होम / विचार मंच / पढ़िए, ऐसा क्यों बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक- ‘अच्छा हुआ कि अरनब ने पीएम मोदी से अटपटे सवाल नहीं पूछे’

पढ़िए, ऐसा क्यों बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक- ‘अच्छा हुआ कि अरनब ने पीएम मोदी से अटपटे सवाल नहीं पूछे’

 ‘अच्छा हुआ कि एंकर ने अटपटे पूरक प्रश्न नहीं पूछे, जैसे कि पत्रकार परिषद में पूछे जाते हैं। इसका लाभ यह होगा कि प्रधानमंत्री को अब अपने उत्तरों को अमल में लाकर दिखाना होगा।’ हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 ‘अच्छा हुआ कि एंकर ने अटपटे पूरक प्रश्न नहीं पूछे, जैसे कि पत्रकार परिषद में पूछे जाते हैं। इसका लाभ यह होगा कि प्रधानमंत्री को अब अपने उत्तरों को अमल में लाकर दिखाना होगा।’ हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

काश! मोदी ने जो कहा, आचरण भी वही रहे

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के दो साल बाद बीते सप्ताह ऐसा काम किया है, जो किसी भी अच्छे प्रधानमंत्री को हर माह करना चाहिए और हर माह न कर सके तो कम से कम तीन माह में एक बार तो अवश्य करना चाहिए। कौन-सा काम है यह? यह काम है, जनता से सीधे मुखातिब होने का। आम सभाओं और जलसों के द्वारा भी प्रधानमंत्री आम जनता से मुखातिब होते ही रहते हैं और मोदी तो सबसे ज्यादा होते हैं, लेकिन वह एकतरफा संवाद होता है। वे जब पत्रकारों से बात करते हैं तो सीधा जनता से ही दोतरफा संवाद होता है। पत्रकार अक्सर वे ही सवाल नेताओं से पूछते हैं, जो जनता पूछना चाहती है।

मोदी ने कोई पत्रकार परिषद नहीं की। वह कई बार बहुत खतरनाक सिद्ध हो जाती है, जैसा कि राजीव गांधी के जमाने में हो गई थी। आप कुछ मित्र-पत्रकारों को पहले से पट्‌टी जरूर पढ़ा सकते हैं, लेकिन पूरी बिरादरी का कोई भरोसा नहीं। पता नहीं, कौन, कब कौन-सा पटाखा फोड़ दे! ऐसी पत्रकार-परिषदें करने के लिए प्रधानमंत्री में काफी आत्म-विश्वास होना चाहिए। उम्मीद है कि अगले साल तक मोदी इतनी हिम्मत जरूर जुटा लेंगे कि वे खुली पत्रकार-परिषद कर सकें।

इस बार उन्होंने अंग्रेजी के चैनल को इंटरव्यू दिया, लेकिन उसके एंकर ने हिंदी में प्रश्न पूछे और प्रधानमंत्री ने हिंदी में ही जवाब दिए। उस एंकर ने जितनी शिष्टता और मर्यादा से सवाल पूछे वह आश्चर्यजनक थी और उससे भी अधिक प्रसन्नता की बात यह थी कि मोदी के उत्तरों में सहज, स्वाभाविक सज्जनता दिखाई पड़ती थी। दूसरे शब्दों में यह इंटरव्यू प्रायोजित रहा होगा, लेकिन कुछ नहीं होने से तो प्रायोजित होना ही अच्छा है।

जहां तक उस पूरे इंटरव्यू का प्रश्न है, कुल-मिलाकर उससे मोदी की छवि सुंदर होकर ही उभरती है। मोदी के उत्तरों ने उनकी इस छवि को धोने का प्रयत्न किया है कि वे एक अहमन्य और कृतघ्न राजनेता है। उन्होंने बार-बार अपने अधिकार की बजाय कर्तव्य की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री के पद-भार नहीं, कार्य-भार का उल्लेख किया। उन्होंने अपनी शक्ति नहीं, जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा अहंकार तोड़ता है, जिम्मेदारी जोड़ती है। उन्हें 30 साल बाद पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे विपक्ष की उपेक्षा करें। वे सभी पार्टियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। उन्होंने एक और चमत्कारी बात कह डाली। कि ‘मैं एक अराजनैतिक प्रधानमंत्री हूं’ अर्थात सिर्फ चुनावों के दौरान ही विपक्ष पर प्रहार या व्यंग्य करता हूं।वरना मेरे भाषणों में हमेशा रचनात्मक बातें होती हैं।

काश! मोदी ने जो कुछ कहा है, उनका आचरण वैसा ही रहे। यदि वे विपक्ष को गले लगाने को तैयार हों तो कोई कारण नहीं है कि मानसून सत्र की संसद में महत्वपूर्ण कानून पारित न हो। अच्छा हुआ कि एंकर ने अटपटे पूरक प्रश्न नहीं पूछे, जैसे कि पत्रकार परिषद में पूछे जाते हैं। इसका लाभ यह होगा कि प्रधानमंत्री को अब अपने उत्तरों को अमल में लाकर दिखाना होगा। इस इंटरव्यू में अन्य कई मुद्‌दों पर सवाल-जवाब हुए। सबसे पहले विदेश नीति पर बात हुई। जितने सतही सवाल थे, उतने ही सतही जवाब थे। चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो, अमेरिका हो, ईरान हो, एनएसजी हो, किसी भी मुद्‌दे पर कोई गहरा सवाल नहीं पूछा गया।

प्रधानमंत्री चाहते तो एंकर के अज्ञान को दरकिनार करते और अपने करोड़ों दर्शकों को समझाते कि विदेशों में की गई उनकी इतनी दौड़-धूप का ठोस लाभ भारत को क्या हुआ? उन्होंने यह तो ठीक कहा कि अब दुनिया दो-ध्रुवीय नहीं रही, लेकिन वे यह नहीं बता सके कि वर्तमान विश्व-राजनीति में भारत का लक्ष्य क्या है और स्थान क्या है? वे यह जरूर कहते रहे कि पाकिस्तान और चीन से संवाद जारी रहेगा। न उन्होंने अन्य पड़ोसी देशों के बारे में कुछ कहा और न ही महाशक्तियों के बारे में। पाक और चीन के साथ संवाद में कोई लक्ष्मण-रेखा रहेगी या नहीं, इस सवाल का जवाब वे टाल गए।

देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के बारे में उन्होंने अपनी सरकार के प्रयत्नों का ब्यौरा दिया। किसानों को दी जा रही अपूर्व सुविधाओं का भी जिक्र किया। जन-धन-जैसी कई योजनाओं का उल्लेख किया। उससे मन पर अच्छा प्रभाव पड़ा, लेकिन रोजगार क्यों नहीं बढ़ा, मंहगाई क्यों नहीं घटी, आम आदमी राहत क्यों नहीं महसूस कर रहा है- इन प्रश्नों के संतोषजनक जवाब प्रधानमंत्री नहीं दे सके। एंकर की हिम्मत नहीं हुई कि वह यह पूछे कि भ्रष्टाचार में जरा भी कमी क्यों नहीं आई? यह तो ठीक है कि दो साल में नेताओं द्वारा पैसा खाने का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन आम आदमी आज भी सरकारी दफ्तरों में रिश्वत के बिना एक कदम भी आगे क्यों नहीं बढ़ पाता?

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हमने 24 घंटे और सातों दिन दुकानें खोलने की सुविधा दे दी है, इससे रोजगार और व्यापार दोनों बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने काले धन के बारे में खुली चेतावनी दे दी है। 30 सितंबर तक की छूट है। उसके बाद किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी शेर-भभकियां कई सरकारें दे चुकी हैं। नेता भूल जाते हैं कि काले धन के सबसे बड़े स्रोत, संरक्षक और उपभोक्ता वही हैं। चुनावों में खर्च होने वाले अरबों रुपए क्या होते हैं? काला धन होते हैं? वह बिना कमाया हुआ, रिश्वत का धन यानी पक्का काला धन होता है। अपनी खून-पसीने की कमाई सिर्फ इसीलिए काली कहलाती है कि उस पर कर नहीं दिया गया है। लोग खुशी-खुशी कर देंगे, यदि उन्हें भरोसा होगा कि उनके पैसे को नौकरशाहों और नेताओं की अय्याशी में बर्बाद नहीं किया जाएगा।

कितना विचित्र है कि 125 करोड़ लोगों के देश में सिर्फ सवा करोड़ लोग आयकर देते हैं, जबकि देना चाहिए कम से कम 25-30 करोड़ लोगों को। कर घटाएं और करदाता बढ़ाएं। 500 और 1000 के नोट बंद करें। खुद मोदी प्रतिज्ञा करें कि वे काले धन का इस्तेमाल नहीं करेंगे और भाजपा को भी नहीं करने देंगे। देखें, कैसा चमत्कार होता है। जब देश में काला धन पैदा ही नहीं होगा तो उसे विदेश से वापस लाने की जरूरत ही क्यों पड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन तथा कुछ भाजपा नेताओं की अनर्गल टिप्पणियों के बारे में जो दो-टूक राय दी, उसकी सराहना सभी करेंगे। यदि वे नियमित पत्रकार-परिषद करते रहें तो बहुत-सी गलतफहमियां दूर होंगी और उनके बड़बोले साथियों पर अपने आप लगाम लगेगी।

(साभार: दैनिक भास्कर)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

18 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

19 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago