जियोस्टार ने प्रशांत खन्ना को सौंपी स्पोर्ट्स राइट्स और क्रिकइन्फो बिजनेस की कमान

जियोस्टार (JioStar) ने प्रशांत खन्ना (Prashant Khanna) को हेड – स्पोर्ट्स: राइट्स, इनोवेशन एंड क्रिकइन्फो बिजनेस नियुक्त किया है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा की।

Last Modified:
Saturday, 04 July, 2026
prashantkhanna


जियोस्टार (JioStar) ने प्रशांत खन्ना (Prashant Khanna) को हेड – स्पोर्ट्स: राइट्स, इनोवेशन एंड क्रिकइन्फो बिजनेस (Head-Sports: Rights, Innovation and Cricinfo Business) नियुक्त किया है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए साझा की।

अपने पोस्ट में प्रशांत खन्ना (Prashant Khanna) ने लिखा, "स्टार (Star), डिज्नी स्टार (Disney Star) और अब जियोस्टार (JioStar) के साथ करीब नौ वर्षों के सफर के बाद मैं स्पोर्ट्स राइट्स एंड इनोवेशन (Sports Rights & Innovation) और क्रिकइन्फो बिजनेस (Cricinfo Business) से जुड़ी नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर उत्साहित हूं।"

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में उन्हें प्रोडक्शन (Production), टेक्नोलॉजी (Technology) और इनोवेशन (Innovation) के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने कई बड़े खेल आयोजनों के लिए क्षमताओं के विकास में योगदान दिया। उनके अनुसार, नई भूमिका उन्हें व्यापक कारोबारी दृष्टिकोण से राइट्स (Rights), पार्टनरशिप्स (Partnerships), इनोवेशन (Innovation) और डिजिटल (Digital) को एक साथ जोड़ते हुए जियोस्टार स्पोर्ट्स (JioStar Sports) के अगले विकास चरण को आकार देने का अवसर देगी।

प्रशांत खन्ना (Prashant Khanna) ने कहा कि खेल उद्योग तेजी से बदल रहा है और इससे ब्रॉडकास्टर्स (Broadcasters), राइट्स होल्डर्स (Rights Holders) तथा टेक्नोलॉजी कंपनियों के बीच पहले से कहीं अधिक सहयोग के अवसर बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह टीमों, पार्टनर्स, लीग्स (Leagues) और गवर्निंग बॉडीज (Governing Bodies) के साथ मिलकर मजबूत साझेदारियां विकसित करने, नए अवसर तलाशने और पूरे स्पोर्ट्स इकोसिस्टम (Sports Ecosystem) के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने की दिशा में काम करेंगे।

इस नई जिम्मेदारी से पहले प्रशांत खन्ना (Prashant Khanna) जियोस्टार (JioStar) में हेड – स्पोर्ट्स एंड लाइव एक्सपीरियंस प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज (Head-Sports & Live Experience Production Technology & Services) के पद पर कार्यरत थे। वह नवंबर 2024 से जियोस्टार (JioStar) के साथ जुड़े हुए हैं।

जियोस्टार (JioStar) से पहले प्रशांत खन्ना (Prashant Khanna) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council-ICC) में प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर (Production Contract Manager) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

''Schbang'' ने कार्तिक कृष्णन को सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया

शबैंग (Schbang) ने कार्तिक कृष्णन (Karthik Krishnan) को सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
schbang

शबैंग (Schbang) ने कार्तिक कृष्णन (Karthik Krishnan) को सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर (Senior Creative Director) नियुक्त किया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

शबैंग (Schbang) से जुड़ने से पहले कार्तिक कृष्णन (Karthik Krishnan) करीब तीन वर्षों तक द कंटेंट लैब (The Content Lab) के साथ जुड़े रहे। वहां वह एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर (Executive Creative Director) के पद पर कार्यरत थे और कॉपी (Copy) तथा आर्ट (Art) सहित संगठन के क्रिएटिव विभाग का नेतृत्व कर रहे थे।

द कंटेंट लैब (The Content Lab) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेजन प्राइम (Amazon Prime), अकासा एयर (Akasa Air), ओडोमॉस (Odomos), ओडोनिल (Odonil), हैलो किटी (Hello Kitty), स्विगी (Swiggy), जनरली सेंट्रल इंश्योरेंस (Generali Central Insurance), गुंडा (Goonda), ट्रू सिल्वर (True Silver) और वाइल्डक्राफ्ट (Wildcraft) जैसे ब्रांड्स के लिए काम किया।

अपने करियर के शुरुआती दौर में कार्तिक कृष्णन (Karthik Krishnan) ओगिल्वी (Ogilvy), द डिजिटल स्ट्रीट (The Digital Street), टेरिबली टाइनी टेल्स (Terribly Tiny Tales), आइसोबार (Isobar), आईबीएस फुलक्रो (ibs fulcro) और कैक्टस कम्युनिकेशंस (Cactus Communications) जैसी कंपनियों में भी विभिन्न भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

व्हाट्सएप के बाद ''Telegram'' और ''Signal'' को भी सरकार का नोटिस

व्हाट्सएप (WhatsApp) के बाद केंद्र सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) और सिग्नल (Signal) को भी यूजरनेम फीचर को लेकर नोटिस भेजा है और सुरक्षा उपायों पर जवाब मांगा है।

Last Modified:
Friday, 03 July, 2026
telegram

व्हाट्सएप (WhatsApp) के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर (Username Feature) को लेकर मेटा (Meta) को नोटिस भेजने के बाद अब केंद्र सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) और सिग्नल (Signal) को भी नोटिस जारी किया है। इन दोनों मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स (Messaging Platforms) में पहले से ही यूजरनेम सिस्टम (Username System) उपलब्ध है।

पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) और सिग्नल (Signal) से पूछा है कि उनके प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद यूजरनेम फीचर (Username Feature) का दुरुपयोग कर होने वाली साइबर ठगी (Cyber Fraud) और फर्जी पहचान (Impersonation) के मामलों को रोकने के लिए क्या-क्या सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, टेलीग्राम (Telegram) को भेजे गए नोटिस में सरकार ने यह भी पूछा है कि आखिर उसे अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम फीचर (Username Feature) जारी रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि बुधवार को केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप (WhatsApp) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) को नोटिस भेजा था। सरकार का कहना है कि व्हाट्सएप (WhatsApp) का नया यूजरनेम फीचर (Username Feature) ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud), फिशिंग (Phishing), डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) और किसी दूसरे की पहचान बनाकर लोगों से ठगी जैसे मामलों में बढ़ोतरी कर सकता है।

सरकार ने मेटा (Meta) को यह भी निर्देश दिया था कि इस फीचर को भारत में तब तक लॉन्च न किया जाए, जब तक इस मुद्दे पर सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और सरकार संतुष्ट नहीं हो जाती।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जियोस्टार ने आकाश वडेरा को बनाया ''TADKA'' का मार्केटिंग डायरेक्टर

जियोस्टार (JioStar) ने आकाश वडेरा (Akash Vadera) को TADKA का डायरेक्टर – मार्केटिंग नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन (LinkedIn) पर साझा की।

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
akashvadhera

जियोस्टार (JioStar) ने आकाश वडेरा (Akash Vadera) को TADKA का डायरेक्टर – मार्केटिंग (Director – Marketing) नियुक्त किया है। आकाश वडेरा (Akash Vadera) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "मैं यह बताते हुए बेहद उत्साहित हूं कि मैंने जियोस्टार (JioStar) में TADKA के लिए डायरेक्टर – मार्केटिंग (Director – Marketing) के रूप में नई भूमिका शुरू की है।"

जियोस्टार (JioStar) से जुड़ने से पहले आकाश वडेरा (Akash Vadera) ड्रीम11 (Dream11) में ब्रांड मार्केटिंग मैनेजर (Brand Marketing Manager) और सोशल मीडिया लीड (Social Media Lead) के रूप में कार्यरत थे।

इससे पहले वह सागरकैज़्म (Sagarcasm) में कंटेंट लीड (Content Lead) और जियो (Jio) में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर (Digital Marketing Manager) की भूमिका निभा चुके हैं।

अपने करियर के शुरुआती दौर में आकाश वडेरा (Akash Vadera) रेमंड कंज्यूमर केयर (Raymond Consumer Care) में ट्रेड मार्केटिंग मैनेजर (Trade Marketing Manager) रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्ज़ो नोबेल (AkzoNobel) और वेबस्मिथ टेक्नोलॉजीज (WebSmith Technologies) के साथ भी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर सरकार की रोक: मेटा से मांगा जवाब

सरकार ने मेटा (Meta) को भारत में वॉट्सऐप का यूजरनेम फीचर फिलहाल लॉन्च नहीं करने को कहा है और तीन दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है।

Last Modified:
Thursday, 02 July, 2026
metausername

भारत सरकार ने मेटा (Meta) से कहा है कि वह वॉट्सऐप (WhatsApp) के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर (Username Feature) को भारत में तब तक लॉन्च न करे, जब तक इस मुद्दे पर चल रही परामर्श प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology-MeitY) ने मेटा (Meta) को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रस्तावित फीचर के तहत वॉट्सऐप यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए केवल यूजरनेम (Username) के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। मेटा (Meta) ने इसे गोपनीयता (Privacy) बढ़ाने वाला फीचर बताया है, जिससे यूजर्स नए संपर्कों, बिजनेस (Business) और कम्युनिटीज (Communities) के साथ बातचीत पर अधिक नियंत्रण रख सकेंगे।

हालांकि सरकार को आशंका है कि पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना यह फीचर फर्जी पहचान (Fake Identity), प्रतिरूपण (Impersonation), साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) और ट्रेसबिलिटी (Traceability) से जुड़े जोखिम बढ़ा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि कहीं यूजर्स कंपनियों, सार्वजनिक हस्तियों, सरकारी संस्थाओं, वित्तीय संस्थानों या अन्य व्यक्तियों से मिलते-जुलते यूजरनेम तो नहीं बना सकेंगे। ऐसी स्थिति में अज्ञात अकाउंट्स (Unknown Accounts) से संपर्क होने पर लोग उन्हें असली व्यक्ति या संस्था समझ सकते हैं।

भारत में वॉट्सऐप का उपयोग व्यक्तिगत संदेशों, बिजनेस कम्युनिकेशन (Business Communication), कस्टमर सपोर्ट (Customer Support), पेमेंट्स (Payments), कम्युनिटी ग्रुप्स (Community Groups) और स्थानीय कारोबार के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है।

फिलहाल मोबाइल नंबर ही वॉट्सऐप पर पहचान का प्रमुख माध्यम है। इससे गोपनीयता से जुड़े सवाल जरूर उठते हैं, लेकिन धोखाधड़ी, उत्पीड़न या प्रतिरूपण के मामलों में जांच एजेंसियों को स्पष्ट पहचान भी मिल जाती है।

सरकार ने मेटा (Meta) से यह स्पष्ट करने को कहा है कि यूजरनेम कैसे आवंटित किए जाएंगे, भ्रामक या मिलते-जुलते नामों पर क्या रोक होगी, आधिकारिक और बिजनेस अकाउंट्स (Business Accounts) की पहचान कैसे सुरक्षित रहेगी तथा फर्जी यूजरनेम (Fraudulent Usernames) की शिकायत मिलने पर उन्हें कितनी तेजी से हटाया जाएगा।

कंपनी को यह भी स्पष्ट करना पड़ सकता है कि यदि यूजर्स के मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देंगे, तब भी कानूनी जांच के लिए बैकएंड पहचान (Backend Identifiers) उपलब्ध रहेगी या नहीं।

फिलहाल सरकार ने इस फीचर पर स्थायी रोक नहीं लगाई है, लेकिन परामर्श प्रक्रिया पूरी होने और मेटा (Meta) का जवाब मिलने तक भारत में वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर का रोलआउट रोकने के लिए कहा है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

भारत में वीडियो कंटेंट का बढ़ा क्रेज: यूट्यूब और इंस्टाग्राम बने पसंदीदा प्लेटफॉर्म

हंसा रिसर्च (Hansa Research) की AIM स्टडी के अनुसार भारत में यूट्यूब (YouTube) और इंस्टाग्राम (Instagram) सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गए हैं।

Last Modified:
Tuesday, 30 June, 2026
youtube

भारत की डिजिटल दुनिया में अब केवल किसी प्लेटफॉर्म की पहुंच (Reach) नहीं, बल्कि उस पर बिताया जाने वाला समय (Screen Time) उसकी असली ताकत बनता जा रहा है। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे (World Social Media Day) से पहले जारी हंसा रिसर्च (Hansa Research) की "एडवरटाइजिंग इम्पैक्ट मेजरमेंट (Advertising Impact Measurement-AIM)" स्टडी के अनुसार, यूट्यूब (YouTube) और इंस्टाग्राम (Instagram) देश के सबसे अधिक जुड़ाव (Engagement) वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म बनकर उभरे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब (YouTube) 93 प्रतिशत उपभोक्ताओं तक पहुंच के साथ भारत का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म बना हुआ है। यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर औसतन 61 मिनट प्रतिदिन बिताते हैं। वहीं इंस्टाग्राम (Instagram) 71 प्रतिशत पहुंच और प्रतिदिन औसतन 58 मिनट के उपयोग के साथ दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट बताती है कि भारतीय यूजर्स तेजी से विजुअल (Visual) और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो (Short-form Video) कंटेंट की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

अध्ययन में यह भी सामने आया कि केवल अधिक यूजर्स होना किसी प्लेटफॉर्म पर अधिक जुड़ाव की गारंटी नहीं है। व्हाट्सऐप (WhatsApp) की पहुंच 65 प्रतिशत और फेसबुक (Facebook) की 60 प्रतिशत है, लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर औसत दैनिक उपयोग क्रमशः 34 मिनट और 41 मिनट ही दर्ज किया गया। इससे संकेत मिलता है कि बड़ी पहुंच हमेशा अधिक एंगेजमेंट में नहीं बदलती।

ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के यूजर्स प्रतिदिन औसतन 58 मिनट प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं। वहीं डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) की पहुंच 27 प्रतिशत होने के बावजूद इसका औसत दैनिक स्क्रीन टाइम 54 मिनट रहा। नेटफ्लिक्स (Netflix) भी 51 मिनट के औसत दैनिक उपयोग के साथ दर्शकों को लंबे समय तक जोड़े रखने में सफल रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल उपभोग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब उपभोक्ता ऐसे प्लेटफॉर्म्स को अधिक पसंद कर रहे हैं जो लंबे समय तक देखने योग्य, वीडियो-केंद्रित और अधिक इमर्सिव (Immersive) अनुभव प्रदान करते हैं। यही बदलाव विज्ञापनदाताओं और ब्रांड्स के लिए डिजिटल प्रभाव (Digital Influence) को मापने के तरीके को भी बदल रहा है।

हंसा रिसर्च (Hansa Research) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रवीण निजहरा (Praveen Nijhara) ने कहा कि डिजिटल इकोसिस्टम (Digital Ecosystem) में बड़ा बदलाव आ रहा है, जहां किसी प्लेटफॉर्म का वास्तविक प्रभाव उसके एंगेजमेंट से तय होगा।

उन्होंने कहा कि यूट्यूब (YouTube), इंस्टाग्राम (Instagram) और ओटीटी सेवाओं (OTT Services) का मजबूत प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि ब्रांड्स को अब केवल यह नहीं देखना चाहिए कि उपभोक्ता कहां मौजूद हैं, बल्कि यह भी समझना होगा कि वे अपना सबसे अधिक समय कहां बिताते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रवि प्रकाश जायसवाल की पुस्तक 'दोहरीघाट से दिल्ली' का लोकार्पण आज

रवि प्रकाश जायसवाल (Ravi Prakash Jaiswal) की नई पुस्तक 'दोहरीघाट टू दिल्ली' (Dohrighat to Delhi) का लोकार्पण आज नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में होगा।

Last Modified:
Saturday, 27 June, 2026
book

लेखक रवि प्रकाश जायसवाल (Ravi Prakash Jaiswal) की नई पुस्तक **'दोहरीघाट टू दिल्ली' (Dohrighat to Delhi)** का लोकार्पण आज नई दिल्ली (New Delhi) स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (India International Centre-IIC), लोधी रोड (Lodhi Road) में आयोजित एक विशेष साहित्यिक संध्या के दौरान किया जाएगा। **'ए जर्नी ऑफ वैल्यूज, लाइफ एंड लेगेसी' (A Journey of Values, Life & Legacy)** थीम पर आधारित यह कार्यक्रम साहित्य, परिवार, संस्कार और जीवन मूल्यों पर केंद्रित रहेगा।

'दोहरीघाट टू दिल्ली' (Dohrighat to Delhi) केवल एक संस्मरण (Memoir) नहीं, बल्कि संस्कार, दृढ़ संकल्प, पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों से चली आ रही जीवन-शिक्षाओं की भावनात्मक यात्रा है। पुस्तक यह संदेश देती है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियां केवल सफलता से नहीं, बल्कि उन मूल्यों से तय होती हैं जिन्हें हम संजोते हैं और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते हैं।

पुस्तक में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दोहरीघाट (Dohrighat) की सांस्कृतिक जड़ों से लेकर दिल्ली (Delhi) तक के जीवन सफर को दर्शाया गया है। इसमें संघर्ष, ईमानदारी, उद्देश्य और समाज व परिवार के प्रति समर्पण को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम में साहित्य जगत की प्रमुख हस्तियां, विशिष्ट अतिथि, लेखक के परिवारजन, मित्र और शुभचिंतक शामिल होंगे। इस दौरान पुस्तक का औपचारिक विमोचन किया जाएगा और व्यक्तिगत जीवन यात्रा, नैतिकता, नेतृत्व तथा विरासत जैसे विषयों पर पैनल चर्चा भी आयोजित होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे पंजीकरण और हाई टी (High Tea) से होगी। इसके बाद स्वागत भाषण, लेखक का परिचय, पैनल चर्चा, पुस्तक का अनावरण, लेखक के समापन संबोधन और धन्यवाद ज्ञापन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज (Dinner) के साथ किया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

टिकटॉक व यूट्यूब ने इंडोनेशिया में बंद किए नाबालिगों के लाखों अकाउंट

इंडोनेशिया (Indonesia) ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए नए नियम लागू करते हुए टिकटॉक (TikTok) और यूट्यूब (YouTube) समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर 47 लाख नाबालिग अकाउंट निष्क्रिय कर दिए हैं।

Last Modified:
Saturday, 27 June, 2026
tiktok

इंडोनेशिया (Indonesia) ने बच्चों की सोशल मीडिया (Social Media) तक पहुंच को सीमित करने के लिए नए नियमों को लागू करना शुरू कर दिया है। इन नियमों के तहत टिकटॉक (TikTok) और यूट्यूब (YouTube) ने 16 वर्ष से कम उम्र के लाखों यूजर्स के अकाउंट निष्क्रिय (Deactivate) कर दिए हैं।

देश की संचार एवं डिजिटल मामलों की मंत्री मेउत्या हाफिद (Meutya Hafid) के अनुसार, अब तक करीब 47 लाख (4.7 Million) नाबालिग यूजर्स के अकाउंट हटाए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक कार्रवाई टिकटॉक (TikTok) ने की है, जिसने लगभग 41 लाख (4.1 Million) अकाउंट बंद किए। वहीं अल्फाबेट (Alphabet) के स्वामित्व वाले यूट्यूब (YouTube) ने करीब 6 लाख (600,000) अकाउंट निष्क्रिय किए हैं।

यह कार्रवाई मार्च 2026 से लागू उन नए नियमों के तहत की गई है, जिनमें "हाई रिस्क" (High Risk) श्रेणी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नाबालिग यूजर्स की पहचान कर उनके अकाउंट हटाने या निष्क्रिय करने का निर्देश दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य बच्चों को साइबर बुलिंग (Cyberbullying), अश्लील सामग्री (Pornography), ऑनलाइन धोखाधड़ी (Scams) और अत्यधिक स्क्रीन टाइम (Screen Time) जैसी समस्याओं से बचाना है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नियम केवल टिकटॉक (TikTok) और यूट्यूब (YouTube) तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मेटा (Meta) और अन्य वैश्विक टेक कंपनियों द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू होते हैं।

मेउत्या हाफिद (Meutya Hafid) ने कहा कि सरकार टेक कंपनियों द्वारा सौंपे गए अनुपालन (Compliance) रिपोर्ट्स की समीक्षा कर रही है और आने वाले समय में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। उनके अनुसार, इस नीति का उद्देश्य केवल बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच सीमित करना नहीं, बल्कि कंपनियों को बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजाइन करने के लिए प्रेरित करना भी है।

सरकार ने कंपनियों को अपने सिस्टम में बदलाव करने और नाबालिग अकाउंट्स की पहचान के लिए समय दिया था। अधिकारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो डिजिटल इकोसिस्टम में पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय भी लागू किए जाएंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

भारत में एडवरटाइजिंग बिजनेस के विस्तार के लिए उबर ने की अर्पित त्यागी की नियुक्ति

नई भूमिका में अर्पित त्यागी (Arpit Tyagi) भारत में उबर एडवरटाइजिंग (Uber Advertising) की कमर्शियल स्ट्रैटेजी (Commercial Strategy) और ऑपरेशंस (Operations) का नेतृत्व करेंगे।

Last Modified:
Friday, 26 June, 2026
arpittyagi

राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म उबर (Uber) ने भारत में अपने विज्ञापन कारोबार को मजबूत करने के लिए अर्पित त्यागी (Arpit Tyagi) को हेड ऑफ एडवरटाइजिंग (Head of Advertising) नियुक्त किया है। कंपनी का कहना है कि यह नियुक्ति भारत में उसके विज्ञापन कारोबार के अगले चरण की रणनीति का हिस्सा है।

उबर (Uber) ने भारत में एक विज्ञापन टीम (Advertising Team) भी बनाई है, जिसका नेतृत्व अर्पित त्यागी (Arpit Tyagi) करेंगे। यह टीम ब्रांड्स, विज्ञापन एजेंसियों, मर्चेंट्स और मार्केटर्स के साथ साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ कंपनी के विज्ञापन समाधानों के विस्तार पर काम करेगी।

नई भूमिका में अर्पित त्यागी (Arpit Tyagi) भारत में उबर एडवरटाइजिंग (Uber Advertising) की कमर्शियल स्ट्रैटेजी (Commercial Strategy) और ऑपरेशंस (Operations) का नेतृत्व करेंगे। उनका फोकस उबर (Uber) के प्लेटफॉर्म पर ब्रांड्स को उपभोक्ताओं तक उन वास्तविक क्षणों में पहुंचाने पर होगा, जब खरीदारी या निर्णय लेने की संभावना सबसे अधिक होती है।

अर्पित त्यागी (Arpit Tyagi) के पास विज्ञापन, मीडिया, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी (Marketing Technology) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (Digital Transformation) के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा अमेजन (Amazon) में बिताया, जहां अमेजन ऐड्स (Amazon Ads) के तहत ब्रांड्स और एजेंसियों के साथ मिलकर रिटेल मीडिया (Retail Media) और डेटा-आधारित मार्केटिंग समाधानों पर काम किया। उबर (Uber) से जुड़ने से पहले वह द ट्रेड डेस्क (The Trade Desk) में डायरेक्टर, एंटरप्राइज सेल्स (Director, Enterprise Sales) के पद पर कार्यरत थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'स्नैपचैट' पर अमेरिका में मुकदमा: बच्ची के यौन उत्पीड़न के लिए ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका में स्नैप (Snap) के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि स्नैपचैट (Snapchat) के फीचर्स का इस्तेमाल कर एक 12 वर्षीय बच्ची को निशाना बनाया गया।

Last Modified:
Friday, 26 June, 2026
snapchat

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'स्नैपचैट' (Snapchat) की मूल कंपनी 'स्नैप' (Snap) के खिलाफ अमेरिका के मिसौरी (Missouri) में एक गंभीर मुकदमा दायर किया गया है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म के कुछ फीचर्स की वजह से 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना संभव हुई।

शिकायत के अनुसार, 'स्नैपचैट' (Snapchat) के 'Quick Add' और 'Snap Map' फीचर्स का इस्तेमाल करते हुए 25 वर्षीय गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस (Gabriel Joel Valentin-Rios) ने जेएफ (JF) नाम की नाबालिग लड़की से संपर्क किया। आरोप है कि इन फीचर्स की मदद से वह बच्ची तक पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाया।

मुकदमे में दावा किया गया है कि 'Quick Add' फीचर ने वैलेंटीन-रियोस को जेएफ और उसी इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों से जुड़ने का सुझाव दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्लेटफॉर्म ने आरोपी को एक सामान्य और मिलनसार यूजर के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि नाबालिग यूजर्स को यह चेतावनी नहीं दी गई कि वे अजनबियों से जुड़ रहे हैं या ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है।

अदालत में यह भी कहा गया कि 'स्नैप' (Snap) के अधिकारियों को डार्क वेब (Dark Web) पर एक ऐसी पुस्तिका मिली थी, जिसमें 'स्नैपचैट' (Snapchat) के फीचर्स का उपयोग कर नाबालिगों को निशाना बनाने के तरीके बताए गए थे। इसके बावजूद कंपनी ने पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए।

'हीट इनिशिएटिव' (Heat Initiative) के एक सर्वे के अनुसार, पिछले वर्ष नाबालिग 'स्नैपचैट' (Snapchat) यूजर्स में से लगभग आधे ने प्लेटफॉर्म पर असुरक्षित कंटेंट या संदिग्ध संदेश देखे।

इस बीच 'मेटा' (Meta), 'टिकटॉक' (TikTok), 'यूट्यूब' (YouTube) और 'स्नैपचैट' (Snapchat) समेत कई सोशल मीडिया कंपनियां अमेरिका में नाबालिगों की सुरक्षा और सोशल मीडिया की लत से जुड़े हजारों मुकदमों का सामना कर रही हैं। केवल कैलिफोर्निया (California) की अदालतों में ही ऐसे 3,300 से अधिक मामले लंबित बताए गए हैं।

गौरतलब है कि भारत 'स्नैपचैट' (Snapchat) का सबसे बड़ा बाजार है। 'याहू फाइनेंस' (Yahoo Finance) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इसके 25 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय (Monthly Active) यूजर्स हैं, जो कंपनी के वैश्विक यूजर बेस का लगभग 36 प्रतिशत हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ब्रैंड्स और प्रोफेशनल्स के लिए 'लिंक्डइन' लाया नया 'Collaborative Posts' फीचर

'लिंक्डइन' (LinkedIn) ने Collaborative Posts फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके जरिए कई यूजर्स और कंपनी पेज एक ही पोस्ट को संयुक्त रूप से प्रकाशित कर सकेंगे।

Last Modified:
Thursday, 25 June, 2026
linkedin

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म 'लिंक्डइन' (LinkedIn) ने एक नए Collaborative Posts फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस फीचर की मदद से अब कई यूजर्स और कंपनी पेज एक ही पोस्ट को संयुक्त रूप से तैयार और प्रकाशित कर सकेंगे। इससे सभी योगदानकर्ताओं (Contributors) को एक साथ पोस्ट पर विजिबिलिटी और श्रेय (Attribution) मिलेगा।

'लिंक्डइन' (LinkedIn) ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस फीचर की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पेशेवर उपलब्धियों और कंटेंट निर्माण की सहयोगात्मक (Collaborative) प्रकृति को पहचान देना है। कंपनी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन विचार किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि मिलकर काम करने वाली टीमों से आते हैं।

यह फीचर काफी हद तक 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के Collab टूल जैसा है। इसके जरिए एक ही पोस्ट के शीर्ष पर कई योगदानकर्ताओं के नाम दिखाई देंगे। इससे क्रिएटर्स, ब्रांड्स, कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव्स और टीमें नए प्रोडक्ट लॉन्च, ब्रांड पार्टनरशिप, कंपनी अपडेट्स और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की संयुक्त घोषणा आसानी से कर सकेंगी।

'लिंक्डइन' (LinkedIn) ने कहा कि सहयोग (Collaboration) रचनात्मकता और नवाचार का अहम आधार है। कंपनी के अनुसार, काम हो या जीवन, सफलता के पीछे अक्सर कई लोगों का सामूहिक योगदान होता है और यह नया फीचर उसी योगदान को उचित पहचान देगा।

कंपनी ने यह भी बताया कि आने वाले समय में व्यक्तिगत सदस्य (Members) और 'लिंक्डइन' (LinkedIn) पेज दोनों इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। इससे व्यवसायों और प्रोफेशनल्स के लिए संयुक्त रूप से कंटेंट प्रकाशित करना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।

फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और 'लिंक्डइन' (LinkedIn) ने कहा है कि आने वाले महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए