होम / विचार मंच / विडियो के जरिेए लालू यादव ने दिखाई मीडिया की 'करतूत'

विडियो के जरिेए लालू यादव ने दिखाई मीडिया की 'करतूत'

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया में दिखाए जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है। लालू ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने जोकर शब्द राहुल गांधी के लिए नहीं, बल्कि कुमार विश्वास के लिए इस्तेमाल किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया में दिखाए जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है। लालू ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने जोकर शब्द राहुल गांधी के लिए नहीं, बल्कि कुमार विश्वास के लिए इस्तेमाल किया था।

लालू प्रसाद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट के साथ-साथ अपने बयान वाली विडियो भी डाली है।

लालू ने कहा कि वे दो दिन पहले दर्शन के लिए मथुरा-वृंदावन गए थे, जहां मीडिया ने उनसे पहले कुमार विश्वास के बारे में सवाल पूछा और जवाब देने के क्रम में ही राहुल को लेकर सवाल पूछा। लालू ने कहा, 'मैंने जोकर शब्द कुमार विश्वास के लिए इस्तेमाल किया था लेकिन मीडिया ने मेरे जवाब को गलत सवाल से जोड़ दिया।

लालू ने मीडिया से हुई सारी बातचीत के विवरण के अपने फेसबुक पर शेयर किया है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं (हम ये बातचीत जैसी लालू यादव ने पोस्ट की है, वैसे ही छाप रहे हैं, बिनी वर्तनी सुधारे हुए):

परसों मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने गया। वहां सब मीडिया वाला था। देखिये कैसे अभिजात्य मीडिया के लोगों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया कि मैंने राहुल गाँधी पर टिप्पणी की है। उन बहरों और मानसिक रूप से विकृत, गिरे हुए और प्रसव पीड़ा से पीड़ित लोगों के लिए उस विडियो के साथ-साथ उस बातचीत का भी दिया है ताकि उनके जातिवादी चक्षु खुल सके। संवाद को पढ़िए और सुनिये...

 मैं :- (बातचीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए मीडिया को संबोधित करते हुए) - आप लोग बहुत व्याकुल है। नीतीश और काँग्रेस पार्टी और हमारा पार्टी का महागठबंधन का सरकार है.....है ना? पार्टी अलग-अलग है, नेता अलग अलग है... तो हर सदस्य अपने नेता के लिए कुछ बोलेगा की नहीं?

मीडिया रिपोर्टर्स:-  कल मथुरा में,  व्रंदावन में कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के आये थे। उन्होंने अपनी कविता के द्वारा राहुल गाँधी पर व्यंग्य किया।

मैं:-  कौन...?

मीडिया रिपोर्टर्स- कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के जो नेता है उन्होंने....

मैं:- भारी फिजूला है वो। उसको हम रेलवे में प्राइज देते थे लेकिन इतना फिजूला.......वो रासलीला मंडली में उसका आदमी पकड़ाया है। पकड़ाया ना अभी एगो मंत्री.......दंडवत करते हुए एक महिला के साथ। इतना बड़ा अपराध किया ये सब....गंदा आदमी ये सब.. मन टूट गया उनका.. .. वो जो अपना थे....??

मीडिया रिपोर्टर्स:-  अन्ना जी

मैं:- अं, अन्ना जी का मन टूट गया,  उम्मीद छोड़ दिया...

मीडिया रिपोर्टर्स - लेकिन कुमार विश्वास कह रहे थे कि खटिया टूटने के बाद उनकी शादी की भी उम्मीद टूट गई ।

मैं - अं..??

मीडिया रिपोर्टर्स - राहुल गाँधी की उम्र शादी से पार जा रही है. और जो पहले शादी की उम्मीद थी वो भी अब खटिया टूटने के बाद.....

मैं - जोकरई करता ही है ना वो, बाकी क्या जानता है वो?? (कुमार विश्वास को रेफेर करते हुये,प्रश्न का उतर देते हुए)

मीडिया रिपोर्टर्स - अखिलेश कह रहे है कि दुबारा सरकार आयेगी तो मोबाइल बांटे जायेंगे, स्मार्ट फ़ोन

मैं:- जितना बचा है, बांटा जायेगा सबको, और बंटाया जायेगा, सब जनता का न समान है। चलिए बाबा को सीताराम सीताराम बोलो, ये फालतू में मंदिर में भीड़ मत लगाओ

मीडिया रिपोर्टर्स- लालू जी...लालू जी

मैं - चलिए चलिए अब ज्यादा मजा मत लीजिये...

मीडिया रिपोर्टर्स - ना...ना लालू जी बहुत दिन बाद आये है. अब तो मतलब

मैं:-  नहीं बोलियेगा तो क्या किजेयेगा ????

मीडिया रिपोर्टर्स - ना ना.....   मैं - जो बोलना था बोल दिया। सीताराम.....सीताराम बोलो।  बिना सीताराम के काम नहीं चलेगा। ..... क्रमश

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

16 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

16 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

19 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

20 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

20 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

17 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

16 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

16 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago