होम / ऐड वर्ल्ड / भ्रामक विज्ञापनों से सेलिब्रिटी को दूर रखने के लिए ASCI के नए मानक

भ्रामक विज्ञापनों से सेलिब्रिटी को दूर रखने के लिए ASCI के नए मानक

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। किसी भी ब्रैंड को चमकाने में सेलिब्रिटी का बहुत बड़ा योगदान होता है और मार्केटर्स इसका फायदा भी उठाते हैं, लेकिन किसी ब्रैंड का विज्ञापन करने से पहले सेलिब्रिटी की जिम्‍मेदारी भी बनती है कि वह सुनिश्चित कर लें कि जिस प्रॉडक्‍ट अथवा ब्रैंड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

किसी भी ब्रैंड को चमकाने में सेलिब्रिटी का बहुत बड़ा योगदान होता है और मार्केटर्स इसका फायदा भी उठाते हैं, लेकिन किसी ब्रैंड का विज्ञापन करने से पहले सेलिब्रिटी की जिम्‍मेदारी भी बनती है कि वह सुनिश्चित कर लें कि जिस प्रॉडक्‍ट अथवा ब्रैंड के लिए वे काम कर रहे हैं, उसके विज्ञापन में किए गए दावे सही हैं और वे लोगों को गुमराह नहीं करते हैं।

इसी तरह की परेशानियों से बचने और उपभोक्‍ताओं के हितों को ध्‍यान में रखते हुए ऐडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने गाइडलाइंस तैयार की हैं, ताकि सेलिब्रिटी ऐसे विज्ञापनों का प्रचार करने से बच सकें जो लोगों को गलत जानकारी देकर गुमराह करते हैं और नियमों का उल्‍लंघन करते हैं।

नई गाइडलाइंस के बारे में ASCI के चेयरमैन श्रीनिवासन के स्‍वामी का कहना है, ‘कंज्‍यूमर पर सेलिब्रिटी का जबरदस्‍त प्रभाव होता है और वे जिस चीज का विज्ञापन करते हैं, उस पर लोग भरोसा भी करते हैं। ऐसे में ऐडवर्टाइजर्स और सेलिब्रिटी को ऐडवर्टाइजिंग की पॉवर को समझना चाहिए और अपनी जिम्‍मेदारी समझते हुए ऐसे प्रॉडक्‍ट का विज्ञापन नहीं करना चाहिए जो कंज्‍यूमर को गुमराह करते हों। ऐसे में ऐडवर्टाइजर्स और ऐड एजेसियों के अलावा सेलिब्रिटी के लिए भी इन गाइडलाइंस के बारे में जानना बहुत जरूरी है।’

ये हैं गाइडलाइंस

1: इन गाइडलाइंस के दायरे में वे उन व्‍यक्तियों को शामिल किया गया है जो ऐंटरटेनमेंट और स्‍पोर्ट्स के क्षेत्र से हों। इसके अलावा अन्‍य जानी-मानी हस्तियां जैसे डॉक्‍टर्स, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद आदि को भी इस लिस्‍ट में शामिल किया गया है, जिन्‍हें विज्ञापन के बदले पैसा मिलता है।

2- जिन विज्ञापनों में सेलिब्रिटी शामिल होंगे, उन्‍हें सुनिश्चित करना होगा कि वे ASCI के नियमों का उल्‍लंघन नहीं कर रहे हैं। सेलिब्रिटी से भी ये उम्‍मीद की जाती है कि जिस चीज का वे विज्ञापन कर रहे हैं, उसके बारे में और नियमों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। इसके अलावा ऐडवर्टाइजर्स अथवा एजेंसी की भी यह जिम्‍मेदारी है कि अपने जिस ब्रैंड में वह सेलिब्रिटी को शामिल कर रहा है, उसे इन सब बातों के बारे में जानकारी दे।

3- सेलिब्रिटी जिस प्रॉडक्‍ट अथवा सर्विस का विज्ञापन कर रहे हैं, उसके बारे में उन्‍हें पूरी जानकारी होनी चाहिए अथवा उन्‍हें उसका अनुभव भी होना चाहिए, तभी वह उस प्रॉडक्‍ट अथवा सर्विस के बारे में बेहतर तरीके से बता सकते हैं।

4- सेलिब्रिटी को भी यह जानने का प्रयास करना चाहिए कि जिस प्रॉडक्‍ट अथवा सर्विस का वह विज्ञापन कर रहा है, कहीं वह कंज्‍यूमर से छल अथवा उन्‍हें गुमराह करने वाला तो नहीं है।

सेलिब्रिटी को ऐसे किसी भी ऐडवर्टाइजमेंट का हिस्‍सा नहीं बनना चाहिए जो विज्ञापन के लिए वर्जित हो जैसे:

:  द ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज (Objectionable Advertisements) एक्‍ट 1954

: द ड्रग एंड कॉस्‍मेटिक एक्‍ट 1940 और रूल्‍स 1945

: किसी प्रॉडक्‍ट पर स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी चेतावनी लिखी हुई हो।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 week ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago