होम / ऐड वर्ल्ड / ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है। मीडिया और मार्केटिंग इंडस्ट्री में इस रिपोर्ट को ऐड स्पेंड यानी विज्ञापन खर्च के अनुमान का बड़ा पैमाना माना जाता है।

हर साल इस रिपोर्ट का इंतजार विज्ञापनदाताओं, एजेंसियों और मीडिया प्लानर्स को रहता है, क्योंकि इसमें बताया जाता है कि पिछले साल किस प्लेटफॉर्म पर कितना पैसा खर्च हुआ और आने वाले साल में क्या रुझान रहने वाले हैं। यही रिपोर्ट ब्रैंड्स और मार्केटर्स की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

इस बार भी रिपोर्ट का अनावरण मुंबई में इंडस्ट्री के दिग्गजों और लीडर्स की मौजूदगी में होगा। रिपोर्ट लॉन्च के मौके पर विज्ञापन और मीडिया जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट्स बाजार की स्थिति, नए अवसर और ऐसे आर्थिक कारकों पर भी चर्चा करेंगे, जो आने वाले समय में विज्ञापन निवेश को प्रभावित कर सकते हैं।

यह रिपोर्ट Pitch द्वारा Madison World के साथ मिलकर जारी की जाती है। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट इस साल मीडिया खर्च और ग्रोथ को लेकर पूरी इंडस्ट्री में चर्चा की दिशा तय करेगी।

'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (PMAR) में प्रिंट, टीवी, रेडियो, आउटडोर (OOH), डिजिटल और सिनेमा जैसे सभी बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए विज्ञापन खर्च का विश्लेषण किया जाता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि मार्केटर्स के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां और मौके आने वाले हैं।

विज्ञापन जगत के लिए यह रिपोर्ट एक रेफरेंस गाइड की तरह मानी जाती है। मार्केटर्स, मीडिया ओनर्स और मीडिया बायिंग व प्लानिंग प्रोफेशनल्स इसके जरिए इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स और बड़े बदलावों को समझते हैं। इसकी साख और विश्वसनीयता के कारण इसे विज्ञापन की प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे रहने का जरूरी टूल माना जाता है।

इवेंट के प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर Amazon Ads हैं। इसे Truecaller Ads, Zee और Teads द्वारा पावर किया जा रहा है। गोल्ड पार्टनर्स में Segumento, CTV scale, Channel Factory और Reporter शामिल हैं जबकि एसोसिएट पार्टनर MiQ है।

PMAR की रिसर्च ब्रैंड्स और विज्ञापनदाताओं को यह समझने का मौका देती है कि बीता साल कैसा रहा और आने वाले साल की प्लानिंग कैसे की जाए। लॉन्च इवेंट में टॉप एजेंसी और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स अपने अनुभव और इनसाइट्स भी साझा करेंगे, जिससे इंडस्ट्री को आगे की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 day ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

5 days ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

5 days ago

अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पाना चाहते हैं सरकारी विज्ञापन, तो जल्द करें आवेदन

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के लिए एक बार फिर टेक्निकल एम्पैनलमेंट विंडो खोल दी है।

1 week ago

जी एंटरटेनमेंट के विज्ञापन कारोबार को नई मजबूती, पुनीत गोयनका ने लिया ये अहम फैसला

जी एंटरटेनमेंट ने लंबे समय के विकास और कमाई के नए स्रोत मजबूत करने के लिए लीडरशिप स्तर पर एक अहम फैसला लिया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 hour ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

1 hour ago

जल्द शुरू होगा ‘क्रिएट इन इंडिया’ मिशन, लाखों रोजगार पैदा करने की तैयारी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' (India AI Impact Summit) के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया।

2 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 hour ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

1 hour ago