होम / विचार मंच / 'तीन तलाक' मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा...  

'तीन तलाक' मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा...  

ब्रह्मानंद राजपूत ।। भारत देश विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां अनेक धर्मों के मानने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

ब्रह्मानंद राजपूत ।।

भारत देश विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां अनेक धर्मों के मानने वाले लोग मिलजुलकर रहते हैं। यहां का कानून भारतीय संविधान के अनुसार काम करता है, लेकिन आज भी भारत में कुछ ऐसे कानून हैं जो कि भारतीय संविधान के बिल्कुल इतर काम करते हैं, जो कि धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।

बेशक धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के मौलिक अधिकारों में शामिल हो, लेकिन इसके भी अपने दायरे और सीमाएं होनी चाहिए। हर चीज में धार्मिक स्वतंत्रता घुसेड़ना भारतीय संविधान की जड़ों को खोकला करती है। भारत देश में हर धर्म के लोग रहते हैं। बहुसंख्यक हिन्दू भी रहते हैं और अल्पसंख्यक मुस्लिम सिख और ईसाई भी। हिन्दू सिविल लॉ के तहत हिन्दू, सिख, जैन और बौद्ध आते हैं, जबकि मुस्लिम, ईसाई और पारसी समुदाय के अपने-अपने पर्सनल लॉ है, जिस देश का कानून भारतीय संविधान के अनुसार चलता हो वहां पर ऐसे रूढ़िवादी कानूनों का क्या औचित्य है। हमारे भारतीय संविधान में अनुच्छेद 44 के तहत समान नागरिक संहिता को लागू करना राज्य की जिम्मेदारी बताया गया है, लेकिन ये आज तक देश में लागू नहीं हो पाया। समान नागरिक संहिता का मतलब है भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए समान यानी एक जैसे नागरिक कानून।  देश के संविधान को लागू हुए 65 साल से ज्यादा हो गए लेकिन भारत की सरकारें आज तक भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए समान यानी एक जैसे नागरिक कानून नहीं बना पायी हैं।

समान नागरिक संहिता का विरोध करने वाले लोग सामान नागरिक कानून को धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हैं, जो कि तर्कहीन लगता है। समान नागरिक संहिता का विरोध करने वाले लोगों का ये मानना है कि देश में सामान नागरिक कानून लागू हो जाने से देश में हिन्दू कानून लागू हो जाएगा, जोकि गलत प्रचार है। लेकिन हकीकत यह है कि समान नागरिक संहिता एक ऐसा कानून होगा, जो हर धर्म के लोगों के लिए बराबर होगा और उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं होगा। और समान नागरिक कानून पूरे तरीके से संविधान का पालन करेगा। अगर देश में समान नागरिक संहिता का पालन हो तो सभी धर्मों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के लिए एक समान कानून होगा। समान नागरिक संहिता में सभी धर्मों के शादी, तलाक, गोद लेना और जायदाद बंटवारे में सबके लिए एक जैसा कानून होगा। फिलहाल कई धर्म के लोग इन मामलों का निपटारा अपने धर्म के निजी कानूनों के तहत करते हैं। मुस्लिम धर्म के लोग देश में अलग कानून चलाते हैं जो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड लागू करता है। आज भी मुस्लिम समाज के लोग इसी रूढ़िवादी कानून को ढो रहे हैं। असल में कहा जाए तो मुस्लिम समाज के धर्मगुरु धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर मुसलामानों को पर्सनल लॉ का पालन करने के लिए बाध्य करते हैं। देखा जाए तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ज्यादातर कानून मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा हैं।

