होम / एडमिशन-जॉब्स / UGC NET 2018 के आवेदन की बढ़ी तारीख, पढ़िए नियम-शर्तें...
UGC NET 2018 के आवेदन की बढ़ी तारीख, पढ़िए नियम-शर्तें...
ऐसे उम्मीदवार, जो नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट 2018) के लिए अभी तक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ऐसे उम्मीदवार, जो नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट 2018) के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए अब एक और खास मौका है। दरअसल, सीबीएसई ने यूजीसी नेट 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख को आगे बढ़ा दिया है, यानी अब इच्छुक अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक यूजीसी नेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की तारीख 5 अप्रैल थी।
बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbsenet।nic।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट की परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से जल्द आवेदन करें। इस परीक्षा का आयोजन 84 विषयों और 91 शहरों में किया जाएगा।
नेट के होंगे दो पेपर-
नेट पेपर 1- पहला पेपर 100 नंबर का होगा, जिसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक होंगे। ये पेपर सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।
नेट पेपर 2- दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा और इसमें 100 सवाल होंगे। सभी सवाल अनिवार्य होंगे। पेपर 11 से 1 बजे तक होगा।
आवेदन शुल्क-
सीबीएसई के मुताबिक, नेट की परीक्षा के आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा, तो वहीं ओबीसी को 500 रुपए और एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है।
आयुसीमा-
यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। सिर्फ जेआरएफ के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को आयुसीमा में छूट दी गई है।
योग्यता-
उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया हो। साथ ही पोस्ट-ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। बता दें, नेट की परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फोलोशिप की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है।
मेरिट के लिए इतने नंबर जरूरी-
जनरल कैटेगरी के छात्रों को दोनों पेपर में औसत 40 फीसदी जबकि एसटी-एसटी कैटेगरी के छात्रों को 35 फीसदी न्यूनतम नंबर लाने अनिवार्य हैं। इतने नंबर लाने वाले छात्र ही नेट की मेरिट लिस्ट में शामिल हो सकेंगे।
यहां से करें आवेदन-
आवेदन के लिए इस लिंक https://cbsenet.nic.in/cms/public/home.aspx पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स