होम / ऐड वर्ल्ड / बिहार चुनाव से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म कुछ यूं बना 'चुनावी रणभूमि'

बिहार चुनाव से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म कुछ यूं बना 'चुनावी रणभूमि'

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरू होने में अब महज एक महीने से भी कम का समय बचा है, लिहाजा राजनीतिक प्रचार अब अपने चरम पर है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरू होने में अब महज एक महीने से भी कम का समय बचा है, लिहाजा राजनीतिक प्रचार अब अपने चरम पर है। कोविड-19 महामारी के दौरान होने वाला यह पहला चुनाव है। इस वजह से डिजिटल प्लेटफॉर्म नई चुनावी रणभूमि बन गई है। बिहार में फेसबुक पर डिजिटल ऐड खर्च करने के मामले में बीजेपी और उसका अलायंस पार्टनर जद (यू) इस दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं प्रशांत किशोर की अगुवाई वाले इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (Indian Political Action Committee) के 'बात बिहार की' (Baat Bihar Ki) पेज दूसरे स्थान पर है।

बिहार में जब विज्ञापन खर्च की बात आती है, तो राजनीतिक विज्ञापनों को अनुमति देने वाला एकमात्र प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लोगों का रुझान बढ़ जाता है। पिछले तीस दिनों में फेसबुक पर सबसे ज्यादा विज्ञापन खर्च के मामले में बिहार चौथे नंबर पर रहा है।

फेसबुक एड लाइब्रेरी (Facebook Ad Library) के अनुसार, 27 अगस्त से 25 सितंबर, 2020 के बीच बिहार के राजनीतिक दलों और उनके सहयोगी पेजेस (allied pages) ने कुल 39,77,153 रुपए खर्च किए गए, जो इस प्लेटफॉर्म पर कुल विज्ञापन खर्च का 95% बिहार से हुआ है। इस अवधि के दौरान जद(यू) के फेसबुक पेजों पर सबसे ज्यादा 504,529 रुपए  खर्च किए गए हैं। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर, इस पेज ने 362 विज्ञापनों पर 784,015 रुपए खर्च किए हैं।

ट्रैकर के अनुसार इस क्षेत्र में राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में बीजेपी बिहार दूसरे नंबर पर रहा, जिसने पिछले 30 दिनों में 253,316 रुपए खर्च किए। यह राशि 394 विज्ञापनों पर खर्च की गई थी। राजनीतिक विज्ञापनों में खर्च करने वाले तीसरे स्थान पर ‘नीतीश केयर्स’ (Nitish Cares) के नाम वाला पेज रहा, जिसने 160,767 रुपए का विज्ञापन खर्च किया।

इस क्षेत्र के अन्य शीर्ष समर्थकों में जद (यू) और भाजपा के कई अन्य सहयोगी पेज शामिल हैं। उदाहरण के लिए बीजेपी द्वारा बनाए गए ‘द आत्मनिर्भर बिहार’ (The Atmanirbhar Bihar) पेज पर इसी समयावधि के दौरान 152,812 रुपए खर्च हुए।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे इन राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों द्वारा बनाए गए कई पेज फेसबुक विज्ञापनों पर अपना खर्च बढ़ा रहे हैं। उदाहरण के लिए ‘बिहार जदयू’ (Bihar JDU) नाम के पेज ने फरवरी 2019 से कुल 155,053 रुपये खर्च किए हैं, लेकिन पिछले एक महीने में इस पेज ने 133,200 रुपए खर्च किए हैं। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा, यानी 90,610 रुपए की राशि 20 सितंबर से 26 सितंबर, 2020 के बीच खर्च की गई थी।

इस तरह के और भी कई और उदाहरण हैं, जो राज्य में चुनावों को लेकर अतिसक्रिय हो रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पेज भी पिछले एक महीने में सबसे अधिक खर्च करने वालों में से एक है। इस पेज ने पिछले एक महीने में 1.15 लाख रुपए से अधिक खर्च किए हैं, जोकि फेसबुक विज्ञापनों पर अपने वार्षिक खर्च का 93% अधिक है। बिहार में कांग्रेस ने उपरोक्त अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म पर 103,741 रुपये खर्च किए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर भी, बिहार से संबंधित पेजेस फेसबुक विज्ञापनों पर सबसे अधिक खर्च करने वालों में से हैं। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाले इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (Indian Political Action Committee) के 'बात बिहार की' (Baat Bihar Ki)  पेज ने पिछले 30 दिनों में 287 विज्ञापनों पर 847,460 रुपए खर्च किए, उसके बाद जद(यू) ने 362 विज्ञापनों पर 784,015 रुपए खर्च किए। 27 अगस्त से 25 सितंबर के बीच फेसबुक पर विज्ञापन देने वाले कुल 20 टॉप एडवर्टाइजर्स में बीजेपी बिहार भी शामिल है और इसने 394 विज्ञापनों पर 253,216 रुपये खर्च किए हैं।


टैग्स विज्ञापन बीजेपी कोविड-19 BJP बिहार चुनाव डिजिटल प्लेटफॉर्म जदयू
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

16 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 days ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 week ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago