होम / विचार मंच / क्या है यूपी के सियासी ड्रामे की स्क्रिप्ट, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेन्दु

क्या है यूपी के सियासी ड्रामे की स्क्रिप्ट, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार निर्मलेन्दु

निर्मलेन्दु कार्यकारी संपादक, दैनिक राष्ट्रीय उजाला ।।  सपा में अंतर्कलह। चाचा भतीजे के बीच क्या सचमुच यह गृह युद्ध है, या फिर सियासी ड्रामा? शिवपाल ने पहले इस्तीफे की धमकी दी, फिर कहा कि जो भईया कहेंगे, वही कर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

निर्मलेन्दु

कार्यकारी संपादक, दैनिक राष्ट्रीय उजाला ।। 

सपा में अंतर्कलह। चाचा भतीजे के बीच क्या सचमुच यह गृह युद्ध है, या फिर सियासी ड्रामा? शिवपाल ने पहले इस्तीफे की धमकी दी, फिर कहा कि जो भईया कहेंगे, वही करुंगा। ऐसे में विपक्ष को यही लग रहा है कि यह यादव कुनबे की फिक्सिंग है, कुछ कुछ मैच फिक्सिंग की तरह। दरअसल, इसी बहाने कुछ नेताओं को बर्खास्त करने की योजना बनी है।

क्यों ऐसा माना जा रहा है? क्या सचमुच सपा में बिखराव है? इसे हम सबसे बड़ा सियासी ड्रामा भी कह सकते हैं। यह सियासी ड्रामा है, इसका उदाहरण यही है कि अखिलेश ने भी कहा कि कुछ फैसले उन्होंने लिये हैं और कुछ नेताजी। यानी यह एक तरह से पॉलिटिकल गेम है। अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नेताजी की बात सबसे ऊपर है। यूपी चीफ की पोस्ट से हटाए जाने के दो घंटे बाद ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव से राजस्व, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभाग छीन लिए। इससे नाराज शिवपाल ने इस्तीफे की धमकी दे दी। हालांकि शिवपाल अब कह रहे हैं कि जो नेताजी का आदेश होगा, वही करेंगे। वैसे, एक बात बता दें कि इस अंतर्कलह के पीछे कहते हैं कि पद से हटाए गए मुख्य सचिव सिंघल हैं, जो कि इस पूरे खेल के विलेन हैं।

दरअसल, खबर यही है कि वे लगातार मुलायम को गायत्री प्रजापति और राजकिशोर के हटाए जाने का दबाव बनाते रहे। लेकिन अमेठी से विधायक गायत्री प्रजापति मुलायम को मनाते रहे और इधर सिंघल उन्हें गुमराह करते रहे।

इस समय देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा सियासी ड्रामा चल रहा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ‘चौके’ की बात चौकी तक कैसे आ गई। हर किसी के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि आखिर यह लड़ाई है या फिर सीएम अखिलेश यादव की इमेज बिल्डिंग के लिए मुलायम कुनबे की फिक्सिंग। सपा की विरोधी पार्टियों ने तो इसे ड्रामा करार दिया है और साथ ही यह भी कहा है कि यह पब्लिक है, सब जानती है।

पर्दे के पीछे का खेल

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, अखिलेश यादव का ऑपरेशन क्लीन अभियान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, वह जानते हैं कि जब उनकी पार्टी चुनाव में जाएगी, तो उनके लिए सबसे अहम उनकी इमेज होगी। इसलिए वह अपनी इमेज को बचाने की कोशिश में सियासी ड्रामा रच रहे हैं। चर्चा है कि इसीलिए अब अखिलेश यादव मंत्रियों पर आक्रामक हो रहे हैं। इसी बहाने कुछ नेताओं को बर्खास्त करने की बात सामने आ रही है।

ऐसे में शिवपाल नाराज हो गए, क्योंकि मुख्य सचिव उनके करीबी थे। दरअसल, मुलायम चाहते थे कि अखिलेश दोनों मंत्री को बहाल करें, लेकिन अखिलेश ने साफ शब्दों में मना कर दिया। और इन सबके बीच शिवपाल को तसल्ली देने के लिए मुलायम ने अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटा दिया। ऐसे में अखिलेश को यही लगा कि इस पूरी घटना के पीछे शिवपाल और रामगोपाल का हाथ है, जिसके बाद अखिलेश ने शिवपाल से अहम मंत्रालय ही छीन लिए।

हालांकि शिवपाल ने सियासी बयान देते हुए कहा कि जो भईया कहेंगे, वही करुंगा। यूपी में सत्तरूढ़ सियासी परिवार में छिड़ी पावर पॉलिटिक्स के बीच शिवपाल यादव बुधवार सुबह मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि हम सब नेताजी के साथ हैं और उनके निर्देशों का पालन करेंगे। शिवपाल ने कहा कि मंत्री पद बदलने या देने का पूरा अधिकार मुख्यमंत्री के पास है और उन्हीं का फैसला अंतिम होगा। शिवपाल ने कहा कि नेताजी ने मुझे जो जिम्मा सौंपा है, मैं उसके अनुसार काम करुंगा और संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान दूंगा। शिवपाल ने कहा कि नेताजी से बात कर फैसला लूंगा, यानी वे जो भइया कहेंगे, वही करेंगे। इस पूरे प्रकरण में विपक्षियों को लग रहा है कि यह सपा का ड्रामा है।

ऑपरेशन क्लीन के तहत यह अखिलेश यादव की इमेज बिल्डिंग करने की कोशिश है और पूरा कुनबा मिलकर यह सब कर रहा है। विपक्षियों ने सवाल दागा कि क्यों बढ़ रहा है घर का संघर्ष। कहीं चुनावी स्टंट तो नहीं। उन लोगों का मानना यही है कि यूपी में चल रहे परिवार और सरकार के इस हाई वोल्टेज ड्रामे का जल्दी अंत हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि मंत्रियों की बर्खास्तगी नाटक है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

18 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

18 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago