होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा का व्यंग्य: आखिर क्यों संसद में शोर मचाते हैं नेताजी

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा का व्यंग्य: आखिर क्यों संसद में शोर मचाते हैं नेताजी

विष्णु शर्मा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

विष्णु शर्मा

वरिष्ठ पत्रकार ।।

इस प्राब्लम से वो सालों से जूझ रहे थे, लेकिन अरसे तक वो इसे प्राब्लम मानते ही नहीं थे। और इस प्राब्लम का रामबाण इलाज बस एक ही था, वो था साइलेंसर और ये कोई गाड़ी या रिवॉल्वर से जुड़ा मामला तो था नहीं कि साइलेंसर फिट हो जाए। वैसे भी जब तक वो पार्लियामेंट के मेम्बर नहीं बने थे, तब तक ये समस्या लगती ही नहीं थी। लेकिन एक दिन पार्लियामेंट में जब बगल के साउथ इंडियन ने आवाज सुनकर बुरी तरह उनकी तरफ मुंह बनाया तो नेताजी का मूड ऑफ हो गया। साले क्या जुपिटर से आये हैं, क्या इनको नहीं आता है? इससे अच्छी तो अपनी जिला परिषद थी, बीच भाषण में रुककर भी दो मिनट तक क्रिया चलती थी तो भी लोग उसे नॉर्मल ही लेते थे। यहां तो बिना आवाज भी करने की कोशिश करो तो भी सालों की नाक में लगा डीआरडीओ का सेंसर एक्टिव हो जाता है। भाड़ में जाएं सब के सब..। आखिर कितनी बार वो ब्रेक पर जा सकते हैं भला..! उठते ही सुमित्रा मैडम कह देती हैं..बैठ जाइए, लगता है हमें ही बोल रही हैं। सो इत्ती बार उठने में शरम लगती है। ऐसे में धोनी का एक एड देखा पेटेरिया वाला। उसको भी लेकर देखा, जरूर धोनी ने खुद नहीं आजमाया होगा। फिर तो दवाइयों से भरोसा ही उठ गया।

वैद्यजी ने ईसबगोल की भुसी दी, दही में मिलाकर खाया। पर सब फेल। एक दिन कई सांसद ‘थ्री ईडियट’ देखने गए तो चतुर से ज्यादा हिंदी नेताजी की हो गई। जैसे ही चतुर साइलेंसर ने अपना श्लोक शुरू किया- “उत्तमम पादम..दद्दात पादम, मध्यमम पादम धुचुक धुचक....” डीएमके का वही सांसद नेताजी की तरफ अपने साथी को इशारा कर मुस्कराने लगा। नेताजी की तो फुक गई, सुलग गई। लगा अब तो कुछ करना पड़ेगा। गुस्सा आ गई पार्लियामेंट पर, अभी तो खत्म हुआ था समर सैशन, 2-3 महीने में ही मानसून सैशन शुरू कर दिया। क्या और कोई काम धाम नहीं है इनके पास? और दुनियां भर के गरीब, मजदूर, दलितों, अबलाओं को आजादी के साथ काम करने की लम्बी लम्बी बातें करते हैं और आदमी के नेचुरल प्रोसेस पूरा करने की आजादी पर मुंह बनाते हैं। क्या अपना मामला स्टोर करके रख लेते हैं? एक दिन फट जाएंगे ससुरे...! कितना कंट्रोल करे कोई भाई, अब तो बासी रोटियां भी कलेवे में लेना बंद कर दिया है और अरहर की दाल खाना भी। सेंट भी सब जगह छिड़क कर आते हैं। पर कोई ना कोई नुस्खा तो ईजाद करना ही पड़ेगा।

आखिर मन नहीं माना तो अपने ही इलाके के पांच टाइम के एमपी के घर पैरी पॉना करने चले गए। एमपी साहब भी खुश कि चलो अब भी खुद को चेला ही मानता है, मौका देखकर मारा चौका। पूछ ही लिया, आखिर आप कैसे निपटते थे संसद में ऐसी विकट स्थिति से? अरे इसमें क्या है, फौरन बोले वेटरन महोदय, जैसे ही किसी मुद्दे पर शोर मचे, तुम भी मचाना शुरु कर दो, और इसी शोरशराबे में लांच कर दो। सारे लोग इसी वक्त लीक करना पसंद करते हैं भाई, साला कोई शक भी नहीं करता, एक टाइम में आदमी विरोध का शोर करेगा कि कुछ और? और जब मामला ज्यादा प्रेशर और बिना शोर शराबे के माहोल का हो तो तुम खुद उठ कर बना दो। नेताजी को पता चला कि संसद में इतना शोर-शराबा क्यों होता है. और उनके चेहरे की रौनक बता रही थी कि उन्हें कश्मीर समस्या का भी सर्वमान्य हल मिल गया था…!

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

14 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

3 hours ago