होम / ऐड वर्ल्ड / गुमराह करने वाले विज्ञापन कंपनियों को ASCI ने लगाई फटकार

गुमराह करने वाले विज्ञापन कंपनियों को ASCI ने लगाई फटकार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने एप्‍पल, कोका कोला और एयरटेल समेत कई कंपनियों के विज्ञापनों पर ऐतराज जताया है। ASCI ने जनवरी में जारी हुए 143 से भी ज्‍यादा विज्ञापनों को गुमराह करने वाला बताया है और इन कंपनियों को ऐसे ऐड जारी करने पर फट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने एप्‍पल, कोका कोला और एयरटेल समेत कई कंपनियों के विज्ञापनों पर ऐतराज जताया है। ASCI ने जनवरी में जारी हुए 143 से भी ज्‍यादा विज्ञापनों को गुमराह करने वाला बताया है और इन कंपनियों को ऐसे ऐड जारी करने पर फटकार भी लगाई है।

मोबिक्विक, एचयूएल, निविया, अमूल, ओपरा, स्‍टैंर्ड्ड चार्टर्ड बैंक और परनॉड रिकॉर्ड समेत अन्‍य कई कंपनियों के खिलाफ ASCI की ग्राहक शिकायत परिषद (CCC) को 191 से भी ज्‍यादा शिकायतें आईं। ये सारी शिकायतें जनवरी महीने के लिए इनके पास पहुंची हैं। ASCI ने हेल्‍थकेयर की श्रेणी में 102 शिकायतों को सही ठहराया। शिक्षा से जुड़ी 20, पर्सनल केयर से संबंधित 7 और फूड व बेवरेजेस में 6 शिकायतों को सही माना। इसके अलावा अन्‍य श्रेणियों में 8 एडवर्टाइजिंग को गुमराह करने वाला पाया।

ASCI के मुताबिक, एप्‍पल इंडिया को उसके iPhopne7 के लिए गलत तस्वीर को इस्तेमाल करते हुए पाया गया। एप्‍पल इंडिया ने एप्‍पल iPhopne7 के विज्ञापन में iPhopne7 Plus को दिखाया, जिससे विज्ञापन में अस्‍पष्‍टता थी और यह लोगों को गुमराह करने वाला था। एजेंसी ने कहा कि भले ही यह प्रोडक्‍ट एप्‍पल का ही था, लेकिन विज्ञापन जिस बारे में था, उससे इसका कोई संबंध नहीं था। इससे यह प्रतीत होता है कि यह कंज्‍यूमर को गुमराह करने वाला विज्ञापन है। बहरहाल, इस मामले में एप्‍पल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ASCI ने कोका कोल इंडिया के थम्स अप प्रचार के लिए भी शिकायत को सही पाया। इसमें शीतल पेय कंपनी ने एक सवार को सामान्य सड़कों पर लोगों के समक्ष करतब करते हुए दिखाया है। यह खतरनाक कारनामे को प्रोत्साहन देता है, यह सुरक्षा को नजरंदाज करता है।

ASCI ने कहा कि भले ही डिस्‍क्‍लेमर में इसे न करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन फिर भी यह खतरनाक था और यह सुरक्षा को नजरअंदाज करने के समान था। यह विज्ञापन लापरवाही को बढ़ावा देता है।

वहीं रेग्‍युलेटर टेलिकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल के खिलाफ भी 3 शिकायतों को सही ठहराया। एयरटेल पर आरोप है कि उसने फ्री लोकल और एसटीडी कॉल्‍स देने का गुमराह करने वाला विज्ञापन चलाया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 week ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago