होम / विचार मंच / रवीश कुमार ने संपादकों की सोच पर उठाया सवाल, मिलिंद खांडेकर ने किया पलटवार...
रवीश कुमार ने संपादकों की सोच पर उठाया सवाल, मिलिंद खांडेकर ने किया पलटवार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ ही सबसे पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सामने लाई, जिसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाए गए हैं। हालांकि इस मामले के सामन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ ही सबसे पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सामने लाई, जिसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाए गए हैं। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद संदीप कुमार को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन अब सवाल ये उठ खड़ा हुआ है कि क्या राष्ट्रीय मीडिया में सेक्स स्कैंडल सुर्खियों का अहम हिस्सा होना चाहिए या नहीं?
हालांकि इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने सेक्स को लेकर संपादक को सोच पर ही सवाल उठा दिया है। उन्होंने लिखा, ‘संपादकों के पास सेक्स की अवस्थाओं के अनापत्तिजनक प्रमाण पत्र होते हैं। अगर संपादक ने जान लिया कि आपने सेक्स करते समय आपत्तिजनक अवस्था में प्रवेश किया है तो टीवी पर दिखा देगा।’
हालांकि रवीश कुमार द्वारा इस लेख के जरिए संपादकों को घेरने पर एबीपी न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर रवीश कुमार से सवाल उठाया पूछा कि ‘अब बताएं कि संदीप कुमार के बजाय संपादकों को घेरने की जल्दी में क्यों थे?’
रवीश कुमार जी अब बताएँ कि संदीप कुमार के बजाय संपादकों को घेरने की जल्दी में क्यों थे ? @DilliDurAst https://t.co/t2FPxhqmqL
— milind khandekar (@milindkhandekar) September 3, 2016
फिलहाल रवीश कुमार ने इस सवाल का जवाब अभी नहीं दिया है।
रवीश कुमार का पूरा ब्लॉग आप नीचे दी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:
http://naisadak.org/aap-aapttijanak-dekh-rahe-hain/समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स