ओमनीकॉम पब्लिक रिलेशंस (Omnicom Public Relations) ने शौविक प्रसन्न मुखर्जी (Shouvik Prasanna Mukherjee) को एशिया पैसिफिक का हेड ऑफ क्रिएटिव नियुक्त किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ओमनीकॉम पब्लिक रिलेशंस (Omnicom Public Relations) ने शौविक प्रसन्न मुखर्जी (Shouvik Prasanna Mukherjee) को एशिया पैसिफिक (Asia Pacific) का हेड ऑफ क्रिएटिव (Head of Creative) नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह पूरे एशिया पैसिफिक क्षेत्र में नेटवर्क की एजेंसियों फ्लेशमैनहिलार्ड (FleishmanHillard), गोलिन (Golin), केचम (Ketchum) और वेबर शैंडविक (Weber Shandwick) की क्रिएटिव रणनीति का नेतृत्व करेंगे।
शौविक प्रसन्न मुखर्जी (Shouvik Prasanna Mukherjee) ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "नई भूमिका, लेकिन वही जुनून—ऐसा काम करना जो वास्तव में मायने रखता हो।"
उन्होंने आगे कहा, "अपने पूरे करियर में मैंने चैलेंजर ब्रांड्स (Challenger Brands) को बनाने में मदद की है। ऐसे में यह दिलचस्प है कि अब मैं सबसे बड़े एजेंसी नेटवर्क के साथ नई भूमिका निभा रहा हूं।"
इस नियुक्ति के साथ ओमनीकॉम (Omnicom) नेटवर्क में उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। अगस्त 2024 से वह गोलिन केचम (Golin Ketchum) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल क्रिएटिव इनोवेशन (Executive Vice President, Global Creative Innovation) और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर – एशिया पैसिफिक (Chief Creative Officer, Asia Pacific) के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने एजेंसी के लिए विशेष क्रिएटिव समाधान विकसित करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और क्रिएटिव इंटेलिजेंस यूनिट (Creative Intelligence Unit) का नेतृत्व किया।
शौविक प्रसन्न मुखर्जी (Shouvik Prasanna Mukherjee) पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से गोलिन (Golin) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2011 में एजेंसी जॉइन की थी और अपने कार्यकाल में चीफ क्रिएटिव ऑफिसर – एशिया पैसिफिक (Chief Creative Officer, Asia Pacific), एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर (Executive Creative Director), क्रिएटिव डायरेक्टर (Creative Director) और मैनेजर (Manager) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
गोलिन (Golin) से पहले वह राइस कम्युनिकेशंस (Rice Communications) में सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant) और ज़ीज़ेब्रा पीआर (Zzebra PR) में अकाउंट डायरेक्टर (Account Director) सहित जनसंपर्क और कम्युनिकेशन क्षेत्र की कई भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं।
हाइब्रिड ऐडटेक इंडिया (Hybrid AdTech India) के कंट्री हेड-इंडिया गंधर्व सचदेवा (Gandharv Sachdeva) ने संगठन के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हाइब्रिड ऐडटेक इंडिया (Hybrid AdTech India) के कंट्री हेड – इंडिया (Country Head – India) गंधर्व सचदेवा (Gandharv Sachdeva) ने संगठन के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है।
अपने कार्यकाल के दौरान सचदेवा (Gandharv Sachdeva) ने भारत के डिजिटल विज्ञापन (Digital Advertising) इकोसिस्टम में हाइब्रिड (Hybrid) की मौजूदगी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने एजेंसियों (Agencies) और ब्रांड्स (Brands) के बीच कंपनी की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ हाइब्रिड (Hybrid) के कॉन्टेक्स्चुअल एडवरटाइजिंग (Contextual Advertising) और प्रोग्रामैटिक एडवरटाइजिंग (Programmatic Advertising) समाधानों को अपनाने में भी अहम योगदान दिया।
उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई नए और इनोवेटिव (Innovative) समाधान पेश किए, जिनसे हाइब्रिड (Hybrid) को भारतीय बाजार में एक अलग पहचान बनाने में मदद मिली। सहकर्मियों और उद्योग जगत के साझेदारों ने ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने, कारोबार का विस्तार करने और तेजी से बदलते डिजिटल विज्ञापन परिदृश्य में टीमों का सफल नेतृत्व करने में उनके योगदान की सराहना की है।
हाइब्रिड ऐडटेक इंडिया (Hybrid AdTech India) अब अपने अगले चरण की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले हफ्तों में अपने नए नेतृत्व ढांचे (Leadership Structure) की घोषणा कर सकती है।
यह इस कार्यक्रम का चौथा एडिशन है। विजेताओं के चयन के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया था।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media) द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ (s4m 40 under 40) के चौथे एडिशन के तहत 14 मार्च 2026 को संपन्न हुई जूरी मीट के बाद विजेताओं की लिस्ट तैयार हो चुकी है। इस लिस्ट में शामिल विजेताओं के नामों की औपचारिक घोषणा 28 जुलाई, 2026 को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित एक कार्यक्रम में की जाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
‘मीडिया: कल, आज और कल’ की थीम पर सुबह दस बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चाएं और प्रमुख वक्ताओं का संबोधन शामिल होगा। इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।
बता दें कि पिछले तीनों संस्करणों की तरह ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर इस बार भी इस कार्यक्रम में जूरी चेयर की भूमिका में रहे। जूरी पैनल में ‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा; ‘बीएजी नेटवर्क’ की सीएमडी और ‘न्यूज24’ की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद; केंद्रीय सूचना आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी; ‘आजतक’, ‘गुड न्यूज टुडे’ व ‘इंडिया टुडे’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद; ‘अमर उजाला’ (डिजिटल) में संपादक जयदीप कर्णिक; ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर’ में डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश; ‘लाइव टाइम्स’ में डायरेक्टर (न्यूज) दीपक चौरसिया; बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) में कॉरपोरेट अफेयर्स हेड राहुल महाजन; ‘जी न्यूज’ में मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा; ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ के पूर्व प्रेजिडेंट राकेश शर्मा शामिल रहे।
इसके अलावा जूरी में वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत; 'आजतक' में कंसल्टिंग एडिटर संत प्रसाद राय; ‘Loud India TV’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ संतोष भारतीय; वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह; ‘टाइम्स नेटवर्क’ में मैनेजिंग एडिटर-डिजिटल (हिंदी व क्षेत्रीय भाषाएं) शमशेर सिंह; वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी; 'टाइम्स नाउ नवभारत' में सीनियर कंसल्टिंग एडिटर सुमित अवस्थी; वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र; ‘अमर उजाला’ में सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री और ‘दैनिक जागरण’ में कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी भी शामिल रहे।
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का चौथा एडिशन है। इस लिस्ट में प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया से जुड़े 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे प्रतिभाशाली पत्रकारों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्य, नेतृत्व क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के बल पर मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) ने जियोस्टार इंडिया (JioStar India) में 123 करोड़ रुपये का नया प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) ने जियोस्टार इंडिया (JioStar India) में 123 करोड़ रुपये का नया प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment-FDI) किया है। द इकोनॉमिक टाइम्स (The Economic Times) की रिपोर्ट के अनुसार, यह निवेश रिलायंस-डिज्नी (Reliance-Disney) जॉइंट वेंचर (Joint Venture) बनने के बाद किया गया है।
यह नया निवेश अप्रैल में किए गए 306 करोड़ रुपये के निवेश के बाद आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और डिज्नी (Disney) के भारत स्थित मीडिया कारोबार के विलय के बाद गठित जियोस्टार (JioStar) अब टेलीविजन (Television), स्ट्रीमिंग (Streaming) और स्पोर्ट्स (Sports) कारोबार में संयुक्त रूप से काम कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी (Disney) ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के दौरान भी भारत में अपने मीडिया कारोबार में बड़ा निवेश किया था। कंपनी ने स्टार यूएस होल्डिंग्स सब्सिडियरी एलएलसी (Star US Holdings Subsidiary LLC) के माध्यम से पहली तिमाही में 2,839 करोड़ रुपये और तीसरी तिमाही में 1,008 करोड़ रुपये स्टार इंडिया (Star India) में निवेश किए थे।
इस तरह FY25 में कुल 3,847 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जो संबंधित तिमाहियों में भारत के सूचना एवं प्रसारण (Information and Broadcasting) क्षेत्र में सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेशों में शामिल रहा।
ज़ी मीडिया (Zee Media) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) सन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज इन्वेस्टिंग फंड (Sun India Opportunities Investing Fund) को 3 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन (Zee Media Corporation) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (Foreign Portfolio Investor-FPI) सन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज इन्वेस्टिंग फंड इन्कॉरपोरेटेड VCC सब-फंड (Sun India Opportunities Investing Fund Incorporated VCC Sub-Fund) को 3 करोड़ इक्विटी शेयर (Equity Shares) आवंटित किए हैं। यह आवंटन प्रेफरेंशियल आधार (Preferential Basis) पर पहले जारी किए गए वारंट (Warrants) के आंशिक रूपांतरण (Partial Conversion) के बाद किया गया है।
कंपनी ने मंगलवार को नियामकीय फाइलिंग (Regulatory Filing) में बताया कि निवेशक ने पहले आवंटित 5 करोड़ वारंट में से 3 करोड़ वारंट को इक्विटी शेयरों में बदलने का अधिकार इस्तेमाल किया। इसके बाद कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) ने 1 रुपये फेस वैल्यू (Face Value) वाले 3 करोड़ पूर्ण चुकता (Fully Paid-up) इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी।
कंपनी के अनुसार, निवेशक ने प्रति वारंट 8.50 रुपये के इश्यू प्राइस (Issue Price) का शेष 75 प्रतिशत भुगतान करते हुए कुल 19.125 करोड़ रुपये जमा कराए। प्रेफरेंशियल इश्यू (Preferential Issue) की शर्तों के तहत निवेशकों ने वारंट आवंटन के समय 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किया था, जबकि शेष 75 प्रतिशत राशि रूपांतरण के समय देनी थी।
रूपांतरण के बाद सन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज इन्वेस्टिंग फंड इन्कॉरपोरेटेड VCC सब-फंड (Sun India Opportunities Investing Fund Incorporated VCC Sub-Fund) के पास अभी भी 2 करोड़ वारंट शेष हैं। कंपनी ने बताया कि इन वारंटों को मूल आवंटन तिथि 25 जून 2026 से 18 महीने के भीतर इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है।
नए आवंटित शेयर कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के समान अधिकार (Pari Passu) रखेंगे और आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद इन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange-NSE) और बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध (List) किया जाएगा।
इस आवंटन के बाद ज़ी मीडिया (Zee Media) की जारी, सब्सक्राइब्ड और चुकता शेयर पूंजी (Issued, Subscribed and Paid-up Share Capital) 62.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.54 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने बताया कि शेयर 8.50 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर जारी किए गए हैं, जिसमें 1 रुपये फेस वैल्यू और 7.50 रुपये प्रीमियम (Premium) शामिल है।
कंपनी के अनुसार, इस आवंटन के बाद सन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज इन्वेस्टिंग फंड इन्कॉरपोरेटेड VCC सब-फंड (Sun India Opportunities Investing Fund Incorporated VCC Sub-Fund) के पास 3 करोड़ इक्विटी शेयर होंगे, जो सभी लंबित वारंटों के पूर्ण रूपांतरण की स्थिति में कंपनी की 3.33 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होंगे।
हालांकि वोल्टास (Voltas) की चेयरमैनशिप छोड़ने के बावजूद नोएल टाटा (Noel Tata) टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) के चेयरमैन बने रहेंगे, जो टाटा संस (Tata Sons) का सबसे बड़ा शेयरधारक है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाटा समूह (Tata Group) के वरिष्ठ उद्योगपति नोएल टाटा (Noel Tata) ने वोल्टास (Voltas) के चेयरमैन (Chairman) पद से अपने विदाई की घोषणा कर दी है। कंपनी की 72वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting-AGM) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चेयरमैन के रूप में यह उनकी आखिरी AGM है। यह घोषणा ट्रेंट (Trent) की AGM में दिए गए उनके इसी तरह के ऐलान के एक सप्ताह बाद आई है।
नोएल टाटा (Noel Tata) ने जनवरी 2003 में वोल्टास (Voltas) के बोर्ड में प्रवेश किया था। इसके बाद सितंबर 2017 में उन्होंने इशात हुसैन (Ishaat Hussain) की जगह कंपनी के चेयरमैन का पद संभाला था।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने आंतरिक पदोन्नति (Internal Promotions) और नए नेतृत्व (Lateral Hires) के जरिए अगली पीढ़ी की नेतृत्व टीम तैयार कर ली है। उन्होंने भरोसा जताया कि अनुभवी अधिकारियों और नई प्रतिभाओं के सहयोग से वोल्टास (Voltas) भविष्य में भी सभी कारोबारी क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन करती रहेगी।
अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए नोएल टाटा (Noel Tata) ने कहा कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत कंपनी के लिए बेहद मजबूत रही है। उन्होंने बताया कि वोल्टास (Voltas) के रूम एयर कंडीशनर (Room Air Conditioner) कारोबार ने रिकॉर्ड 81 दिनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया, जिसे उन्होंने कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति का प्रमाण बताया।
उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए शेयरधारकों, कर्मचारियों और संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) साझेदारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि कंपनी आज जिस स्थिति में है, उससे वह संतुष्ट हैं।
हालांकि वोल्टास (Voltas) की चेयरमैनशिप छोड़ने के बावजूद नोएल टाटा (Noel Tata) टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) के चेयरमैन बने रहेंगे, जो टाटा संस (Tata Sons) का सबसे बड़ा शेयरधारक है।
इसके अलावा वह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation), टाटा इंटरनेशनल (Tata International), ट्रेंट हाइपरमार्केट (Trent Hypermarket), टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया DMCC (Tata International West Asia DMCC) और टाटा समूह (Tata Group) की अन्य कंपनियों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
Liqvd Digital India Limited के चेयरमैन एवं एमडी अर्नब मित्रा ने कहा कि आज ब्रैंड ऐसे पार्टनर्स की तलाश में हैं, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस को साथ लेकर चल सकें।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
क्रिएटिव-फर्स्ट एजेंसी Liqvd Digital India ने 37 करोड़ रुपये के प्रस्तावित एसएमई इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (SME IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है।
कंपनी के प्रस्तावित पब्लिक इश्यू में 37 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर (Fresh Issue) जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) भी शामिल होगा।
कंपनी की विकास योजना के तहत फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 915.45 लाख रुपये का उपयोग फुल स्केल VCP हब की स्थापना के लिए किया जाएगा।
Liqvd Digital India Limited के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अर्नब मित्रा ने कहा कि आज ब्रैंड ऐसे पार्टनर्स की तलाश में हैं, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस को साथ लेकर चल सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस हमेशा इसी दिशा में रहा है और प्रस्तावित आईपीओ उसकी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
अर्नब मित्रा ने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पहले से ही कंटेंट तैयार करने और उसे व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप बनाने के तरीके में बदलाव ला रहा है। इससे समय कम लग रहा है, कार्यक्षमता बढ़ रही है और ब्रैंड्स के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की भूमिका लगातार बढ़ रही है, लेकिन बेहतरीन मार्केटिंग के केंद्र में आज भी ह्यूमन क्रिएटिविटी ही है। कंपनी का उद्देश्य एआई की ताकत और क्रिएटिव सोच को साथ जोड़कर बड़े स्तर पर बेहतर परिणाम उपलब्ध कराना है।
ड्रीम11 (Dream11) के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) विक्रांत मुदलियार (Vikrant Mudaliar) ने आठ वर्षों से अधिक समय तक कंपनी में सेवाएं देने के बाद पद छोड़ दिया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ड्रीम स्पोर्ट्स (Dream Sports) के प्रमुख फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 (Dream11) के मुख्य विपणन अधिकारी (Chief Marketing Officer-CMO) विक्रांत मुदलियार (Vikrant Mudaliar) ने कंपनी छोड़ दी है। उन्होंने ड्रीम स्पोर्ट्स (Dream Sports) में आठ वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान ड्रीम11 (Dream11) के ब्रांड को देश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स टेक (SportsTech) प्लेटफॉर्म्स में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विक्रांत मुदलियार (Vikrant Mudaliar) वर्ष 2018 में ड्रीम स्पोर्ट्स (Dream Sports) से जुड़े थे। कंपनी में उन्होंने ड्रीम11 (Dream11) के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) के रूप में ब्रांड रणनीति, मार्केटिंग अभियानों और उपभोक्ता जुड़ाव (Consumer Engagement) को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभाली।
ड्रीम स्पोर्ट्स (Dream Sports) से पहले विक्रांत मुदलियार (Vikrant Mudaliar) करीब तीन वर्षों तक ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म यात्रा (Yatra) में मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) रहे। वहां उन्होंने कंपनी की ब्रांडिंग और मार्केटिंग रणनीतियों का नेतृत्व किया।
विक्रांत मुदलियार (Vikrant Mudaliar) ने अपने करियर की शुरुआत ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स (General Motors) के साथ की थी, जहां उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया।
गेमस्टॉप (GameStop) ने ईबे (eBay) के 56 अरब डॉलर के प्रस्तावित अधिग्रहण की योजना पर कायम रहने की बात कही है, जबकि ईबे पहले ही इस प्रस्ताव को ठुकरा चुका है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वीडियो गेम रिटेलर गेमस्टॉप (GameStop) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह ई-कॉमर्स कंपनी ईबे (eBay) के प्रस्तावित 56 अरब डॉलर (56 Billion Dollar) के नकद और शेयर आधारित अधिग्रहण (Cash-and-Stock Acquisition) की योजना पर कायम है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईबे (eBay) इस अवांछित अधिग्रहण प्रस्ताव (Unsolicited Takeover Proposal) को पहले ही खारिज कर चुका है।
शुक्रवार को जारी एक नियामकीय फाइलिंग (Regulatory Filing) में गेमस्टॉप (GameStop) ने कहा कि वह इस प्रस्तावित सौदे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इसके रणनीतिक कारणों तथा परिचालन योजनाओं (Operational Plans) से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज जारी करेगा। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईबे (eBay) की अस्वीकृति के बाद उसका अगला कदम क्या होगा।
इस अधिग्रहण प्रस्ताव की घोषणा सबसे पहले मई में गेमस्टॉप (GameStop) के चेयरमैन रयान कोहेन (Ryan Cohen) ने की थी। प्रस्ताव के आकार को देखते हुए इसने वॉल स्ट्रीट (Wall Street) को भी चौंका दिया था। रयान कोहेन (Ryan Cohen) का कहना था कि यदि गेमस्टॉप (GameStop) और ईबे (eBay) का विलय होता है तो दोनों मिलकर अमेजन (Amazon) को कड़ी टक्कर देने वाला एक मजबूत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तैयार कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि यह सौदा सफल होता है तो वह संयुक्त कंपनी का नेतृत्व करेंगे।
ईबे (eBay) द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के बावजूद गेमस्टॉप (GameStop) पीछे हटता नहीं दिख रहा है। कंपनी पहले भी इस विलय के रणनीतिक और व्यावसायिक फायदों पर विस्तृत प्रस्तुति (Presentation) जारी करने की बात कह चुकी थी। हालांकि यह प्रस्तुति अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन कंपनी ने अपनी ताजा फाइलिंग में दोहराया है कि इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
अधिग्रहण से जुड़े अपडेट के साथ गेमस्टॉप (GameStop) ने वित्त वर्ष 2026 (Fiscal 2026) के लिए मजबूत आय अनुमान भी जारी किया है। कंपनी को उम्मीद है कि उसका समायोजित ईबीआईटीडीए (Adjusted EBITDA) 60 करोड़ डॉलर (600 Million Dollar) से अधिक रहेगा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 34.54 करोड़ डॉलर (345.4 Million Dollar) था।
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में मीशो (Meesho) को जॉकी (Jockey) जैसे कथित नकली उत्पादों की लिस्टिंग 36 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने वैश्विक इनरवियर ब्रांड जॉकी (Jockey) को बड़ी राहत देते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) को कथित तौर पर ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाले उत्पादों की लिस्टिंग हटाने का अंतरिम आदेश दिया है। अदालत ने मीशो (Meesho) को आदेश मिलने के 36 घंटे के भीतर संबंधित यूआरएल (URL) ब्लॉक या हटाने के निर्देश दिए हैं।
29 मई को पारित एकपक्षीय (Ex Parte) अंतरिम आदेश में न्यायमूर्ति ज्योति सिंह (Justice Jyoti Singh) ने कहा कि जॉकी (Jockey) पहली नजर में ट्रेडमार्क उल्लंघन (Trademark Infringement) का मामला स्थापित करने में सफल रही है। अदालत ने माना कि विवादित ब्रांड नाम जॉकी (Jockey) के पंजीकृत ट्रेडमार्क से काफी मिलते-जुलते हैं और समान श्रेणी के उत्पादों पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की आशंका है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब जॉकी (Jockey) ने मीशो (Meesho) पर "JOYKE", "JOYEBEE", "JOYESS" और "JOJOKE" जैसे नामों से बिक रहे उत्पादों की पहचान की। कंपनी का कहना है कि ये नाम उसके ब्रांड से इतने मिलते-जुलते हैं कि ग्राहक आसानी से भ्रमित हो सकते हैं। यह कथित उल्लंघन जनवरी में कंपनी की आंतरिक जांच के दौरान सामने आया था।
जॉकी (Jockey) ने अदालत को बताया कि उसने संबंधित विक्रेताओं को सीज एंड डेसिस्ट (Cease and Desist) नोटिस भी भेजे थे, लेकिन कथित उल्लंघन वाले उत्पाद प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहे। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि मीशो (Meesho) को जानकारी देने के बावजूद उसने अदालत के आदेश के बिना लिस्टिंग नहीं हटाई। साथ ही एक विक्रेता ने विवादित ब्रांड नामों में से एक को ट्रेडमार्क के रूप में पंजीकृत कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।
अदालत ने अंतरिम चरण में प्रतिवादियों को जॉकी (Jockey) के ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाले किसी भी नाम से उत्पादों के निर्माण, विपणन, विज्ञापन या बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके अलावा मीशो (Meesho) को चार सप्ताह के भीतर संबंधित विक्रेताओं की केवाईसी (KYC) जानकारी, पंजीकृत पता, मोबाइल नंबर, यूपीआई (UPI) विवरण, लेनदेन का रिकॉर्ड और आईपी (IP) लॉग अदालत के समक्ष उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।
मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। जॉकी (Jockey) की ओर से अधिवक्ता सैफ खान (Saif Khan), शोभित अग्रवाल (Shobhit Agrawal) और दिया विश्वनाथ (Diya Viswanath) ने अदालत में पक्ष रखा।
यह अंतरिम आदेश एक बार फिर इस बात को रेखांकित करता है कि ऑनलाइन मार्केटप्लेस को बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) से जुड़े विवादों में त्वरित कार्रवाई करनी होगी और नकली सामान बेचने वाले विक्रेताओं की पहचान में जांच एजेंसियों तथा अदालतों के साथ सहयोग करना होगा।
सैमसंग इंडिया के करीब 300 करोड़ रुपये के ATL (Above The Line) यानी टेलीविजन, प्रिंट और रेडियो जैसे पारंपरिक विज्ञापन माध्यमों से जुड़े मीडिया कारोबार की जिम्मेदारी अब हवास मीडिया इंडिया संभालेगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सैमसंग इंडिया (Samsung India) के करीब 300 करोड़ रुपये के ATL (Above The Line) यानी टेलीविजन, प्रिंट और रेडियो जैसे पारंपरिक विज्ञापन माध्यमों से जुड़े मीडिया कारोबार की जिम्मेदारी अब हवास मीडिया इंडिया (Havas Media India) संभालेगी। यह काम वह विज्ञापन और मार्केटिंग एजेंसी Cheil India के जरिए करेगी। हालांकि सैमसंग इंडिया की प्रमुख एजेंसी (Agency of Record) Cheil India ही बनी रहेगी और पूरे मीडिया मैंडेट का नेतृत्व उसी के पास रहेगा।
हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग इंडिया ने हाल ही में कई एजेंसियों के बीच हुई समीक्षा (मल्टी-एजेंसी रिव्यू) के बाद अपना एकीकृत मीडिया मैंडेट Cheil India को सौंपा था। पारंपरिक मीडिया का यह कारोबार करीब 300 करोड़ रुपये का बताया गया है, जबकि डिजिटल जिम्मेदारियों सहित पूरे एकीकृत मीडिया मैंडेट का आकार लगभग 700 करोड़ रुपये आंका गया है। इसे देश के सबसे बड़े मीडिया अकाउंट्स में से एक माना जा रहा है।
नई व्यवस्था के तहत Cheil India, सैमसंग इंडिया की एजेंसी ऑफ रिकॉर्ड बनी रहेगी, जबकि हवास मीडिया इंडिया उसकी ओर से टेलीविजन, प्रिंट और रेडियो जैसे पारंपरिक विज्ञापन माध्यमों की मीडिया प्लानिंग और मीडिया बाइंग का काम संभालेगी।
इंडस्ट्री से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, इस मॉडल में Cheil India पूरे अकाउंट की स्ट्रैटेजिक जिम्मेदारी अपने पास रखेगी, जबकि हवास मीडिया इंडिया पारंपरिक मीडिया के संचालन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगी। इससे Cheil India को पारंपरिक मीडिया में Havas की विशेषज्ञता और बड़े नेटवर्क का लाभ मिलेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री में इस तरह का सहयोगी मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें प्रमुख एजेंसियां बड़े और एकीकृत मीडिया मैंडेट को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विशेषज्ञ मीडिया नेटवर्क के साथ साझेदारी करती हैं।
सैमसंग इंडिया का यह फैसला उसकी मीडिया स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पिछले एक दशक से अधिक समय तक IPG की Lodestar UM कंपनी के पारंपरिक मीडिया बाइंग का काम संभाल रही थी, जबकि Cheil India डिजिटल मीडिया, आउटडोर विज्ञापन और रिटेल एक्टिवेशन की जिम्मेदारी देख रही थी। अब इन सभी जिम्मेदारियों को एक प्रमुख एजेंसी के तहत लाकर अधिक एकीकृत मीडिया इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से स्मार्टफोन, टेलीविजन, घरेलू उपकरणों और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सहित सैमसंग इंडिया के विभिन्न उत्पादों के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर एकीकृत ऑडियंस प्लानिंग और मापन में भी मदद मिलेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस मीडिया पिच के अंतिम चरण में Cheil India और Publicis Groupe की Starcom शामिल थीं, जिसमें Cheil India ने बाजी मारी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस पूरे घटनाक्रम पर Cheil India और Havas Media India के अधिकारियों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया की ओर से भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।