आजकल मुस्लिम समाज में तीन तलाक के मुद्दे पर इन दिनों देश में खूब बहस चल रही है और इसे हटाने की मांग की जा रही है। मुसलमानों में तलाक मुस्लिम पर्सनल लॉ यानी शरिया के जरिए होता है। यह बहुत ही रूढ़िवादी कानून है आज देश का कानून भारतीय संविधान के अनुसार चलता है फिर भी मुस्लिम महिलाएं धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर इन कानूनों के जरिए उन पर हो रहे अत्याचारों को झेल रही हैं। आजादी के बाद हिन्दू कानून में संविधान के अनुसार बदलाव किया गया और आज तक हिंदुओं के शादी, तलाक, गोद लेना और जायदाद बंटवारे सब भारतीय संविधान के दायरे में होते हैं। लेकिन आजादी के बाद संविधान लागू हो गया, लेकिन इसके बाद भी दूसरे धर्मों के निजी कानूनों में कोई बदलाव नहीं हुआ। तमाम राजनैतिक पार्टियां वोट बैंक की राजनीति के कारण इन निजी कानूनों पर अपनी कोई राय नहीं रखती है और किसी भी बहस में नहीं पड़ना चाहती हैं, क्योंकि अगर वो इन रूढ़िवादी कानूनों का विरोध करेंगीं तो उनके वोट बैंक को नुकसान होगा। जिसका नतीजा ये है कि देशआज भी धर्मों के अनुसार अलग-अलग कानूनों की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। आज देश को इन जंजीरों से बाहर निकलने की जरुरत है और जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम इत्यादि देशों की तरह समान नागरिक कानून लागू करने की जरुरत है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कानून से मुस्लिम महिलाओं को तमाम अत्याचार झेलने पड़ते हैं। तीन तलाक तो इसकी पराकाष्ठा है। साथ ही साथ मुस्लिम पुरुष समाज को एक पत्नी होते हुए बहुविवाह की आजादी भी मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार है। आज मुस्लिम समाज की आधुनिक सोच की महिलाएं इन कानूनों के विरोध में आगे आ रही हैं। यह काबिले तारीफ है। उनके साहस को मुस्लिम समाजसहित सम्पूर्ण देश को समर्थन करना चाहिए।  अंग्रेजों के जमाने में हिन्दू सती-प्रथा तथा बाल-विवाह पर बंदिश के कानून का हिन्दू कट्टरपंथियों द्वारा विरोध हुआ था। आजादी के बाद अंबेडकर जैसे प्रगतिशील और आधुनिक सोच रखने वाले लोगों के कारण हिन्दू सिविल कानून भी कट्टरपंथियों के विरोध के बावजूद पारित हुआ। ऐसे ही आज मुस्लिम धर्म सहित अन्य धर्मों में अंबेडकर जैसे प्रगतिशील और आधुनिकता का अनुकरण करने वाले लोगों की जरूरत है। अगर देश में सामान नागरिक संहिता नहीं तो कम से कम मुस्लिम सिविल कानून तो लागू हो, जिससे कि मुस्लिम समाज सहित अन्य अल्पसंख्यकों को रूढ़िवादी कानूनों के बोझ न दबना पड़े।

अगर सरकार समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर फीड बैक मांगती है तो इसे तीन तलाक से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि तीन तलाक और सामान नागरिक संहिता दोनों अलग अलग चीजें हैं। मुस्लिम समाज में मुख्य मुद्दा लैंगिक न्याय का और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव खत्म करने का है। तीन तलाक के मुद्दे को समान नागरिक संहिता के मुद्दे के साथ उलझाना गलत है। देश का असली मूड यह है कि लोग इस तीन तलाक को खत्म करना चाहते हैं। लोग किसी धर्म के आधार पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव नहीं चाहते। मुस्लिम समाज में मुद्दे लैंगिक न्याय, अपक्षपात और महिलाओं के सम्मान के हैं, जिन्हें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और तुष्टिकरण करने वाली राजनैतिक पार्टियां समान नागरिक संहिता से जोड़कर अहम मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती हैं। अगर विधि आयोग समान नागरिक संहिता पर समग्र चर्चा करा रहा है तो इस पर किसी भी धर्म विशेष के लोगों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बल्कि प्रत्येक धर्म के लोगों को अपनी बेबाक राय रखनी चाहिए। विभिन्न संगठनों और धर्मगुरुओं की जगह सभी धर्मों की युवा जनता को इस चर्चा में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए और देश के लिए अपनी राय बतानी चाहिए, क्योंकि किसी भी मसले का हल चर्चा होता है। अगर केंद्र एक स्वस्थ्य चर्चा कराना चाहता है तो इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

(लेखक समाचार4मीडिया का दैनिक पाठक है और ये उसके निजी विचार हैं)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

15 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

15 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

15 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago