होम / विचार मंच / क्या डॉ. वैदिक के राहुल गांधी पर किए इस आंकलन को सही मानते हैं आप?

क्या डॉ. वैदिक के राहुल गांधी पर किए इस आंकलन को सही मानते हैं आप?

गांधी पर राहुल की महापंडिताई!  डा. वेद प्रताप वैदिक नेहरु राजवंश के युवराज राहुल गांधी अपने ही शब्द-जाल में फंस गए हैं। मार्च 2014 में देश को चुनाव का बुखार चढ़ा हुआ था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

गांधी पर राहुल की महापंडिताई!  डा. वेद प्रताप वैदिक नेहरु राजवंश के युवराज राहुल गांधी अपने ही शब्द-जाल में फंस गए हैं। मार्च 2014 में देश को चुनाव का बुखार चढ़ा हुआ था। महाराष्ट्र की एक सभा में उन्होंने एक जुमला दे मारा। उन्हें यह बुरा लगा कि नरेंद्र मोदी-जैसा आदमी अपनी सभाओं में गांधी और पटेल की दुहाई दे रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह कट्टर कार्यकर्ता ये पैंतरे इसलिए अपना रहा है कि इसे वोट कबाड़ने हैं। सो राजनीति और इतिहास के महापंडित ने एक घिसा-पिटा जुमला उछाल दिया कि ”जिस आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, आज वे ही लोग उनकी बात कर रहे हैं।” यह जुमला हजारों बार हमारे कांग्रेसी और कम्युनिस्ट नेता उछाल चुके हैं लेकिन इस बार बेचारे राहुल बाबा फंस गए। उन पर मुकदमा दर्ज हो चुका है, संघ की मानहानि का! इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल से कहा है कि अपनी गलतबयानी पर वह माफी मांगे, वरना उस पर बाकायदा मुकदमा चलेगा। राहुल ने और कांग्रेस प्रवक्ता ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। प्रवक्ता का कहना है कि राहुलजी ”बहुत ही सुलझे हुए और परिपक्व नेता हैं और उन्हें इतिहास की बारीकियों की गहरी समझ हैं।” उनकी राय कांग्रेस की राय है। जो जवान दुनिया की किसी भी भाषा- इतालवी, हिंदी या अंग्रेजी- के चार वाक्य भी लगातार शुद्ध और सार्थक नहीं बोल सकता है, उसके बारे में इतनी ऊंची राय रखने का मतलब तो आप समझ ही गए होंगे। इसका उल्टा मतलब यह है कि गांधी-हत्या के बारे में फैसला देने वाले जजों, खोसला आयोग और वर्तमान सर्वोच्च न्यायालयों के जजों का ज्ञान, राहुलजी के ज्ञान के आगे फीका है। उन सबने यह माना था कि गांधी की हत्या गोड़से ने की थी, संघ का उससे कुछ लेना-देना नहीं था। अब राहुलजी और उनके वकील अदालत में एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे और यह सिद्ध करने की कोशिश करेंगे कि संघ ने ही गोड़से के हाथों गांधीजी को मरवाया था। महापंडित राहुलजी अब इतिहास को शीर्षासन करवाएंगे। समझ में नहीं आता कि अदालत ने उनके लिए जो चोर-गली निकाली है, उससे वे क्यों नहीं निकल भागते? पता नहीं, वे आजकल किससे मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं? वे अपनी ‘महापंडिताई’ पर अदालत की मुहर क्यों लगवाना चाहते हैं?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

11 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

12 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

52 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

12 hours ago