होम / ऐड वर्ल्ड / ASCI ने पतंजलि के अब इन दो अन्य विज्ञापनों को बताया भ्रामक...

ASCI ने पतंजलि के अब इन दो अन्य विज्ञापनों को बताया भ्रामक...

समाचार4मीडया ।। बाबा रामदेव की एफएसीजी कंपनी पतंजलि और विज्ञपानों की निगरानी करने वाली संस्था एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया यानि ASCI के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जुलाई में पतंजलि ने वह नियामक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की थी, जिसके बाद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडया ।।

बाबा रामदेव की एफएसीजी कंपनी पतंजलि और विज्ञपानों की निगरानी करने वाली संस्था एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया यानि ASCI के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जुलाई में पतंजलि ने वह नियामक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की थी, जिसके बाद अब कंपनी ने नियामक को अदालत में घसीट लिया है।

हालांकि इन सबके बीच, ASCI ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी कर दी, जिसमें फिर से पतंजलि के दो और विज्ञापनों को भ्रामक बताया है। ASCI की इस रिपोर्ट में कुल 159 शिकायतों में से 98 को सही पाया गया है और ASCI ने शिक्षा से लेकर ई-कॉमर्स तक इन सभी विज्ञापनों को रोकने को कहा है।

ASCI ने पतंजलि फ्रूट जूस और पतंजलि एनर्जी बार के विज्ञापन को भ्रामक बताया है। इससे पहले ASCI ने पतंजलि शहद के विज्ञापन पर भी रोक लगाई थी। ASCI की रिपोर्ट में पतंजलि के दंत कांति टूथपेस्ट और घी के विज्ञापन भी भ्रामक पाए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अगस्त को बाबा रामदेव ने नियामक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था, पतंजलि ने अपनी दलील में कहा है कि ASCI के पास कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि ASCI का कहना है कि वो बतौर सेल्फ रेगुलेटर काम करते रहेंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23-February-2026

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago