होम / ऐड वर्ल्ड / ...तो क्या इस मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब बढ़ेगी सरकारी विज्ञापन दरें?

...तो क्या इस मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब बढ़ेगी सरकारी विज्ञापन दरें?

समाचाचर4मीडिया ब्यूरो ।। सरकारी एजेंसी विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (The Directorate of Advertising & Visual Publicity) ने रेडियो विज्ञापन के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि यह एजेंसी विभिन्न मंत्रालयों और संस्थाओं को विज्ञापनों की देखरेख करती

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचाचर4मीडिया ब्यूरो ।।

सरकारी एजेंसी विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय (The Directorate of Advertising & Visual Publicity) ने रेडियो विज्ञापन के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि यह एजेंसी विभिन्न मंत्रालयों और संस्थाओं को विज्ञापनों की देखरेख करती है।

एक्सचेंज4मीडिया से इस खबर की पुष्टि करते हुए रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, जो बिग एफएम का नेतृत्व करता है के सीओओ अश्विन पद्ममनाभन ने कहा, ‘संभव है कि हम दरों में कुछ संशोधन देखेंगे (नई पॉलिसी आने के बाद)। बतौर इंडस्ट्री हमने डीएवीपी के समक्ष कुछ मुद्दें को उठाए हैं, जैसे विज्ञापन की दरों का बहुत कम होना ,  2012 से डेटा के प्रयोग में होना चूंकि नया डेटा उपलब्ध नहीं है, पर इतने समय में दिल्ली में काफी बदलाव आया है, जबकि वास्तविकता ये है कि दिल्ली को सरकार ने एक यूनिट नहीं माना है, जिसकी वजह से दिल्ली में विज्ञापन दरें काफी कम है।’

उन्होंने बताया कि मौजूदा रेडियो स्टेशनों को पैनल में शामिल करने का पहला चरण अक्टूबर के मध्य तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।

वहीं दक्षिण में स्थित एक अन्य एफएम स्टेशन के हेड ने बताया कि पिछले दस दिनों से यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

रेडियो पर सरकारी खर्च तो कई रेडियो स्टेशनों के लिए आमदनी का एक जरिया है और इस दौरान विज्ञापन दरों में कोई वृद्धि होती है तो देश के निजी एफएम क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

‘पिच मेडिसन एडवर्टाइजिंग आउटलुक 2016’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक तो 2016 में रेडियो विज्ञापनों में 18 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। वहीं 2015 में विज्ञापन खर्च 1,545 करोड़ रुपए रहा था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23-February-2026

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

18 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago