टम की रिपोर्ट में कंटेंट मार्केटिंग इकोसिस्टम के प्रमुख निष्कर्षों और नवीनतम ट्रेंड्स, 'चुनौतियों और अवसरों के अंतर्दृष्टि पर प्रकाश डाला गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में, रीजनल कंटेंट की खपत बढ़ रही है और भारत के यूजर्स या जो लोग अंग्रेजी के बजाय क्षेत्रीय व भारतीय भाषाओं में सोशल मीडिया कंटेंट का उपभोग करना पसंद करते हैं, वे अर्बन एक्टिव इंटरनेट यूजर्स का 49% हिस्सा हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, “भारतीय भाषाओं के लिए प्राथमिकता मेट्रोज के 39% की तुलना में नॉन-मेट्रोज में अधिक है, जोकि 53% है। साथ ही, 93% यूट्यूब दर्शक भारतीय भाषाओं में कंटेंट देखना पसंद करते हैं। हिंदी के अलावा, बंगाली, गुजराती, पंजाबी जैसी अन्य प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तीन अंकों में बढ़ने लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका श्रेय टियर 2+ दर्शकों को भी दिया गया है।

माइंडशेयर-ई4एम कंटेंट मार्केटिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्मार्टफोन्स की बढ़ती पहुंच, कम इंटरनेट लागत और डिजिटल पेमेंट गेटवे तक पहुंच के साथ, टियर 2+ भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में अग्रणी बनकर उभर रहा है। रीजनल कंटेंट कैटेगरी में उपभोक्ता व्यवहार के आंदोलन ने कंटेंट मार्केटिंग स्ट्रैटजीज में बदलाव को अनिवार्य कर दिया है। वे न केवल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर, बल्कि जोश, मोज, शेयरचैट जैसे उभरते भारत-फर्स्ट प्लेटफॉर्म्स पर भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। 


टैग्स यूट्यूब माइंडशेयर-ई4एम कंटेंट मार्केटिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट भारतीय भाषा
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

42 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago