होम / ऐड वर्ल्ड / Thne Times Of India ग्रुप के सभी अखबारों ने बढ़ाए विज्ञापन रेट, बताया ये कारण...

Thne Times of India ग्रुप के सभी अखबारों ने बढ़ाए विज्ञापन रेट, बताया ये कारण...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ग्रुप ने अपने स्वामित्व वाले अखबारों में विज्ञापनों के रेट बढ़ाने की घोषणा की है। यह ग्रुप देश के प्रमुख अखबारों जैसे- ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘द इकनॉमिक टाइम्स’, ‘नवभारत टाइम्स’, ‘महाराष्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ग्रुप ने अपने स्वामित्व वाले अखबारों में विज्ञापनों के रेट बढ़ाने की घोषणा की है। यह ग्रुप देश के प्रमुख अखबारों जैसे- ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘द इकनॉमिक टाइम्स’, ‘नवभारत टाइम्स’, ‘महाराष्ट्र टाइम्स’, ‘एइ समय’ और ‘विजय कर्नाटक’ का प्रकाशन करता है। इस ग्रुप के अखबारों की प्रसार संख्या भी लगभग आठ मिलियन है।

इस बारे में ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के सीईओ राज जैन का कहना है, ‘प्रिंट आगे बढ़ रहा है और इस मीडिया में अपना भरोसा जताने के लिए ऐडवर्टाइजर्स को मैं धन्यवाद देता हूं। विभिन्न मीडिया एजेंसियों ने भी प्रिंट में अपना भरोसा दिखाया है और आने वाले वर्ष में इसके विस्तार की उम्मीद भी जताई है। देश में अखबारों के आगे बढ़ने के कई कारण हैं और यह सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। टियर-1 और टियर-2 शहरों में भी लोग अखबार पसंद कर रहे हैं और यही कारण है कि अंग्रेजी का पाठक वर्ग बढ़ रहा है।’

उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात है कि लोगों की आदत में शुमार हो गया है कि वे सुबह-सुबह अखबार पढ़ते हैं। ऐसे लोगों की दिन की शुरुआत अखबार के साथ ही होती है। इसलिए अखबार में अपने ब्रैंड का प्रमोशन करना या किसी नए प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी देना काफी अच्छा रहता है और इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। दूसरी बात है कि प्रिंट के द्वारा लोगों में ब्रैंड के प्रति उत्सुकता और जागरूकता बढ़ती है। टीवी पर ऐड कैंपेन के मुकाबले प्रिंट पर ऐडवर्टाइजमेंट का ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

वहीं, विज्ञापन के रेट बढ़ाने के बारे में ‘BCCL’ के प्रेजिडेंट (रेवेन्‍यू) एस शिवकुमार ने कहा, ‘लागत में बढ़ोतरी के कारण विज्ञापन रेट बढ़ाए जा रहे हैं। हमारा सतत प्रयास है कि लोगों को बेहतर क्‍वॉलिटी का आउटपुट मिले और इसके लिए हम नई मशानों के साथ ही नई तकनीक और नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। हमने अपने कंटेंट, कॉपी, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और टेक्नोलॉजी आदि में काफी निवेश किया है ताकि पाठकों को एक बेहतर आउटपुट दिया जा सके। इसी कारण हम अपने विज्ञापन रेटों में आठ से दस प्रतिशत की मामूली वृद्धि कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे ब्रैंड पर लोगों को काफी भरोसा है और इसकी क्रेडिबिलिटी के कारण ही किसी भी ब्रैंड को लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। आज जबकि दुनियाभर में फेक (fake) न्‍यूज की बात हो रही है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पाठक न्यूज की पुष्टि के लिए अखबारों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में ऐडवर्टाइजर्स के लिए अपने ब्रैंड के प्रमोशन का यह सबसे बेहतर तरीका है।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 week ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago