रोमा बलवानी बनीं वेदांता पावर की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

वेदांता पावर (Vedanta Power Ltd) ने रोमा बलवानी (Roma Balwani) को 'Independent Director' नियुक्त किया है। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और ब्रांड स्ट्रेटेजी में उन्हें चार दशकों से अधिक का अनुभव है।

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
romabalwani


वेदांता पावर लिमिटेड (Vedanta Power Ltd) ने रोमा बलवानी (Roma Balwani) को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (Independent Director) नियुक्त किया है। कॉरपोरेट जगत में चार दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली रोमा ब्रांड स्ट्रेटेजी, कम्युनिकेशन और ऑर्गेनाइजेशनल लीडरशिप के क्षेत्र में जानी-मानी हस्ती मानी जाती हैं।

रोमा बलवानी (Roma Balwani) वर्तमान में जॉन कॉकरिल इंडिया (John Cockerill India), जिसे पहले CMI FPE Ltd के नाम से जाना जाता था, में Independent Director के तौर पर कार्यरत हैं। वहां वह CSR और NRC कमेटियों की चेयरपर्सन भी हैं। हाल ही में उन्हें गोदावरी पावर एंड इस्पात ग्रुप (Godavari Power & Ispat Group) के बोर्ड में भी शामिल किया गया है।

इससे पहले रोमा बलवानी (Roma Balwani) वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) में President के पद पर रह चुकी हैं, जहां उन्होंने समूह की ब्रांड रणनीति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके करियर में महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) और एपटेक लिमिटेड (Aptech Limited) जैसी कंपनियों के साथ काम करने का अनुभव भी शामिल है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने किशन रामास्वामी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

किशन रामास्वामी BIAL जॉइन करने से पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस में हेड ऑफ ब्रैंड एंड मार्केटिंग के तौर पर कार्यरत थे।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
Kishen Ramaswamy

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने किशन रामास्वामी को जनरल मैनेजर (हेड, ब्रैंड एक्सपीरियंस एंड मार्केटिंग) के पद पर नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में वह कंपनी की ब्रैंड स्ट्रैटेजी, इंटीग्रेटेड मार्केटिंग, पैसेंजर एक्सपीरियंस स्टोरीटेलिंग और एंगेजमेंट इनिशिएटिव्स का नेतृत्व करेंगे।

किशन रामास्वामी BIAL जॉइन करने से पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस में हेड ऑफ ब्रैंड एंड मार्केटिंग के तौर पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने टाटा ग्रुप के नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विलय के बाद ब्रैंड इंटीग्रेशन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा उन्होंने एयरलाइन के चर्चित ब्रैंड प्लेटफॉर्म ‘Xplore More, Xpress More’ की रूपरेखा तैयार करने और लॉन्च करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

करीब 14 वर्षों के अपने प्रोफेशनल करियर में किशन रामास्वामी एविएशन, टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी सेक्टर में काम कर चुके हैं। उन्होंने बोइंग, कॉलिन्स एयरोस्पेस, टीसीएस समेत कई ग्लोबल कंपनियों और भारतीय डिजाइनर्स व क्रिएटर्स के साथ भी काम किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'WPP Media' ने कृतिका सलूजा को सौंपी नई जिम्मेदारी

WPP Media ने कृतिका को एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर प्रमोट किया है। डिजिटल मार्केटिंग और विज्ञापन क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाली कृतिका छह साल से कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं।

Last Modified:
Thursday, 14 May, 2026
kritikasaluja

WPP Media ने कृतिका सलूजा (Kritika Saluja) को प्रमोट कर एसोसिएट डायरेक्टर (Associate Director) नियुक्त किया है। कृतिका ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए साझा की।

अपनी पोस्ट में उन्होंने इसे “नई उपलब्धि, बड़ी जिम्मेदारी और रोमांचक सफर” बताया। कृतिका ने अपने मेंटर्स, टीममेट्स और लीडर्स का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। कृतिका सलूजा पिछले छह वर्षों से अधिक समय से WPP Media के साथ जुड़ी हुई हैं। प्रमोशन से पहले वह 'Senior Paid Media Manager' के पद पर कार्यरत थीं।

डिजिटल मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में कृतिका को 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान डिजिटल कैंपेन, पेड मीडिया स्ट्रेटेजी और ब्रांड मार्केटिंग से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

अपनी लिंक्डइन पोस्ट में कृतिका ने लिखा, “मैं यह साझा करते हुए आभारी हूं कि मुझे WPP Media में Associate Director के पद पर प्रमोट किया गया है। यह एक नई उपलब्धि, बड़ी जिम्मेदारी और आगे के रोमांचक सफर की शुरुआत है।"

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

यशराज फिल्म्स से अलग हुए पृथ्वीश गांगुली : बिरला स्टूडियोज जाने की खबरें

पृथ्वीश गांगुली ने यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही बिरला स्टूडियोज (Birla Studios) में हेड ऑफ टैलेंट के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Last Modified:
Tuesday, 12 May, 2026
yrf

पृथ्वीश गांगुली (Prithwish Ganguly) ने यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films-YRF) से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही बिरला स्टूडियोज (Birla Studios) में हेड ऑफ टैलेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

पृथ्वीश गांगुली YRF में वाइस प्रेसिडेंट – टैलेंट एंड कम्युनिकेशंस स्ट्रेटेजी के पद पर कार्यरत थे। वह साल 2017 से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे और इस दौरान स्टूडियो के टैलेंट मैनेजमेंट, आर्टिस्ट रिलेशन और कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजी में अहम भूमिका निभा रहे थे।

YRF में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कलाकारों के साथ संबंध मजबूत करने, फिल्म कम्युनिकेशन, ब्रांड पार्टनरशिप और टैलेंट स्ट्रेटेजी से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इंडस्ट्री में उन्हें YRF के प्रमुख टैलेंट और स्टूडियो ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव्स में गिना जाता रहा है।

यशराज फिल्म्स से पहले पृथ्वीश गांगुली पत्रकारिता, एंटरटेनमेंट मार्केटिंग और स्टूडियो बिजनेस से जुड़े कई बड़े संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। उनके करियर में रॉयटर्स (Reuters), डीएनए (DNA), टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India), UTV, डिज्नी (Disney) और फॉक्स स्टार स्टूडियोज (Fox Star Studios) जैसे नाम शामिल हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इंस्टाग्राम रील्स को लेकर 'Zee' ने नायका पर किया ₹2 करोड़ का केस

ज़ी एंटरटेनमेंट ने नायका पर बिना लाइसेंस इंस्टाग्राम प्रमोशनल रील्स में गाने इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में करीब ₹2 करोड़ हर्जाने की मांग की।

Last Modified:
Thursday, 07 May, 2026
zeevsnaykaa

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने ब्यूटी और फैशन रिटेल कंपनी नायका के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ी ने आरोप लगाया है कि नायका ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रमोशनल रील्स में ज़ी के कॉपीराइट वाले गानों का इस्तेमाल बिना जरूरी लाइसेंस लिए किया।

बताया जा रहा है कि यह मामला 3 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया गया था। ज़ी ने करीब ₹2 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी लाइसेंसिंग व्यवस्था केवल सामान्य यूजर्स के गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए है, जबकि ब्रांड प्रमोशन और कमर्शियल कंटेंट के लिए अलग अनुमति जरूरी होती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट में दाखिल याचिका में कई इंस्टाग्राम रील्स का जिक्र किया गया है, जिनमें नायका ने कथित तौर पर ज़ी के गानों का उपयोग अपने उत्पादों के प्रचार के लिए किया। सुनवाई के दौरान नायका की ओर से कोर्ट को बताया गया कि विवादित लिंक पहले ही हटा दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले पर न तो ज़ी और न ही नायका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'नेटफ्लिक्स इंडिया' से जुड़े राघव राज कोडेसिया: मिली यह अहम जिम्मेदारी

'नेटफ्लिक्स इंडिया' ने राघव राज कोडेसिया को 'Original Films & Licensing' टीम में नियुक्त किया है। वह कंटेंट रणनीति और साझेदारियों को मजबूत करने पर फोकस करेंगे।

Last Modified:
Thursday, 07 May, 2026
netflixindia

'नेटफ्लिक्स इंडिया' ने राघव राज कोडेसिया को अपनी Original Films & Licensing टीम में शामिल किया है। यह नियुक्ति भारत में कंटेंट पाइपलाइन और रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। राघव राज कोडेसिया इससे पहले सारेगामा इंडिया में Head of Artists & Repertoire (A&R) के पद पर कार्यरत थे।

वहां उन्होंने म्यूजिक, डिजिटल, लाइव इवेंट्स और फिल्मों के लिए मल्टी-प्लेटफॉर्म आर्टिस्ट इकोसिस्टम तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। सारेगामा से पहले वह Team India Champions में Chief Operating Officer के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ऑपरेशंस, ब्रांड पार्टनरशिप और डिजिटल एक्टिवेशन का नेतृत्व किया।

इसके अलावा उन्होंने Arré में scripted content development का काम संभाला, जहां OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए ओरिजिनल IP और कंटेंट पार्टनरशिप पर फोकस किया गया। वहीं ZEE5 में Vice President – Content Development के रूप में उन्होंने ओरिजिनल प्रोग्रामिंग, कंटेंट रणनीति और टैलेंट पार्टनरशिप्स को आगे बढ़ाया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मीडिया राइट्स पर गतिरोध: FIFA वर्ल्ड कप 2026 से ब्रॉडकास्टर्स क्यों बना रहे दूरी?

टूर्नामेंट को लेकर तैयारियों के बीच अभी तक किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्टर ने इसके मीडिया राइट्स हासिल नहीं किए हैं।

Last Modified:
Wednesday, 06 May, 2026
FIFA

इमरान फजल, एक्सचेंज4मीडिया।।

भारत में होने वाले खेल प्रसारण के बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक FIFA वर्ल्ड कप 2026 को लेकर देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स फिलहाल दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, टूर्नामेंट को लेकर तैयारियों के बीच अभी तक किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्टर ने इसके मीडिया राइट्स हासिल नहीं किए हैं। यह स्थिति इस बात का संकेत है कि भारत में ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स की व्यावसायिक वैल्यू को नए सिरे से आंका जा रहा है।

ब्रॉडकास्टर्स क्यों पीछे हटे? सूत्रों के मुताबिक, भारत के प्रमुख खिलाड़ी-स्टार स्पोर्ट्स (जियोस्टार), जियोसिनेमा और सोनी ने आंतरिक रूप से यह मान लिया है कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप से अपेक्षित रिटर्न नहीं मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि जियोस्टार ने करीब 2 करोड़ डॉलर (लगभग 20 मिलियन डॉलर) की बोली लगाई, जो फीफा की उम्मीदों से काफी कम थी। वहीं, सोनी ने बोली लगाने से ही दूरी बना ली। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि इस बार आर्थिक समीकरण संतुलित नहीं बैठ रहे हैं। यानी महंगे राइट्स और सीमित कमाई की संभावना के चलते निवेश जोखिम भरा हो गया है।

क्रिकेट का भारी दबदबा: फीफा 2026 के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत में क्रिकेट का वर्चस्व है। टूर्नामेंट के दौरान ही भारत-इंग्लैंड सीरीज और आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे बड़े क्रिकेट इवेंट्स होने हैं। ऐसे में दर्शकों का ध्यान और विज्ञापन बजट दोनों ही क्रिकेट की ओर ज्यादा झुकने की संभावना है। मीडिया विशेषज्ञों के अनुसार, क्रिकेट भारत में लगातार भरोसेमंद और ज्यादा कमाई देने वाला खेल बना हुआ है, जबकि फुटबॉल अभी भी उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।

विज्ञापन और कमाई की चुनौती: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से दूरी की एक बड़ी वजह विज्ञापन बाजार में आई गिरावट भी है। रियल मनी गेमिंग (RMG) विज्ञापनों पर प्रतिबंध के बाद एक बड़ा रेवेन्यू गैप पैदा हुआ है। मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण वहां से आने वाला विज्ञापन निवेश भी प्रभावित हुआ है। इन दोनों कारणों ने ब्रॉडकास्टर्स के लिए कमाई के रास्ते सीमित कर दिए हैं।

टाइमिंग भी बनी समस्या: इस बार फीफा वर्ल्ड कप उत्तरी अमेरिका में आयोजित होगा, जिसके चलते भारत में कई मैच देर रात प्रसारित होंगे। लेट-नाइट टाइमिंग का सीधा असर टीवी रेटिंग और डिजिटल व्यूअरशिप पर पड़ता है, जिससे विज्ञापनदाताओं की दिलचस्पी कम हो जाती है।

बदल रहा है स्पोर्ट्स मीडिया बाजार: फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में रुचि की कमी इस बात का संकेत है कि भारत का स्पोर्ट्स मीडिया बाजार अब ज्यादा व्यावहारिक और ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) केंद्रित हो गया है। पहले जहां ग्लोबल प्रतिष्ठा के आधार पर राइट्स खरीदे जाते थे, अब हर प्रॉपर्टी को उसकी कमाई की क्षमता के आधार पर आंका जा रहा है। हालांकि, इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि आखिरी समय में कम कीमत पर कोई समझौता हो सकता है, लेकिन मौजूदा स्थिति यह दिखाती है कि ब्रॉडकास्टर्स अब ज्यादा सतर्क निवेश स्ट्रैटेजी अपना रहे हैं।

(इमरान फजल द्वारा अंग्रेजी में लिखी मूल खबर को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं)

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

IWMBuzz ला रहा है ‘Bengal's Most Stylish’ का तीसरा सीजन, 7 मई को होगा आयोजन

यह मंच न सिर्फ फैशन बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आधुनिक लाइफस्टाइल को भी सेलिब्रेट करेगा। हिमालय, पॉलीक्रोल और VZY स्मार्ट टीवी बने शो के प्रमुख पार्टनर

Last Modified:
Tuesday, 05 May, 2026
IWM BUZZ

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म IWMBuzz Media एक बार फिर अपने लोकप्रिय शो ‘बंगाल्स मोस्ट स्टाइलिश’ (‘Bengal's Most Stylish’) का तीसरा सीजन लेकर आ रहा है। यह भव्य आयोजन 7 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टाइल आइकॉन्स को सम्मानित किया जाएगा।

‘ट्रेंड्स’ द्वारा प्रस्तुत इस शो को इस बार हिमालय प्यूरीफाइंग नीम फेस वॉश, पॉलीक्रोल और VZY स्मार्ट टीवी पावर कर रहे हैं। यह मंच न सिर्फ फैशन बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आधुनिक लाइफस्टाइल को भी सेलिब्रेट करेगा।

इससे पहले आयोजित दो सीजनों को दर्शकों और इंडस्ट्री से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें कई बड़े बंगाली सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। तीसरे सीजन में भी ग्लैमर और स्टाइल का वही स्तर देखने को मिलेगा।

IWMBuzz Media के फाउंडर और शो के क्यूरेटर सिद्धार्थ लाइक ने कहा कि इस मंच को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से वे बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस साल शो को और बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा, जिससे पार्टनर्स और दर्शकों दोनों को अधिक वैल्यू मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल और फैशन का गहरा संबंध है और इस मंच के जरिए सबसे स्टाइलिश हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिमालय वेलनेस की मार्केटिंग डायरेक्टर रागिनी हरिहरन के मुताबिक, आज की युवा पीढ़ी के लिए स्किनकेयर सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि आत्मविश्वास का हिस्सा बन चुका है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ब्रैंड इस बदलाव को दर्शाना चाहता है, जहां स्टाइल के साथ सेल्फ-केयर भी अहम भूमिका निभाता है।

पॉलीक्रोल के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) पुनीत जैन ने कहा कि असली स्टाइल वही है, जिसमें व्यक्ति अंदर से अच्छा महसूस करे। यह साझेदारी उसी सोच को मजबूत करती है, जहां आत्मविश्वास और आराम, व्यक्तित्व को बेहतर बनाते हैं।

वहीं, Dish TV और VZY के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुखप्रीत सिंह ने कहा कि यह मंच एंटरटेनमेंट, स्टाइल और टेक्नोलॉजी को जोड़ने का बेहतरीन अवसर है। VZY स्मार्ट टीवी के जरिए कंपनी उपभोक्ताओं को एक नया और बेहतर कंटेंट अनुभव देने की दिशा में काम कर रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Dream Sports ने लॉन्च किया स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म: नए निवेशकों पर फोकस

Dream Sports ने DreamStreet नाम से स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह AI और डेटा आधारित टूल्स के जरिए नए निवेशकों को आसान और समझदारी भरा निवेश अनुभव देने पर फोकस करेगा।

Last Modified:
Tuesday, 05 May, 2026
dreamsports

Dream11 की पैरेंट कंपनी Dream Sports ने निवेश क्षेत्र में कदम रखते हुए DreamStreet नाम से एक नया स्टॉकब्रोकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य निवेश प्रक्रिया को सरल बनाना और भारत में डिमैट अकाउंट यूजर्स की संख्या बढ़ाना है। DreamStreet खास तौर पर नए निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो जटिलता या जानकारी की कमी के कारण अब तक बाजार से दूर रहे हैं।

यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा-आधारित इनसाइट्स का उपयोग करता है। साथ ही, यूजर्स को SEBI-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और निवेश सलाहकारों तक पहुंच भी उपलब्ध कराता है, जिससे वे बेहतर निर्णय ले सकें। शुरुआत में यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर स्टॉक्स और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में निवेश कर सकेंगे।

आने वाले समय में Futures & Options (F&O) और IPO जैसे विकल्प भी जोड़े जाएंगे। DreamStreet के Co-founder और CEO राहुल मिर्चंदानी ने कहा कि भारत में बढ़ती आय, वित्तीय जागरूकता और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के कारण निवेश के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी कई संभावित निवेशक सही मार्गदर्शन के अभाव में पीछे हैं और DreamStreet का लक्ष्य इस अंतर को कम करना है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Oriflame में ऑरकुन गुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी : लीडरशिप हुई मजबूत

Oriflame ने ऑरकुन गुल को Chief Commercial Officer नियुक्त किया है। वह कंपनी की ग्लोबल कमर्शियल स्ट्रेटेजी का नेतृत्व करेंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्रोथ पर फोकस करेंगे।

Last Modified:
Monday, 04 May, 2026
orkungull

Oriflame ने ऑरकुन गुल को Chief Commercial Officer (CCO) नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह कंपनी की Global Leadership Team का हिस्सा होंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमर्शियल स्ट्रेटेजी का नेतृत्व करेंगे।

ऑरकुन गुल के पास FMCG, डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने Procter & Gamble में काम किया है और Avon में एक दशक से अधिक समय तक विभिन्न लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं।

अपने करियर के दौरान उन्होंने यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में भी योगदान दिया है और Turkey Direct Selling Association के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी है। अपनी नियुक्ति पर ऑरकुन गुल ने कहा कि Oriflame ने एक मजबूत वैश्विक कम्युनिटी बनाई है और वह इस चरण में कंपनी के साथ जुड़कर कमर्शियल ग्रोथ और नेटवर्क को मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं।

Oriflame इंडिया और इंडोनेशिया की हेड एडिटा क्यूरेक ने कहा कि ऑरकुन का अनुभव कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटेजी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा, खासकर भारत जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में। उनकी नियुक्ति Oriflame के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि कंपनी अपने सोशल सेलिंग मॉडल को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Hero MotoCorp' में 'Chief Technology Officer' नियुक्त हुए सचिन अग्रवाल

Hero MotoCorp ने सचिन अग्रवाल को Chief Technology Officer नियुक्त किया है। वह कंपनी के R&D और टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व करेंगे, खासकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और नई तकनीकों पर फोकस रहेगा।

Last Modified:
Monday, 04 May, 2026
sachinagrawal

Hero MotoCorp ने सचिन अग्रवाल को Chief Technology Officer (CTO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 21 मई 2026 से प्रभावी होगी। इस भूमिका में सचिन अग्रवाल कंपनी के R&D ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें Hero Centre for Innovation and Technology (CIT) और Hero Tech Centre Germany (TCG) शामिल हैं।

सचिन अग्रवाल इससे पहले VE Commercial Vehicles में Executive Vice President और Head – R&D and Technology के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Daewoo Motors से की थी, जहां उन्होंने Matiz के चेसिस डिजाइन में योगदान दिया।

करीब 29 वर्षों के अनुभव के साथ, उन्हें ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और R&D में विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन प्लेटफॉर्म्स पर प्रोडक्ट डेवलपमेंट का नेतृत्व किया है। Hero MotoCorp के Executive Chairman डॉ. पवन मुंजाल ने कहा कि सचिन का अनुभव कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन और फ्यूचर मोबिलिटी रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सचिन अग्रवाल कनेक्टेड मोबिलिटी, AI/ML और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स के क्षेत्र में भी काम कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति Hero MotoCorp के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि कंपनी भविष्य की तकनीकों और इनोवेशन पर तेजी से फोकस कर रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए