होम / ब्रैंड स्पीक्स / जानिए, आखिर कहां तक पहुंचेगा ‘online TV’ और ‘movies’ का कारोबार

जानिए, आखिर कहां तक पहुंचेगा ‘online TV’ और ‘movies’ का कारोबार

ऑनलाइन टेलिविजन एपिसोड और मूवीज का ग्राफ इन दिनों लगातार बढ़ता जा रहा है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

ऑनलाइन टेलिविजन एपिसोड और मूवीज का ग्राफ इन दिनों लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इनके रेवेन्‍यू में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

हाल ही में जारी ग्‍लोबल ओटीटी एंड विडियो फोरकास्‍ट’ (The Global OTT TV & Video Forecasts) रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 138 देशों में वर्ष 2022 तक ऑनलाइन टीवी और मूवीज का रेवेन्‍यू 83 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस रेवेन्‍यू की ग्रोथ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2016 में यह 37 बिलियन डॉलर था, जबकि सिर्फ 2017 में ही इसमें नौ बिलियन डॉलर का और इजाफा हो जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन टीवी और विडियो से रेवेन्‍यू जुटाने के मामले में अमेरिका सबसे आगे रहेगा। हालांकि ग्‍लोबल मार्केट में इसके शेयर में कमी का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2016 में जहां इसका शेयर 51 प्रतिशत था, वहीं वर्ष 2022 में यह शेयर 40 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है।

एशिया की बात करें तो चीन का इसमें 7.6 बिलियन डॉलर का योगदान रहेगा और वर्ष 2022 में इसका कुल रेवेन्‍यू 12 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।

इस बारे में डिजिटल टीवी रिसर्च प्रमुख व विश्‍लेषक साइमन मुरे (Simon Murray) का कहना है, ‘वर्ष 2022 तक 14 देशों में ओवर द टॉप’ (OTT) रेवेन्‍यू एक बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। यह वर्ष 2017 के रेवेन्‍यू का दोगुाना होगा। यदि ग्‍लोबल रेवेन्‍यू की बात करें तो इसमें पांच प्रमुख देशों का सबसे ज्‍यादा दो तिहाई योगदान रहेगा। 

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

3 days ago

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

4 days ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

1 week ago

OOH विज्ञापन बाजार ने 2025 में दिखाई 4% की ग्रोथ: PMAR

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक, भारत का आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन उद्योग 2025 में ऐसा इकलौता पारंपरिक माध्यम रहा जिसने कुल मिलाकर ग्रोथ दर्ज की।

25-February-2026

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

19-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

10 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

11 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

17 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

18 hours ago