होम / एडमिशन-जॉब्स / इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट ने लॉन्च किया 'YouTube Mastery' सर्टिफिकेट प्रोग्राम
इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट ने लॉन्च किया 'YouTube Mastery' सर्टिफिकेट प्रोग्राम
इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट ने 'YouTube Mastery' सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके साथ ही इसमें एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
डिजिटल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन में लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) ने अपने यहां 'YouTube Mastery' सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके साथ ही इसमें एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कोर्स का उद्देश्य यूट्यूब क्रिएटर्स को प्रभावी ढंग से कंटेंट बनाने, अपलोड करने और उसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कौशल प्रदान करना है।
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस कोर्स को भारत के प्रतिष्ठित मीडिया समूह इंडिया टुडे द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह एक आधुनिक शिक्षण पद्धति पर आधारित है, जिसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है। इस कोर्स में एडमिशन लेने वालों को मीडिया इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। यही नहीं, अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी।
यह कोर्स विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो डिजिटल मीडिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं या यूट्यूब पर एक सफल चैनल शुरू करना चाहते हैं।
इस कोर्स के लिए स्टडी सेंटर नोएडा और टीचिंग मोड ऑफलाइन रहेगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.indiatodaymediainstitute.in विजिट करें अथवा 9560065496, 9560065465 पर संपर्क करें।
अगर आपके पर्सनल या प्रोफेशनल प्रोफाइल मे YouTube मिसिंग है तो ज्वाइन करें इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट का YouTube मास्टरी 2-month सर्टिफिकेट प्रोग्राम
— AajTak (@aajtak) February 9, 2025
इंडिया टुडे ग्रुप से प्रमाण पत्र / Open for students, entrepreneurs, home makers / एक्सपर्ट फैकल्टी. एडमिशन के लिए :… pic.twitter.com/b9lr3BWkPE
टैग्स