होम / विचार मंच / नहीं चाहिए कोई नई सड़कें-ट्रेन, न मिले डिजिटल इंडिया, सर हमें पाकिस्तान चाहिए, बोले वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु

नहीं चाहिए कोई नई सड़कें-ट्रेन, न मिले डिजिटल इंडिया, सर हमें पाकिस्तान चाहिए, बोले वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेंदु

निर्मलेंदु  कार्यकारी संपादक, राष्ट्रीय उजाला ।। देश की आन, बान और शान पर कुर्बान हो गये ये शहीद। उरी में आर्मी कैंप पर हुए हमले के बाद देशवासी बस एक ही मांग कर रहे हैं कि अब वक्त बातों का नहीं, ऐक्शन लेने का है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

निर्मलेंदु 
कार्यकारी संपादक, राष्ट्रीय उजाला ।।

देश की आन, बान और शान पर कुर्बान हो गये ये शहीद। उरी में आर्मी कैंप पर हुए हमले के बाद देशवासी बस एक ही मांग कर रहे हैं कि अब वक्त बातों का नहीं, ऐक्शन लेने का है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या एसी कमरे में बैठकर हमारे नेता भाषण ही देते रहेंगे, या फिर कोई ठोस कार्रवाई करेंगे। नहीं चाहिए कोई नई सड़कें, नहीं चाहिए नई ट्रेन, न मिले डिजिटल इंडिया, सर हमें पाकिस्तान चाहिए।

हमें उन आतंकियों को सबक सिखाना ही होगा। आश्चर्य की बात तो यह है कि आज जिन सैनिकों की वजह से हम चैन की नींद सोते हैं, जो हमारे देश की रक्षा के लिए परिवार छोड़कर रात दिन एक कर रहे हैं, वे मौत की नींद सो रहे हैं और हमारे नेता सिर्फ कड़ी निंदा और डिबेट कर रहे हैं। चैनल वाले कुछ लोगों को बैठा कर केवल टीआरपी के चक्कर में डिबेट करवाते रहते हैं। कौन दोषी है, किसका दोष है, कौन दोषी नहीं, इस पर बेवजह समय बर्बाद करते रहते हैं और वहीं दूसरी ओर मनोहर पर्रिकर जी, शहीदों को सलाम ही देते रहते हैं। ठोस कदम उठाने के बारे में कभी नहीं सोचते। मेरा बस पर्रिकर जी से यही गुजारिश है कि अब केवल ऐक्शन दिखाने का समय आ गया है, क्योंकि भाषण से अब मन भर गया है! जवानों की शहादत की कीमत वसूलने का समय आ गया है। अब देश की सारी पार्टियों को मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ फैसला लेना होगा। राजनाथ जी से मैं यही कहना चाहता हूं कि आज आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं। ठोस कदम उठाने का समय है। अब बात नहीं, हथियार से जवाब देना होगा। सोशल मीडिया में लोग अपना अपना गुस्सा निकाल रहे हैं- नहीं चाहिए हमें आर्थिक विकास, हमें इंसाफ चाहिए, हमें खून के बदले खून चाहिए। हमें अब पाक साफ चाहिए। ऐसे में प्रधानमंत्री जी से मेरी यही गुजारिश है कि ऐक्शन लें, क्योंकि लगातार सहते रहना भी कायरता ही है। सौ चोट सुनार की हो चुकी, अब लोहार की बारी है।

उरी के शहीदों का बलिदान गाथा बेकार नहीं जाएगा। बेकार नहीं होगी यह कुर्बानी। कुछ जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, तो कुछ को मौत की आहट सुनाई दे रही है। उरी के लोगों का मानना यही है कि यह सुरक्षा व्यवस्था की खामी के चलते हुआ है। उन शहीदों को आखिरी सलाम, जो देश की खातिर जान कुर्बान करके हमें नींद में रहने की आदत डलवाता है।  क्या अब भी आप इस हमले की सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा ही करेंगे या अब घुसकर मारने का कोई प्लॉन है। उन 17 शहीदों के घरवालों को यह यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके जवान बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। सभी परिवारवालों के घर में मातम छाया हुआ है। मां, बच्चे, पिता, पड़ोसी, भाई, बहन सब रो रहे हैं। जुबां खामोश हैं, यकीन करना मुश्किल हो रहा है। देश के लोग अब यही कह रहे हैं कि देश के लिए मर मिटने वाले उन शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

शहीदों की शहादत याद रखेगा देश। शहीदों के लिए शहीदों के परिवार वालों की आंखों में गर्व के आंसू हैं। वे 17 जवान आखिरी वक्त तक दुश्मनों से लड़ते लड़ते शहीद हो गये। जाते जाते वह शायद यही कह गये -- कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों। हम तो बस इस लेख के माध्यम से यही गुजारिश कर सकते हैं -- ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

12 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

4 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

1 hour ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

13 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago