होम / विचार मंच / सुषमा स्वराज पर लगता है मोदी का असर हो गया, बोया मोदी पर निकला मनमोहन: डॉ. वैदिक

सुषमा स्वराज पर लगता है मोदी का असर हो गया, बोया मोदी पर निकला मनमोहन: डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। ‘बोया था मोदी, निकला मनमोहन’ मुझे इन दिनों लोग फोन कर रहे हैं और वॉट्सऐप भेजकर कह रहे हैं कि आप धोखा खा गए। आपने बोया था मोदी और उसमें से निकला मनमोहन! आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। बोया था मोदी, निकला मनमोहन

मुझे इन दिनों लोग फोन कर रहे हैं और वॉट्सऐप भेजकर कह रहे हैं कि आप धोखा खा गए। आपने बोया था मोदी और उसमें से निकला मनमोहन! आपका यह कहना भी फिजूल साबित हुआ कि कश्मीर में अब खुलेगा शिवजी का तीसरा नेत्र! पिछले 10 दिन में तीसरा नेत्र तो क्या खुला, बाकी दोनों नेत्र भी बंद हो गए। उड़ी में आतंकी हमला हुआ और हमारी 56 इंच की यह सरकार 6 इंच कार्रवाई भी नहीं कर सकी। कोरा जबानी जमा-खर्च करती जा रही है। भारत की जनता की आंखों में बस धूल झोंक रही है। इधर उसने दो कागजी गोले उछाले हैं।

एक तो संयुक्तराष्ट्र में सुषमा का भाषण और दूसरा सिंधु-जल समझौते के तहत बांधों का निर्माण ताकि पाकिस्तान को हमारी नदियों से मिलने वाले पानी में कटौती हो जाए। सुषमा स्वराज को बधाई कि उन्होंने अपना भाषण हिंदी में दिया, जिसे भारत और पाकिस्तान की जनता समझ सकती है। सुषमाजी अपने नेताओं में सर्वश्रेष्ठ वक्ता हैं लेकिन उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कौन सी ऐसी बात कही, जिससे आतंकवादी आतंकित हो जाएंगे या उनको शह देने वाले पस्त हो जाएंगे? दुनिया के अन्य देश क्या उनके भाषण से जरा भी प्रेरित होंगे? क्या उन्हें कश्मीर पर कृष्ण मेनन और शीतयुद्ध पर निकिता ख्रुश्चौफ के भाषणों की याद दिलाऊं?

सुषमा के शब्दों में इतना दम है कि वे चाहतीं तो वे आतंकियों की चमड़ी पर फफोले उपाड़ सकती थीं लेकिन वे क्या करें? उन पर मोदी का असर हो गया लगता है। जो कुछ अफसर लोग लिखकर निगला दें, उसी को उगल दीजिए।

जैसे कि मोदी ने एक जुमला उगल दिया। पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। क्या मतलब? कुछ नहीं! निरर्थक शब्द-जाल! खून को रोकने में तो मोदी बन गए मनमोहन! न पठानकोट में कुछ कर सके और न उड़ी में! पानी को भी वे रोक नहीं सकते। सिंधु जल संधि रद्द नहीं कर सकते। सिर्फ अपनी तरफ की नदियों पर बांध बना सकते हैं। बांध बनकर जब तक तैयार होंगे, तब तक मोदीजी पता नहीं कहां होंगे। याने खून भी बहता रहेगा और पानी भी!

पता नहीं, हमारी सरकार का यह रवैया इतना गोलमाल क्यों हैं? कहीं ऐसा तो नहीं कि उड़ी के हमले के बारे में हमारी सरकार ही अंधेरे में हो। उसे अभी तक यह ठीक से पता ही न हो कि ये हमलावर कौन थे? कहीं आत्मविश्वास की इस कमी के कारण ही यह 56 इंच की जबान इतनी हकला तो नहीं रही है? यदि ऐसा ही है तो यह तो मनमोहन होने से भी बदतर है। मनमोहन के मौन में कम से कम गरिमा तो होती थी। यहां तो नौटंकी वाले पद्मासन लगाए बैठे हैं और अनुलोम-विलोम खींच रहे हैं।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

7 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

11 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

11 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

11 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

8 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

7 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago