होम / विचार मंच / ‘डीडी न्यूज़’ की टीम भी इसी तरह के धोखे की शिकार हुई है...

‘डीडी न्यूज़’ की टीम भी इसी तरह के धोखे की शिकार हुई है...

देशभर में मीडिया वालों (कैमरामैन और रिपोर्टर) पर हो रहे जानलेवा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

शम्स तमन्ना, 

अस्सिटेंट प्रड्यूसर, डीडी न्यूज़  ।। 


देशभर में मीडिया वालों (कैमरामैन और रिपोर्टर) पर हो रहे जानलेवा हमलों ने यह साबित कर दिया है कि माफिया (चाहे किसी भी रूप में हों) डरे हुए हैं। उन्हें यह लगता है कि अगर दुनिया में उन्हें कोई बेनक़ाब कर सकता है तो वह मीडिया है। शायद इसीलिए वह इसकी आवाज़ को दबाने पर तुले हुए हैं। चाहे प्रिंट हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इन्हें हर किसी से डर लगने लगा है। इसीलिए कभी सरेराह तो कभी धोखे से मीडियकर्मियों की जान ली जा रही है। 

‘डीडी न्यूज़’ की टीम भी इसी तरह के धोखे की शिकार हुई है, जिन्हें पहले तो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने स्टोरी कवर करने का खुला निमंत्रण दिया और फिर कायरों की तरह छुपकर उनपर गोलियां बरसाकर शहीद कर डाला। टीम दंतेवाड़ा के जिस गांव में जा रही थी वहां के निवासी दशकों बाद लोकतंत्र के महापर्व यानि चुनाव (विधान सभा) में वोट डालने वाले थे। उन्हें यकीन हो चला था कि नक्सली केवल उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और डरा धमकाकर उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने पर मजबूर करते हैं।  

लेकिन इस बार उन्होंने प्रण कर लिया था कि चाहे जो हो जाए, वोट देकर रहेंगे। नक्सलियों को भी शायद समझ में आ गया था कि अब इन गांव वालों को बन्दूक के दम पर ज़्यादा दिनों तक डराकर नहीं रखा जा सकता है। शायद इसीलिए उनके मन में खौफ पैदा करने के लिए उन्होंने ये रास्ता चुना कि मीडिया वालों को निशाना बनाओ तो गांव वालों के मन में भी खौफ पैदा हो जाएगा और सरकार को भी हमारी ताकत का अंदाज़ा हो जाएगा। यानी एक तीर से दो शिकार। कुछ हद तक नक्सली अपने मकसद में कामयाब भी हो जाएंगे, लेकिन उनकी यही रणनीति एक दिन उनके लिए काल बनेगी। 

मीडिया वालों में डर पैदा करने की रणनीति केवल नक्सली ही नहीं कर रहे हैं बल्कि अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीके से आतंकवादी, खनन माफिया, भू-माफिया, धर्म की आड़ में गुंडागर्दी करने वाले और अंडरवर्ल्ड के साथ साथ स्थानीय स्तर पर सक्रिय गुंडों की गैंग भी करती रही है। एक अनुमान के मुताबिक, केवल इसी वर्ष देश भर में 200 से ज़्यादा मीडियाकर्मियों को किसी न किसी तरह से निशाना बनाया गया है। ये वह आंकड़े हैं जो उपलब्ध हो सके हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि सच छापने पर देश के दूर दराज और अति पिछड़े इलाकों में पत्रकारों और स्ट्रिंगरों के साथ क्या सुलूक होता है हमें पता भी नहीं चलता है। उत्तर भारत में भू और खनन माफियाओं के हाथों सैकड़ों क़लम के सिपाही शहीद हो चुके हैं, तो कश्मीर और पूर्वोत्तर जैसे संवेदनशील राज्यों में भी उग्रवादियों ने सबसे पहले पत्रकारों को ही निशाना बनाने का प्रयास किया है।  

बहरहाल एक पत्रकार होने की हैसियत से मैं उन सभी आतंकवादियों, नक्सलियों, माफियाओं और देश के अंदर और बाहर के दुश्मनों को चैलेंज करता हूं कि आप चाहे जितना ज़ोर लगा लो, हमारी आवाज़, हमारे कैमरे और हमारी क़लम को सच लिखने और सच बताने से रोक नहीं पाओगे। अगर तुम ये सोचते हो कि वह इलाका जहां तुमने बेक़सूर और बेबस नागरिकों को अपनी बंदूक का डर दिखाकर उनपर अपना ज़ोर चला लिया तो वह इलाका तुम्हारा हो गया, अब वहां क़दम रखने के लिए तुमसे इजाज़त लेनी होगी, तो तुम सपने में जी रहे हो। तुम भूल रहे हो कि वह तुम्हारा नहीं बल्कि देश का हिस्सा है, भारत का इलाका है और भारत के किसी भी इलाका में किसी भारतीय को जाने के लिए किसी से पूछने या इजाज़त लेने की ज़रूरत नहीं है। देश के चौथे स्तंभ यानी मीडिया के निष्पक्ष पत्रकारों को तो बिलकुल भी नहीं। 

याद रखो! तुम्हें स्पष्ट चेतावनी और चैलेंज करते हुए मैं तुमसे कहता हूं कि तुम एक क़लमकार की आवाज़ को खामोश करने की कोशिश करोगे तो हज़ारों क़लमकार और कैमरामैन तुम्हारी हकीकत और तुम्हारा गंदा चेहरा दुनिया को दिखाने के लिए खड़े हो जाएंगे। हम मीडिया वाले हैं अपनी अंतिम सांस तक सच का आईना दिखाते रहेंगे। 


टैग्स मीडिया
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

1 day ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

1 day ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

2 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago