होम / विचार मंच / मोटी सरकारी सैलरी को 'बंदर में मुहं में मूंगफली' बताने वाले ब्यूरोक्रेट्स पर आलोक मेहता का वार

मोटी सरकारी सैलरी को 'बंदर में मुहं में मूंगफली' बताने वाले ब्यूरोक्रेट्स पर आलोक मेहता का वार

आलोक मेहता प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। एक लाख करोड़ के बावजूद प्यासे केंद्र सरकार अपने अधिकारियों को हर साल लगभग एक लाख करोड़ रुपए वेतन भत्तों के रूप म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

एक लाख करोड़ के बावजूद प्यासे

केंद्र सरकार अपने अधिकारियों को हर साल लगभग एक लाख करोड़ रुपए वेतन भत्तों के रूप में देती है। फिर भी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक में कामकाज की समीक्षा के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने व्यंग्य के साथ कहा कि 'बंदर के मुंह में मूंगफली का दाना डाला जाए, तो वैसा ही परिणाम मिल सकता है।'

यों अधिकारियों की तुलना बंदर से करना तो अनुचित है ही, अच्छी-खासी मोटी तनख्वाह-भत्ते पाने वाले अधिकारियों का एक वर्ग सारी सुख-सुविधाओं के बावजूद प्रशासनिक कुशल परिणाम के बजाय प्यासों की तरह अधिक मीठी मलाई का आनंद पाना चाहते हैं।

केंद्र सरकार ने करीब 48 लाख कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में मिली वेतन वृद्धि का सात महीने का बकाया भी आज उनके खाते में डलवा दिया। सरकार द्वारा बढ़ाई गई तनख्वाह के आधार पर सचिव को 2 लाख 50 हजार, अतिरिक्त सचिव को 1 लाख 82 हजार, संयुक्त सचिव को 1 लाख 44, 700 रुपए से लेकर सामान्य क्लर्क को 35,400 रुपए तनख्वाह प्रतिमाह मिल रही है। यही नहीं सरकार लगभग 33 लाख कर्मचारियों के दो साल के बोनस के रूप में 3840 करोड़ रुपए देने जा रही है। फिर भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं।

वास्तविकता यह है कि बड़ी बहुराष्ट्रीय कॉरपोरेट कंपनियों को छोडक़र निजी क्षेत्र की सामान्य कंपनियों-संस्थानों में इस स्तर का अधिकतम और न्यूनतम वेतन नहीं होता।

सरकार श्रम कानूनों में सुधार कर निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की बर्खास्तगी और अधिक आसान करने वाली है। इस कानून के बावजूद निजी क्षेत्र की कंपनियों में प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को हर वर्ष उनके कार्य, संस्थान को उससे हुए लाभ के आधार पर ही रखा जाता है। सरकारी अधिकारियों को वेतन-भत्तों के साथ आवास-वाहन सुविधा एवं जीवन-पर्यंत परिवार सहित नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। अधिकारी गंभीर बीमारी और ऑपरेशन इत्यादि पर कई लाख नहीं करोड़ रुपए तक के चिकित्सा बिल का भुगतान पा लेते हैं।

दूसरी तरफ जनता के लिए बनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लाल फीताशाही ही आड़े आती है। अधिकारी हर कदम पर अड़ंगा डालने का प्रयास करते हैं। पश्चिमी देशों से प्रतियोगिता की बात की जाती है। लेकिन उनकी तरह जिम्मेदारी और जवाबदेही के लिए ब्यूरोक्रेसी कब तैयार होगी?

(साभार: आउटलुक हिंदी डॉट कॉम)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago