होम / विचार मंच / खटक रहा है रवीश कुमार का अंदाज...

खटक रहा है रवीश कुमार का अंदाज...

टीवी न्यूज दर्शक (लेखक पत्रकार है, इसलिए उनका आग्रह है कि उनका नाम प्रकाशित न किया जाए) अरसे बाद टीवी पर प्राइम टाइम के रूप में लाइव बहस देखने को मौका फिर से मिला। लाइव बहस देखने का अपना एक अलग ही मजा है, यहां

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

टीवी न्यूज दर्शक

(लेखक पत्रकार है, इसलिए उनका आग्रह है कि उनका नाम प्रकाशित न किया जाए)

अरसे बाद टीवी पर प्राइम टाइम के रूप में लाइव बहस देखने को मौका फिर से मिला। लाइव बहस देखने का अपना एक अलग ही मजा है, यहां एक ही जगह पर विभिन्न लोगों के विचारों को जानने और समझने का मौका मिलता है। आमतौर पर मैं एनडीटीवी इंडिया पर आने वाले प्राइम टाइम को देखना पसंद करता हूं। इसकी वजह यह है कि एक तो पैनलिस्ट काफी मंझे हुए होते हैं और दूसरे, बहस के मसले भी कुछ इतर और आम आदमी से जुड़े होते हैं।

बहस परिपक्व और गंभीरता लिए हुए नजर आती है, लेकिन जो बात खटकती है, वह ये है कि एनडीटीवी इंडिया के बड़े एंकर रवीश कुमार विगत कुछ समय से शो के दौरान अपने से असहमत या भिन्न विचारधारा वाले लोगों का मजाक उड़ाने और उन पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक बार पाकिस्तान के प्रति सख्त नीति के हिमायती रक्षा मामलों के विशेषज्ञ ने जब यह कहा कि भारत यह संदेश देना चाहता है कि हम लगातार तमाचे खाते नहीं रख सकते, तो रवीश का कटाक्ष था, विदेश नीति को थप्पड़ों के जरिये समझाने के लिए धन्यवाद।

रवीश को मैं लंबे वक्त से देख रहा हूं, उनका मुद्दों को उठाने का अंदाज सबसे जुदा है, मगर इस जुदा अंदाज ने शायद उनके भीतर अहं भर दिया है। उनके शो में शिरकत करने वाले अधिकतर नेताओं, विशेषज्ञों की यह शिकायत रहती है कि अगर वे उनसे असहमत होते हैं तो उनकी भाव भंगिमा यही प्रदर्शित करती है कि आप सही सोच वाले व्यक्ति नहीं और गलत जगह पर आ गए हैं। मोदी सरकार के प्रति उनका दुराग्रह भी रह-रहकर उभर आता है और फिर संघ-भाजपा के प्रतिनिधि को उनकी जली-कटी ही सुनने को मिलती हैा।

कभी-कभी मजबूरी के चलते बहस में हिस्सा लेने वाले भले ही इसे स्वीकार लेते हों, मगर बतौर दर्शक मैं सहज महसूस नहीं करता। रवीश कुमार एक ओर खुद को टीआरपी की होड़ से बेपरवाह दिखाते हैं और दूसरी ओर दर्शकों का उपहास उड़ाते और उन्हें कमतर समझते भी नजर आते हैं। वह जब ब्रेक लेने से पहले यह कहते हैं कि ब्रेक के बाद मन हो तो आइएगा न हो तो मत आइएगा तब और किसी को चाहे जो अहसास होता हो, मुझे यही लगता है कि वह मुझे एक ऐसा तुच्छ दर्शक समझ रहे हैं जिसे प्राइम टाइम देखने का न तो शऊर है और न ही समझ।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

17 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

17 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

20 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

21 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

21 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

17 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago