होम / विचार मंच / प्रमोद जोशी की कलम से: सेल्फियों के दौर में मीडिया का ‘पीएम दर्शन’ देख हैरत नहीं होती

प्रमोद जोशी की कलम से: सेल्फियों के दौर में मीडिया का ‘पीएम दर्शन’ देख हैरत नहीं होती

प्रमोद जोशी भारतीय जनता पार्टी के दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी पत्रकारों से मुलाक़ात की। यह कार्यक्रम पिछले साल भी हुआ था। पिछले साल इस कार्यक्रम के पहले तक अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि शायद पत्रकारों के साथ जवाब-सवाल भी हों, पर ऐसा नहीं हुआ। लगता है कि यह परम्परा जारी रहेगी। यह जन-सम्पर्क का कार्यक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

प्रमोद जोशी

वरिष्ठ पत्रकार

(ये लेख प्रमोद जोशी ने 2015 में लिखा था, पर जिस तरह पीएम का दीवाली मंगल मिलन चल रहा है, ऐसे में ये आज भी प्रासंगिक है)

भारतीय जनता पार्टी के दिवाली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल भी पत्रकारों से मुलाक़ात की। यह कार्यक्रम पिछले साल भी हुआ था। पिछले साल इस कार्यक्रम के पहले तक अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि शायद पत्रकारों के साथ जवाब-सवाल भी हों, पर ऐसा नहीं हुआ। लगता है कि यह परम्परा जारी रहेगी। यह जन-सम्पर्क का कार्यक्रम है। इसे मीडिया-मिलन के बजाय मीडिया-दर्शन कहना भी गलत नहीं होगा। कुछ राजनेताओं ने ‘जनता दर्शन’ का प्रयोग भी किया है। ऐसे कार्यक्रमों का जनसम्पर्कीय महत्व है। पिछले साल और इस साल भी कार्यक्रम में सेल्फी लेने और हाथ मिलाने की होड़ रही। ‘पत्रकारों’ का हाथ मिलाने को आतुर होना रोचक लगता है, पर जो है सो है। ऐसे कार्यक्रमों में औपचारिक दुआ-सलाम से ज्यादा कुछ हो भी नहीं सकता। इस कार्यक्रम में ऐसा कुछ नहीं था जिसका जीवंत प्रसारण होता, पर हुआ। मीडिया के नाम पर अब टीवी चैनलों के प्रतिनिधि ही ज्यादातर होते हैं। उनके अपने मूल्य और सिद्धांत हैं।

हाल में कोलम्बिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जगदीश भगवती ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि मोदी जी को लोगों से कुछ ज्यादा खुलकर मिलना चाहिए। हाल में असहिष्णुता को लेकर बने माहौल के संदर्भ में उनकी यह राय थी। यों भी राजनेता का अपने समय के लेखकों, पत्रकारों, कलाकारों से सम्पर्क होना चाहिए। पर ज्यादा खुलकर मिलना माने क्या? बेहतर मीडिया प्लानिंग? समय और समाज को समझने के लिए राजनेता का मन बनाने और राजनेता के मन की बात को पाठक के सामने सही संदर्भों में रखने में यह संवाद उपयोगी होता है। हमारे यहां भी परम्परा रही है कि बहुत सी बातें राजनेता पत्रकारों से शेयर करते रहे हैं। उनके साथ खुलकर बात करते रहे हैं। पर स्टिंग के दौर में यह खुलापन जाता रहा।

विश्वनाथ प्रताप सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी का पत्रकारों से, खासतौर से हिन्दी पत्रकारों के साथ करीबी रिश्ता था। मनमोहन सिंह के भी कुछेक पत्रकारों के अच्छे रिश्ते थे। पर वे अपने कार्यकाल में मीडिया से दूर ही रहे। अपने दूसरे कार्यकाल में वे कुल तीन बार चुनींदा मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। अलबत्ता उन्होंने अपने लिए मीडिया सलाहकारों की नियुक्ति की थी, मोदी ने इसकी जरूरत नहीं समझी। मोदी ने विदेश यात्राओं में अपने साथ पत्रकारों का दस्ता ले जाने की परम्परा भी खत्म कर दी। पीवी नरसिंह राव के कुछ पत्रकारों से काफी करीबी रिश्ते थे, बल्कि उन्होंने यदा-कदा छद्मनाम से लिखा भी। नेहरू तो खुद श्रेष्ठ लेखक थे। इंदिरा गांधी की सांस्कृतिक अभिरुचियों का आज के राजनेताओं से तुलना नहीं की जा सकती। आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल को तो मीडिया का उत्पाद माना जाता है, पर सत्ता में आने के बाद इस पार्टी को भी मीडिया से शिकायतें हैं।

राष्ट्रीय राजनीति में आज भी बहुत से राजनेताओं के पत्रकारों से करीबी रिश्ते हैं, पर मीडिया की विस्फोटक और कारोबारी भूमिका के कारण दोनों के बीच संशय बढ़े हैं। नरेंद्र मोदी के मीडिया-मिलन को लेकर पिछले साल उत्सुकता ज्यादा थी। लगता था कि 16 मई 2014 के बाद से उन्होंने जो दूरी बना रखी थी, वह शायद कम हो। ऐसा नहीं हुआ, बल्कि कई तरह से वह दूरी बढ़ी। पार्टी या मोदी की तरफ से ऐसा होने का सबसे बड़ा कारण है 2002 के गुजरात दंगे और राष्ट्रीय मीडिया की उस पर रिपोर्टिंग। यह विवेचन का विषय है कि सन 2002 से 2007 तक मीडिया की कवरेज किस प्रकार की थी। और यह भी कि उस दौरान मुख्यधारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का स्वामित्व किसका था, प्रमुख पत्रकार कौन थे और उनकी आज भूमिका क्या है। ऐसा लगता है कि शुरू के दिनों में मोदी ने अपने पक्ष को रखने की कोशिश की, पर बात बिगड़ती गई। मोदी वास्तव में क्या चाहते थे? पत्रकारों का मंतव्य क्या वही था जो मोदी समझते थे? ऐसा क्यों हुआ? इसकी अच्छी वस्तुनिष्ठ पड़ताल अभी तक सामने नहीं आई है।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मोदी ने कुछ चैनलों के प्रतिनिधियों से जरूर बात की, पर उन बातों में आत्मीयता कम थी, दूरी ज्यादा। और प्रचार की योजना। सन 2012 में मोदी ने उर्दू अख़बार ‘नई दुनिया’ के सम्पादक शाहिद सिद्दीकी के साथ इंटरव्यू के सवाल-जवाब से ज्यादा महत्वपूर्ण बात मीडिया पर इस विषय को लेकर हावी रही कि यह प्रकाशित क्यों हुआ। भाजपा चुनाव समिति का अध्यक्ष बनने के बाद 2013 में विदेशी समाचार एजेंसी रायटर्स के इंटरव्यू में मोदी के ‘कार के नीचे कुत्ते का बच्चा प्रसंग’ ने ऐसा तूल पकड़ा कि शेष सवाल-जवाब पीछे चले गए। अब मीडिया की पहचान मोदी के ‘दोस्त या दुश्मन’ के रूप में ज्यादा है। निष्पक्ष पर्यवेक्षक के रूप में कम। उनके रूपकों से गहरे निष्कर्ष निकालने का चलन खत्म नहीं हुआ है। और मोदी का महत्व जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे मीडिया में ‘प्रचारक’ या ‘प्रतिस्पर्धी’ बनने की होड़ है। ‘करीबी’ या ‘विरोधी’ बनने की कामना बढ़ी है। यह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा है और शायद चैनल की व्यावसायिक पहचान भी। पत्रकारीय कर्म को किसी ऊंचे मुकाम पर पहुँचाने की कामना नहीं। एक्सक्ल्यूसिव, विश्लेषण, पड़ताल और प्लांट का भेद खत्म हो चुका है। जो एक्सक्ल्यूसिव है, वह किसी ने कहीं से प्लांट कराया ही होगा। इसलिए सेल्फी पत्रकारिता देखकर हैरत नहीं होती।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

1 day ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

1 day ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago