होम / विचार मंच / कैसे पाकिस्तान की इज्जत पैंदे में बैठ गई, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने

कैसे पाकिस्तान की इज्जत पैंदे में बैठ गई, बताया वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक ने

 डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। कलंकित पाकिस्तान! पाकिस्तान की सरकार और खासतौर से फौज मन ही मन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

कलंकित पाकिस्तान!

पाकिस्तान की सरकार और खासतौर से फौज मन ही मन इस बात से बहुत खुश हो रही होगी कि उन्होंने कश्मीर घाटी का बदला उरी में चुका दिया। भारत के जवानों को जलाकर मार डाला लेकिन अब देखिए पाकिस्तान को विश्व-समुदाय कैसी सजा दे रहा है। जो मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की ज्यादतियों पर अक्सर चुप रहते हैं, इस बार वे भी बोल पड़े हैं।

सउदी अरब तो पाकिस्तान का आर्थिक संरक्षक है और इस्लामी राष्ट्रों में उसका स्थान सबसे ऊंचा है लेकिन उसने भी उरी में हुए आतंकी हमले की कड़ी भर्त्सना की है। इस्लामी देशों के संगठन के अन्य प्रमुख सदस्यों ने भी इस बार चुप रहना ठीक नहीं समझा है। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कतर जैसे मुस्लिम राष्ट्रों ने यहां तक कहा है कि आतंकवाद का मूलोच्छेद करने के लिए भारत जो भी कदम उठाएगा, हम उसका समर्थन करेंगे।

दक्षेस के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रों- अफगानिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव ने उरी-हमले की कड़ी निंदा की है। श्रीलंका, नेपाल और भूटान ने भी इन मुस्लिम देशों की आवाज में अपनी आवाज मिलाई है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के पांचों स्थायी सदस्यों राष्ट्रों ने आतंकियों को प्रोत्साहन देने की सख्त आलोचना की है। उनके अलावा जापान, कनाडा, जर्मनी, द.कोरिया और मोरिशस- जैसे राष्ट्रों ने भी कोताही नहीं की है। पाक-प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्तराष्ट्र में जाकर कश्मीर पर हाय-तौबा मचाना चाहते हैं लेकिन उनका मिशन फेल हो गया है। उनकी कोई नहीं सुन रहा है बल्कि उल्टे उन्हें अमेरिकी विदेश मंत्री और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने खरी-खरी सुना दी है। मियां साहब को लेने के देने पड़ गए। अभी तो हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज स. रा. में अपने प्राणलेवा भाषणों से पाकिस्तान की नींद हराम कर देंगी। अब मानकर चलिए कि इस्लामाबाद में होने वाला दक्षेस सम्मेलन भी खत्म हो गया है।

उरी हमले ने सारी दुनिया में पाकिस्तान की छवि को चौपट कर दिया है। भारत सरकार इन आतंकी हमलों का चाहे कोई जवाब न दे पाए लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान की इज्जत पैंदे में बैठ गई है। अब दुनिया पाकिस्तान को ‘रोग इस्टेट’ कहने लगी है, इस अंग्रेजी शब्द का बोलचाल की हिंदी में मतलब होता है- गुंडा राज्य। पाकिस्तान में करोड़ों सभ्य और सज्जन लोग रहते हैं लेकिन इन आतंकियों ने उनके माथे पर कलंक का टीका लगवा दिया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

11 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

11 hours ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

14 hours ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

14 hours ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इजराइल: पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

15 hours ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

11 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago