होम / ऐड वर्ल्ड / ‘IAA’ के इंडिया चैप्टर में डिस्कवरी की मेघा टाटा निभाएंगी अब ये अहम भूमिका
‘IAA’ के इंडिया चैप्टर में डिस्कवरी की मेघा टाटा निभाएंगी अब ये अहम भूमिका
मेघा टाटा को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का 28 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘डिस्कवरी’ (साउथ एशिया) की एमडी मेघा टाटा को ‘इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) के इंडिया चैप्टर का नया प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। पिछली साल उन्हें वाइस प्रेजिडेंट चुना गया था। मेघा टाटा ने वर्ष 2019 में ‘डिस्कवरी’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) के साथ जुड़ी हुई थीं और भारत में इसके बिजनेस का नेतृत्व कर रही थीं।
मेघा टाटा को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का 28 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘एचबीओ’ (HBO), ‘टर्नर इंटरनेशनल’ (Turner International) और ‘स्टार इंडिया’ (Star India) जैसी तमाम बड़ी कंपनियों में प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं।
बता दें कि पिछले साल 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को लगातार दूसरी बार ‘इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) के इंडिया चैप्टर का प्रेजिडेंट चुना गया था, वहीं तब मेघा टाटा को वाइस प्रेजिडेंट के पद पर चुना गया था।
टैग्स पुनीत गोयनका जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन