होम / ऐड वर्ल्ड / जांच में झूठा निकला इन बड़ी कंपनियों का दावा, ASCI ने विज्ञापनों पर लगाई रोक  

जांच में झूठा निकला इन बड़ी कंपनियों का दावा, ASCI ने विज्ञापनों पर लगाई रोक  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI)  की कंज्‍यूमर कंप्‍लेंट्स काउंसिल (CCC) को अक्‍टूबर 2016 में 162 विज्ञापनों की शिकायतें प्राप्‍त हुई,  जिनमें से 98 को सही ठहराते हुए जांच के लिए उन्‍हें

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI)  की कंज्‍यूमर कंप्‍लेंट्स काउंसिल (CCC) को अक्‍टूबर 2016 में 162 विज्ञापनों की शिकायतें प्राप्‍त हुई,  जिनमें से 98 को सही ठहराते हुए जांच के लिए उन्‍हें रोका गया था।

जिन 98 शिकायतों को सही ठहराया गया था, उनमें 37 हेल्‍थकेयर कैटेगेरी,  31 विज्ञापन एजुकेशन कैटेगरी के,  छह फूड एंड बेवरेज कैटेगरी के, पांच विज्ञापन पर्सनल कैटेगरी के और 19 विज्ञापन अन्‍य कैटेगरी थे।

फूड और बेवरेज (FOOD & BEVERAGES)

‘GlaxoSmithKline Consumer Healthcare Ltd (Horlicks)’ के विज्ञापन में किया गया दावा जांच में सही नहीं मिला। इसके अलावा इस कैटेगरी में ‘AB Inbev India Private Limited (Budweiser)’, ‘Ashok & Co. Pan Bahar Ltd. (Pan Bahar Masala)’ आदि के विज्ञापन भ्रामक और ASCI के मानकों का उल्‍लंघन करते मिले।

 हेल्‍थकेयर (HEALTHCARE)

‘Narayana Hrudayalaya Ltd. (Narayana Multispecialty Hospital)’ और ‘Abbott Healthcare P. Ltd. (Pediasure)’ आदि के विज्ञापन भी ASCI की गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए नहीं मिले।

 पर्सनल केयर (PERSONAL CARE)

‘Zee Laboratories Limited (Zee Myfair Cream)’, ‘Unique Permanent Hair Loss Cream’ और ‘Bajaj Corp (Bajaj Almonds Drops Hair Oil’ द्वारा विज्ञापनों में किए गए दावे भी जांच में झूठे और भ्रामक निकले।

एजुकेशन (EDUCATION)

कंज्‍यूमर कंप्‍लेंट्स काउंसिल (CCC)  ने पाया कि इस कैटेगरी में 31 विभिन्‍न एडवर्टाइजर्स द्वारा किए गए दावों की पुष्टि नहीं हुई। इस प्रकार इन विज्ञापनों ने ASCI की गाइडलाइंस का उल्‍लंघन किया था।

इनमें ‘Think & Learn Pvt Ltd (BYJUs Classes)’, ‘KC Mahindra Education Trust (Nanhi Kali)’ और ‘Millennium Group of Institutions’ आदि द्वारा विज्ञापनों में किए गए दावे भी जांच में झूठे व भ्रामक निकले।

अन्‍य (OTHERS)

‘फ्लिपकार्ट (Flipkart – Sale of Titan Sonata digital Watch)’ ने वेबसाइट पर दिए अपने विज्ञापन में एक घड़ी का एमआरपी 599 बताते हुए उसे डिस्‍काउंट के बाद 479 में बेचने का ऑफर दिया था। जबकि इस घड़ी का वास्‍तविक मूल्‍य ही 399 रुपये था। इस प्रकार यह दावा झूठा निकला और यह कंज्‍यूमर को दिग्‍भ्रमित कर रहा था।

इसके अलावा भारती एयरटेल लिमिटेड (Airtel) ने अपने विज्ञापन में 29 रुपये में महीने भर का इंटरनेट देने का वादा किया था। इसमें कहा गया था कि कस्‍टमर 29 रुपये में 30 दिन की वैधता के साथ 75 एमबी का डाटा प्राप्‍त कर सकते हैं, लेकिन जांच में यह दावा भी झूठा साबित हुआ। इसके अलावा हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर लिमिटेड (Vim Bar) समेत कई एडवर्टाइजर्स का दावा भ्रामक और झूठा निकला जो ASCI के नियमों का उल्‍लंघन था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 week ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 week ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

15 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago