होम / ऐड वर्ल्ड / ...इस विज्ञापन से हुई भाजपा की किरकरी

...इस विज्ञापन से हुई भाजपा की किरकरी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश भर में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती मनाई। इस विशेष अवसर पर उनके मानवीय एकता मंत्र और समाज सेवा के प्रति योगदान को याद किया गया। लेकिन इन सबके बीच मध्य प्रदेश में उत्साह से भरी भाजपा से एक बड़ी च

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश भर में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती मनाई। इस विशेष अवसर पर उनके मानवीय एकता मंत्र और समाज सेवा के प्रति योगदान को याद किया गया। लेकिन इन सबके बीच मध्य प्रदेश में उत्साह से भरी भाजपा से एक बड़ी चूक हो गई।

दरअसल मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा दीनदयाल जयंती वर्ष पर जारी किए गए एक विज्ञापन में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को उनकी पुण्यतिथि बता दिया।

हालांकि ये विज्ञापन एक बड़े प्रतिष्ठित अखबार में जारी हुआ, लेकिन इस विज्ञापन ने भाजपा की जमकर किरकिरी करा दी।

अखबार के प्रथम पेज पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दिए गए विज्ञापन में पुण्यतिथि लिखा हुआ है, जबकि इस तिथि को उनकी जयंती मनाई जाती है। उनकी पुण्यतिथि 11 फरवरी को है, जिस दिन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। भाजपा की और से जारी किए गए विज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है और ऊपर पुण्यतिथि लिखा हुआ है।

इस विज्ञापन की खास बात ये है कि इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश उनके हस्ताक्षर के साथ भी छपा हुआ है, लेकिन जयंती को पुण्यतिथि बताए जाने पर भाजपा की जगहंसाई हो रही है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था और उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई थी। ऐसे में 25 सितंबर को जब पूरी भाजपा देश भर में उनका जयंती और जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है तब पुण्यतिथि वाला विज्ञापन जारी करके भाजपा ने अपने आप को मजाक का विषय बना लिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23-February-2026

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

8 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago