होम / डिजिटल / ‘केंद्रीय संचार ब्यूरो’ के साथ सूचीबद्ध होने में सफल रहीं ये 62 वेबसाइट्स, देखें लिस्ट
‘केंद्रीय संचार ब्यूरो’ के साथ सूचीबद्ध होने में सफल रहीं ये 62 वेबसाइट्स, देखें लिस्ट
केंद्र सरकार के विज्ञापनों के प्रसार के लिए जिम्मेदार नोडल निकाय ‘केंद्रीय संचार ब्यूरो‘ (सीबीसी) द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, इस संबंध में विभिन्न वेबसाइट्स की ओर से 117 आवेदन मिले थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय‘ (MIB) के तहत काम करने वाले और केंद्र सरकार के विज्ञापनों के प्रसार के लिए जिम्मेदार नोडल निकाय ‘केंद्रीय संचार ब्यूरो‘ (सीबीसी) के साथ सूचीबद्ध (Empanelment) होने में 62 वेबसाइट्स सफल रही हैं।
‘सीबीसी‘ (पहले इसे ब्यूरो ऑफ आउटरीज एंड कम्युनिकेशन यानी BOC के नाम जाना जाता था) की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, इस संबंध में विभिन्न वेबसाइट्स की ओर से 117 आवेदन मिले थे, जिनमें से 62 वेबसाइट्स इसके साथ सूचीबद्ध होने में कामयाब रही हैं। बता दें कि अप्रैल में ‘सीबीसी’ ने सूचीबद्ध होने के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एडवाइजरी जारी की थी।
‘सीबीसी’ के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रयास कौशिक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 62 वेबसाइट्स ने निविदा दस्तावेज के अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा किया है। पांच वेबसाइट्स पिछली बार ‘सीबीसी’ के साथ सूचीबद्ध थीं, लेकिन इस बार कुछ पैनल्स में वह क्वालीफाई नहीं कर सकीं। वहीं, 50 वेबसाइट्स इस लिस्ट में पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं कर सकीं और उन्हें इस लिस्ट में जगह नहीं मिली।
नोटिस में कहा गया है कि सूचीबद्ध होने में सफल रहीं 62 वेबसाइट्स को अधिसूचित कर दिया गया है। इस बारे में ‘सीबीसी’ की ओर से एक औपचारिक पत्र जारी किया जाएगा।
‘सीबीसी’ के साथ सूचीबद्ध होने में सफल रहीं 62 वेबसाइट्स की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी वेबसाइट्स सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन केंद्रीय संचार ब्यूरो मंजूरी प्रयास कौशिक