होम / विचार मंच / केजरीवाल की आलोचना का ये इनाम मिला टीवी एंकर निशांत चतुर्वेदी को...
केजरीवाल की आलोचना का ये इनाम मिला टीवी एंकर निशांत चतुर्वेदी को...
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के जाने-माने एंकर निशांत चतुर्वेदी हाल ही में ट्विटर पर मोदी का समर्थन क्या लिया कि उन्हें आम आदमी पार्टी द्वारा ट्रोल कराया जाने लगा और वह भी इस कदर कि वे टॉप-थ्री ट्रेंड में आ गए। उन्होंने इस पर एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक रि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के जाने-माने एंकर निशांत चतुर्वेदी हाल ही में ट्विटर पर मोदी का समर्थन क्या लिया कि उन्हें आम आदमी पार्टी द्वारा ट्रोल कराया जाने लगा और वह भी इस कदर कि वे टॉप-थ्री ट्रेंड में आ गए।
उन्होंने इस पर एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक रिट्वीट ने यह सिखा दिया कि जब कोई नेता किसी कांड में पकड़ा जाता है तो उसके समर्थक सोशल मीडिया यानी आभासी दुनिया में न सिर्फ उसका बचाव करते हैं बल्कि एक नई जमीन तैयार करते हैं।
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने का मुझे यह इनाम मिला है।
मैंने यह भी महसूस किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब हर सुबह ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं तो उसके बाद उन्हें कैसा महसूस होता होगा। यदि मेरे जैसा एक सामान्य पत्रकार पर कुछ घंटों के लिए ही सही ट्विटर पर भारत में ट्रेंड कर सकता है, तो प्रतिष्ठित व्यक्ति यानी दिल्ली के सीएम इस आभासी दुनिया को कैसे संभालते होंगे।
हालांकि दिन के समय ट्विटर का प्रयोग करने के तरीके में दिल्ली के मुख्यमंत्री और मुझमें बहुत बड़ा अंतर है। मैं अपने संतुष्टि के लिए सुबह और अधिकांश समय रात में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पसंद करता हूं, क्योंकि मेरे लिए असली दुनिया में और भी बहुत से महत्वपूर्ण काम है, जिन्हें प्राथमिकता देना मैं ज्यादा जरूरी समझता हूं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए तो आभासी दुनिया और वास्तविक दुनिया एक जैसी ही है, या यूं कहें कि वास्तविक दुनिया का महत्व थोड़ा कम है। इसलिए देखा जा सकता है कि पीएम के खिलाफ निंदा करके वह अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं।
निशांत चतुर्वेदी का पूरा ब्लॉग आप नीचे दी गई हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:
I was trolled by AAP for standing up for Modi
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स